एमपी बोर्ड में कम नंबर आने पर क्या करें? समझें मार्किंग सिस्टम
MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) यानी एमपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी होने वाला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा पास होने का क्राइटेरिया क्या है। चलिए समझते हैं मार्किंग सिस्टम।

MPBSE 10th 12th Result 2026, result.mponline.gov.in: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) यानी एमपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट लाइव हिंदुस्तान की वेबसाइट www.livehindustan.com पर आसानी से देख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा पास होने का क्राइटेरिया क्या है। चलिए समझते हैं मार्किंग सिस्टम। MPBSE MP Board Result 2026 LIVE Updates
एमपी बोर्ड मार्किंग सिस्टम 2026 क्या है?
MP बोर्ड के नियमों के अनुसार, किसी छात्र को प्रत्येक विषय में 'पास' घोषित होने के लिए न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। कक्षा 10वीं की बात करें, तो 75 नंबर की थ्योरी और 25 नंबर का इंटरनल असेसमेंट/प्रोजेक्ट होता है, जिनमें पास होने के लिए कुल मिलाकर 33% अंक चाहिए। वहीं,
12वीं में बिना प्रैक्टिकल वाले विषयों में 80+20 और प्रैक्टिकल वाले विषयों (जैसे साइंस) में 70+30 का फॉर्मूला चलता है। यहां थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग पास होना अनिवार्य है।
स्टेप मार्किंग की सुविधा
सीबीएसई बोर्ड की तरह एमपी बोर्ड में भी स्टेप मार्किंग की जाती है। गणित या अकाउंट्स जैसे कठिन विषयों से घबराने वाले छात्रों के लिए यह सिस्टम किसी लाइफलाइन से कम नहीं है। अगर अंतिम उत्तर गलत भी हो जाए, लेकिन शुरुआती स्टेप्स सही हों, तो छात्रों को आधे या उससे अधिक अंक मिल सकते हैं। इससे पास होने की संभावना करीब 20–25% तक बढ़ जाती है। अब केवल सही जवाब ही नहीं, बल्कि सही तरीके से किए गए प्रयास को भी नंबर दिए जाते हैं।
फेल या कम नंबर के बाद मिलती है ये सुविधा
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र अगर अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है या फिर फेल हो गए हैं, तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि बोर्ड ने नई व्यवस्था शुरू की है। एमपी सरकार ने ऐसे छात्रों के लिए रुक जाना नहीं योजा शुरू की है। इसके तहत फेल हुए छात्र इसी साल दोबारा परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको लगता है कि एमपी बोर्ड परीक्षा की कॉपी चेकिंग में गड़बड़ी हुई है तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स से उसे री-इवैल्युएट करवा सकते हैं। इसके लिए रिजल्ट के 15 दिनों के अंदर ‘MP Online’ पोर्टल पर जाकर ‘री-टोटलिंग’ के लिए आवेदन करना होगा।
कब होगी दूसरी परीक्षा
12वीं की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 25 मई तक आयोजित होगी। 10वीं की परीक्षा 7 मई से 19 मई के बीच होगी। छात्रों को मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित होने के मात्र 7 दिन के भीतर अपना आवेदन पूरा करना होगा। ये आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल रहेगी।
कैसे चेक करें रिजल्ट 2026
- सबसे पहले छात्रों को फिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर क्लिक करें।
- इसके बाद 10वीं के छात्र सेकेंडरी रिजल्ट पर और 12वीं के छात्र सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।




साइन इन