neet 2026 fee refund : neet ug fee refund link activated neet nta nic in how to apply bank details documents date NEET 2026 Fee Refund : नीट फीस रिफंड Link खुला, कैसे करें आवेदन, क्या डिटेल्स डालें, कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी, Career Hindi News - Hindustan
More

NEET 2026 Fee Refund : नीट फीस रिफंड Link खुला, कैसे करें आवेदन, क्या डिटेल्स डालें, कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी

NEET 2026 fee refund : एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार देर रात नीट यूजी 2026 फीस रिफंड का पोर्टल खोल दिया है। नीट यूजी अभ्यर्थी neet.nta.nic.in पर जाकर अपना अकाउंट लॉग इन कर अपनी बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं।

Sat, 23 May 2026 07:42 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
NEET 2026 Fee Refund : नीट फीस रिफंड Link खुला, कैसे करें आवेदन, क्या डिटेल्स डालें, कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी

NEET 2026 fee refund : एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार देर रात नीट यूजी 2026 फीस रिफंड का पोर्टल खोल दिया है। नीट यूजी अभ्यर्थी neet.nta.nic.in पर जाकर अपना अकाउंट लॉग इन कर अपनी बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट करने की सुविधा 22 मई से 27 मई (रात 11:50 बजे तक) चालू रहेगी। एनटीए ने कहा कि उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके नीट-यूजी 2026 पंजीकरण पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं। उम्मीदवार को पोर्टल पर अपनी बैंक डिटेल्स भरनी होंगी, जिसमें अकाउंट होल्डर का नाम, आईएफएससी (IFSC) कोड, अकाउंट नंबर और बैंक का नाम देना होगा। अभ्यर्थी चाहें तो एक कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं। हालांकि यह वैकल्पिक है, फिर भी एनटीए ने कहा है कि अकाउंट डिटेल्स की एक्युरेसी सुनिश्चित करने के लिए इसे अपलोड कर सकते हैं। सारी जानकारी सही ढंग से जमा करने के बाद रिफंड की राशि सीधे छात्र के बैंक खाते में भेज दी जाएगी।

एनटीए ने कहा है कि एक बार बैंक डिटेल्स सबमिट करने के बाद उनमें कोई बदलाव मुमकिन नहीं होगा। आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि उम्मीदवार द्वारा बैंक विवरण जमा करने के बाद, उसे अंतिम माना जाएगा।

नीट यूजी फीस रिफंड के लिए कैसे करें आवेदन-

स्टेप 1. सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

स्टेप 2. 'कैंडिडेट एक्टिविटी'सेक्शन में जाकर 'फी रिफंड विंडो' के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन करें।

स्टेप 4- लॉगिन करने के बाद 'बैंक डिटेल्स' वाले विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 5- आपको अपने बैंक खाते की जानकारी भरनी होगी, जिसमें अकाउंट होल्डर का नाम, आईएफएससी कोड, अकाउंट नंबर और बैंक का नाम शामिल है।

स्टेप 6. आप चाहें तो एक कैंसिल्ड चेक (बिना हस्ताक्षर किए, सिर्फ चेक पर 'कैंसिल' लिखकर) की स्कैन कॉपी भी अपलोड कर सकते हैं, हालांकि यह अपलोड करना ऑप्शनल है।

स्टेप 7- सारी जानकारी भरने के बाद इसे सबमिट कर दें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NTA एक्सपर्ट ने किया था NEET पेपर का अनुवाद, मिल गया था फाइनल प्रश्नों का एक्सेस

फीस रिफंड के लिए क्या क्या डिटेल्स भरनी हैं?

नीट यूजी 2026 फॉर्म शुल्क रिफंड के लिए आपको पोर्टल पर निम्नलिखित बैंक डिटेल्स भरने होंगे-

अकाउंट होल्डर का नाम

आईएफएससी (IFSC) कोड

अकाउंट नंबर

बैंक का नाम

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट में आयु सीमा और अटेम्प्ट लिमिट की तैयारी, NTA बोला- पेपर लीक नहीं

डॉक्यूमेंट कौन सा अपलोड करना होगा-

दस्तावेज के रूप में आप एक कैंसिल्ड चेक की स्कैन कॉपी अपलोड कर सकते हैं, हालांकि यह पूरी तरह से ऑप्शनल है। यानी इसे अपलोड करना उनकी मर्जी है। यदि आप इसे अपलोड करना चाहते हैं, तो आपको केवल एक चेक पर कैंसिल लिखना होगा, इस पर आपके हस्ताक्षर करने की आवश्यकता नहीं है। एनटीए ने कहा है कि उम्मीदवार अपने बैंक खाते का डिटेल्स की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए कैंसिल्ड चेक अपलोड कर सकते हैं।

नीट फीस रिफंड की रकम

जनरल कैटेगरी: Rs 1700

OBC/EWS: Rs 1600

SC/ST/PwD: Rs 1000

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं NEET पेपर लीक का पर्दाफाश करने वाले शशिकांत सुथार, किसने दिखाया था PDF

क्यों दी बैंक अकाउंट अपडेट करने की सुविधा

एनटीए के अनुसार, यह सुविधा इसलिए दी जा रही है, क्योंकि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने साइबर कैफे और कॉमन सर्विस सेंटर (सीएसी) से आवेदन पत्र भरे थे। ऐसे मामलों में डिफॉल्ट रूप से रिफंड उसी बैंक खाते में भेजा जाता, जिससे आवेदन शुल्क का भुगतान किया गया था। एजेंसी ने कहा है कि यदि कोई अभ्यर्थी रिफंड राशि किसी अन्य बैंक खाते में प्राप्त करना चाहता है, तो उसे बैंक खाता अपडेट करने का अवसर मिलेगा। इससे छात्रों को सुविधानुसार सही खाते में रिफंड प्राप्त करने में आसानी होगी।

NET UG री-एग्जाम डेट

- एग्जाम 21 जून, 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।