Mp Board 12th Result 2026 Check Mpbse class 12 arts science commerce Result on mpbse.mponline.gov.in Direct Link MPBSE MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें, Career Hindi News - Hindustan
More

MPBSE MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें

MP Board Result 2026, MPBSE Class 12th Sarkari Result 2026, result.mponline.gov.in: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) यानी एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है।

Wed, 15 April 2026 11:16 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
MPBSE MP Board 12th Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट जारी, यहां चेक करें

MPBSE MP Board 12th Result 2026 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) यानी एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 यहां देखें।ऐसे छात्र जिन्होंने MPBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in , mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर या नाम दर्ज करना होगा, तभी वे अपनी मार्कशीट देख पाएंगे। MP Board 10th 12th Result 2026 Live Updates

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 ऐसे करें चेक

- ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर क्लिक करें।

- 12वीं के छात्र सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

- अपना रोल नंबर डालकर सब्मिट के बटन पर क्लिक करें।

- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

- रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट का जारी, यहां Roll Number से करें चेक

Live Hindustan पर ऐसे करें चेक

सबसे पहले छात्र को लाइव हिंदुस्तान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

यहां होमपेज पर बोर्ड्स रिजल्ट का लिंक मिलेगा। इसपर क्लिक करना है।

इसके बाद आपको एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।

एमपी बोर्ड 12 वीं 2026 का रिजल्ट पर क्लिक करें।

फिर मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, स्ट्रीम भरें। फिर सब्मिट कर दें।

इसके बाद आपके स्क्रीन पर रिजल्ट शो होगा। इसका प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए रख लीजिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, सिर्फ 1 क्लिक में करें चेक

मोबाइल ऐप से चेक करें रिजल्ट

- सबसे पहले गूगल प्लेस स्टोर से MPBSE मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।

- ऐप खोलें और “अपना रिजल्ट जानें” विकल्प पर टैप करें।

- फिर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें।

- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

एमपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी जानकारी पहले से तैयार रखनी चाहिए, ताकि बिना किसी परेशानी के आसानी से रिजल्ट देखा जा सके

एडमिट कार्ड

रोल नंबर

एप्लीकेशन नंबर

जन्म तिथि

जरूरत पड़ने पर स्कूल कोड

इन जानकारियों की मदद से छात्र अपना रिजल्ट जल्दी और आसानी से देख सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, जानिए अब कब होगी दूसरी परीक्षा

12वीं बोर्ड परीक्षा कब से कब हुई थी

इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा की शुरुआत हिंदी पेपर से हुई थी और समापन भूगोल, फसल उत्पादन एवं उद्यानिकी, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, एनाटॉमी, फिजियोलॉजी और स्वास्थ्य विषयों के साथ हुआ। इस साल एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा में करीब 7.06 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

पिछले साल 12वीं रिजल्ट का हाल

पिछले साल यानी 2025 की बात करें, तो एमपी बोर्ड 12वीं में कुल 810019 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 804932 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से 613414 छात्र वर्ष 2025 में पास हुए। 12वीं का कुल पास प्रतिशत 74.48% रहा। 12वीं में ओवरऑल टॉपर प्रियल द्विवेदी रहीं, जिन्होंने साइंस (मैथ्स) ग्रुप से 500 में से 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया। इसके अलावा, कॉमर्स ग्रुप में ग्वालियर की रिमझिम करोठिया ने 491/500 अंक के साथ टॉप किया। आर्ट्स ग्रुप में रीवा के अंकुर यादव 489/500 अंक लेकर पहले स्थान पर रहे, जबकि एग्रीकल्चर ग्रुप में छिंदवाड़ा के हरिओम साहू ने 486/500 अंक के साथ टॉप किया।

दूसरा मौका भी मिलेगा

जिन छात्रों को अपने परिणाम से संतुष्टि नहीं है या जो परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं, उनके लिए बोर्ड ने दूसरी परीक्षा (सेकंड एग्जाम) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं की दूसरी परीक्षा 7 मई से 19 मई 2026 तक आयोजित होगी, जबकि कक्षा 12वीं की दूसरी परीक्षा 7 मई से शुरू होकर 25 मई 2026 तक चलेगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।