MP Board Result 2026 Out: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, जानिए अब कब होगी दूसरी परीक्षा
Class 10th 12th Result 2026 MP Board: एमपी बोर्ड की ओर से आज हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड रिजल्ट 2026 को जारी कर दिया गया है। जानिए अब कब होगी एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं दूसरी परीक्षा

MPBSE Class 10th 12th Result 2026 Link, mpbse.mponline.gov.in: एमपी बोर्ड की ओर से आज हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड रिजल्ट 2026 को जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में उपस्थित अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। यहां देखें एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2026। एमपी बोर्ड रिजल्ट को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा आज 15 अप्रैल 2026 को जारी किया गया। इसके अलावा आप रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर की आवश्यकता पड़ेगी। MPBSE MP Board Result 2026 LIVE UPDATES
मध्य प्रदेश कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक किया गया था। तो वहीं कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 7 फरवरी से 5 मार्च 2026 तक बोर्ड की ओर से किया गया था।
एमपी बोर्ड रिजल्ट पासिंग मार्क्स
एमपी बोर्ड की हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा में सफलता पाने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। पास होने के लिए हर पेपर में इस न्यूनतम अंक सीमा को पार करना जरूरी होता है। यदि कोई विद्यार्थी दो से ज्यादा विषयों में 33 फीसदी नंबर लाने में असफल रहता है, तो उसे परीक्षा में फेल माना जाता है।
फेल छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका
अगर कोई छात्र पहली बार में सफल नहीं हो पाता, तो उसे करीब एक महीने बाद दोबारा परीक्षा देकर खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। इससे उसका पूरा साल खराब नहीं होगा और वह उसी सत्र में अगली कक्षा या कॉलेज में प्रवेश ले सकेगा। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में एक या दो विषयों में असफल होने वाले छात्रों को ‘सप्लीमेंट्री’ या ‘पूरक परीक्षा’ का टैग नहीं झेलना पड़ेगा। बोर्ड ने पुरानी सप्लीमेंट्री व्यवस्था को पूरी तरह खत्म कर दिया है और उसकी जगह अब ‘दूसरी मुख्य परीक्षा’ शुरू की है।
परीक्षा फॉर्म भरें
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के वे छात्र जो किसी विषय में फेल हुए हैं या अपने अंक सुधारना चाहते हैं, वो दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए छात्र एमपी ऑनलाइन (MP Online) के जरिए या अपने स्कूल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। द्वितीय परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद सिर्फ 7 दिनों के भीतर अपना आवेदन करना होगा। ये आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल रहेगी, जिसे छात्र अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर जाकर निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करके आसानी से ऑनाइन जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।




साइन इन