MPBSE MP Board 10th 12th Results 2026: 5 Easy Ways to Manage Stress Before and After MP Board Parinam MPBSE MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की टेंशन को कहें बाय-बाय, स्ट्रेस को ऐसे करें कम, Career Hindi News - Hindustan
More

MPBSE MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की टेंशन को कहें बाय-बाय, स्ट्रेस को ऐसे करें कम

MPBSE 10th 12th Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( MPBSE ) द्वारा कक्षा 10वीं 12वीं का परिणाम आज जारी किया जाएगा। आइए आपको रिजल्ट के पहले और बाद आने वाले स्ट्रेस को कम करने के लिए 5 आसान उपाय बताएं।

Tue, 14 April 2026 08:44 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
MPBSE MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट की टेंशन को कहें बाय-बाय, स्ट्रेस को ऐसे करें कम

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ( MPBSE ) द्वारा कक्षा 10वीं 12वीं का परिणाम कल जारी किया जाएगा। ऐसे समय में लाखों परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के मन में घबराहट और बेचैनी होना स्वाभाविक है। परीक्षा परिणाम केवल अंकों का खेल नहीं होता, बल्कि यह छात्रों के भविष्य की दिशा भी तय करता है। लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि ज्यादा स्ट्रेस परफॉर्मेंस और हेल्थ दोनों को बिगाड़ सकता है।

एमपी बोर्ड द्वारा नतीजे घोषित किए जाने से पहले और बाद में मानसिक शांति बनाए रखने के लिए यहां 5 बेहद असरदार और आसान तरीके बताए गए हैं:

1. अपनी उम्मीदों को रखें प्रैक्टिकल

रिजल्ट आने से पहले सबसे जरूरी है कि आप वास्तविकता को स्वीकार करें। आपने परीक्षा में जैसा प्रदर्शन किया है, परिणाम वैसा ही आएगा। खुद पर या बच्चों पर 90% से ज्यादा अंक लाने का अनावश्यक दबाव न डालें। याद रखें कि हर बच्चा खास होता है और उसकी काबिलियत केवल एक मार्कशीट से तय नहीं की जा सकती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE : एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कल, mpbse.mponline.gov.in पर मार्कशीट लिंक

2. नकारात्मक विचारों से दूर रहें

अक्सर छात्र रिजल्ट से पहले सोचने लगते हैं कि "अगर मैं फेल हो गया तो क्या होगा?" या "पड़ोसी क्या कहेंगे?"। इन नकारात्मक विचारों को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप खुद को किसी क्रिएटिव वर्क व्यस्त रखें। संगीत सुनें, पेंटिंग करें या कोई खेल खेलें। पॉजीटिव सोच आपको आने वाली परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति देती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सबसे पहले यहां मिलेगा MP बोर्ड रिजल्ट 2026, अभी Roll Number से करें रजिस्ट्रेशन

3. दोस्तों और परिवार से बात करें

अकेले बैठकर स्ट्रेस पालने से बेहतर है कि आप अपने मन की बात माता-पिता या करीबी दोस्तों से साझा करें। अभिभावकों की भी यह जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को भरोसा दिलाएं कि वे हर हाल में उनके साथ हैं। एक छोटी-सी बातचीत भी बड़े से बड़े मानसिक बोझ को कम कर सकती है।

4. रिजल्ट के बाद की योजना तैयार रखें

अक्सर स्ट्रेस इसलिए होता है क्योंकि हम 'अनिश्चितता' से डरते हैं। रिजल्ट आने से पहले ही अपनी आगे की राह के बारे में सोचें। यदि अंक कम आते हैं, तो भी करियर के कई विकल्प खुले रहते हैं। स्क्रूटनी और दूसरी मुख्य परीक्षाओं जैसे विकल्पों की जानकारी रखें ताकि किसी भी स्थिति में आप खुद को असहाय महसूस न करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट कल, जानें कौन दे सकता है दूसरी परीक्षा

5. स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं

रिजल्ट के दिनों में अक्सर छात्र नींद और खान-पान को नजरअंदाज कर देते हैं। गहरी नींद और पौष्टिक आहार मस्तिष्क को शांत रखने में मदद करते हैं। प्रतिदिन कम से कम 15-20 मिनट योग या ध्यान करें। इससे एकाग्रता बढ़ती है और घबराहट कम होती है।

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं का परिणाम आपके जीवन का एक पड़ाव है, मंजिल नहीं। सफल होने पर अति उत्साह और कम अंक आने पर निराशा, दोनों ही स्थितियों में संयम बनाए रखना जरूरी है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर नजर बनाए रखें और धैर्य के साथ अपने परिश्रम के फल का स्वागत करें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।