MTech: DU to Offer MTech Admissions via GATE as Well CUET PG Scores use If Seats Remain Vacant MTech : GATE से भी एमटेक में दाखिला देगा DU, सीटें बचीं तो CUET PG स्कोर से एडमिशन,12 हजार की स्कॉलरशिप भी, Career Hindi News - Hindustan
More

MTech : GATE से भी एमटेक में दाखिला देगा DU, सीटें बचीं तो CUET PG स्कोर से एडमिशन,12 हजार की स्कॉलरशिप भी

डीयू गेट से एमटेक माइक्रोवेव्स एंड कम्युनिकेशन कोर्स में दाखिला देगा। यदि सीटें बची तब सीयूईटी पीजी के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा। छात्रों को अब 12 हजार रुपये से अधिक की स्कॉलरशिप भी मिलेगी।

Thu, 21 May 2026 06:08 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, अभिनव उपाध्याय, नई दिल्ली
share
MTech : GATE से भी एमटेक में दाखिला देगा DU, सीटें बचीं तो CUET PG स्कोर से एडमिशन,12 हजार की स्कॉलरशिप भी

दिल्ली यूनिवर्सिटी गेट के माध्यम से एमटेक माइक्रोवेव्स एंड कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम में प्रवेश देगा। यदि सीटें बची तब सीयूईटी पीजी के माध्यम से दाखिला दिया जाएगा। विश्वविद्यालय को इस कोर्स के लिए ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) से मंजूरी मिल चुकी है। एक शिक्षक ने बताया कि दाखिला लेने वाले छात्रों को अब 12 हजार रुपये से अधिक की स्कॉलरशिप भी मिलेगी। विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक साइंस विभाग के अनुसार, इस पाठ्यक्रम में कुल 30 सीटें होंगी। इनमें 13 सीटें सामान्य वर्ग, आठ ओबीसी, चार एससी, दो एसटी और तीन ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए निर्धारित हैं। प्रवेश के लिए बीटेक, बीई, बीएससी इंजीनियरिंग, एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएससी फिजिक्स, एप्लाइड फिजिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स विशेषज्ञता वाले चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIIT : एमटेक के सभी कोर्स अपडेट, अब नए नाम और नई खासियतें

प्रवेश के लिए वैध ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) स्कोर या सीयूईटी पीजी 2026 के पेपर कोड एमटीक्यूपी05 में योग्यता जरूरी होगी। डीयू ने स्पष्ट किया है कि इस कोर्स में प्रवेश सीएसएएस (पीजी) पोर्टल के माध्यम से नहीं होगा। इसके लिए अलग पंजीकरण पोर्टल शुरू किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी वेबसाइट www.admission.uod.ac.in देखते रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MTech : एमटेक में 3 नए कोर्स शुरू करेगा एमएनएनआईटी, GATE परीक्षा से मिलेगा दाखिल

50 फीसदी से कम सीटें भरने पर विभाग में कक्षाएं

डीयू ने परास्नातक को लेकर कहा कि यदि कुछ पाठ्यक्रमों में स्वीकृत सीटों के मुकाबले 50 प्रतिशत से कम दाखिले होते हैं तो ऐसे छात्रों को संबंधित विभाग में स्थानांतरित किया जा सकता है। यह नियम एमए उर्दू, पंजाबी, अरबी और फारसी जैसे कुछ पाठ्यक्रमों पर लागू हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब एमटेक में स्पेशलाइजेशन के लिए पाएं डायरेक्ट एडमिशन, जानें क्या है नया नियम

एमपीटी प्रवेश हटाया

डीयू ने मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (एमपीटी) पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बड़ा बदलाव किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, अब एमपीटी में प्रवेश पोस्टग्रेजुएट कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (पीजी-सीएसएएस) पोर्टल के माध्यम से नहीं होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।