Exim Bank Recruitment 2026: एक्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी की वैकेंसी, 65 हजार रुपये महीने का स्टाइपेंड
Exim Bank Recruitment 2026: इंडिया एक्जिम बैंक ने साल 2026 के लिए मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बैंक कुल 40 रिक्त पदों को भरा जाएगा।

EXIM Bank Management Trainee Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक शानदार खबर है। इंडिया एक्जिम बैंक ने साल 2026 के लिए मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए बैंक कुल 40 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन शुल्क
एक्जिम बैंक की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट eximbankindia.in पर जाकर 1 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये तय किया गया है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD), ईडब्ल्यूएस (EWS) और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क केवल 100 रुपये है।
योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास न्यूनतम 60% अंकों के साथ 3 साल की फुल-टाइम ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, फाइनेंस, इंटरनेशनल बिजनेस या फॉरेन ट्रेड में विशेषज्ञता के साथ MBA/PGDBA/PGDBM/MMS (2 साल की फुल-टाइम डिग्री) या चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) होना अनिवार्य है। जो छात्र जनवरी 2026 में फाइनल परीक्षा दे रहे हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा: 31 दिसंबर 2025 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और वेतन
एक्जिम बैंक मैनेजमेंट ट्रेनी का चयन दो चरणों में होगा: पहले लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू। लिखित परीक्षा संभावित रूप से फरवरी 2026 में आयोजित की जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग अवधि के दौरान 65,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद, उन्हें 'डिप्टी मैनेजर (JM-I)' के पद पर प्रमोट किया जाएगा, जहां वेतनमान 48,480 रुपये से 85,920 रुपये के बीच होगा, जिसमें अन्य भत्ते और सुविधाएं भी शामिल हैं।




साइन इन