MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे पर क्या अपडेट? बीते साथ कब आए थे नतीजे
MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड जल्द 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित करेगा। जानें कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड।

MP Board Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। प्रदेश के लाखों विद्यार्थी जो अपनी मेहनत का फल जानने के लिए बेताब हैं, उनका इंतजार अब बस खत्म होने ही वाला है। माना जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजों की घोषणा कर देगा। पुरानी परंपराओं को देखें तो इस बार भी बोर्ड के चेयरमैन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए नतीजों का ऐलान करेंगे और उसके तुरंत बाद रिजल्ट की लिंक एक्टिवेट कर दी जाएगी। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय को लेकर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है, लेकिन शिक्षा विभाग के गलियारों में सुगबुगाहट तेज है। जैसे ही मार्कशीट जारी होगी, छात्र अपनी मेहनत का परिणाम mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in और mpresults.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकेंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि पहले से ही तैयार रखें ताकि वेबसाइट खुलते ही बिना किसी परेशानी के अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकें।
वेबसाइट के अलावा इन तरीकों से भी देख पाएंगे रिजल्ट
कई बार रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट स्लो हो जाती है। ऐसी स्थिति में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनके पास रिजल्ट चेक करने के कई और भी आसान विकल्प मौजूद हैं।
MPBSE मोबाइल ऐप: छात्र गूगल प्ले स्टोर से एमपी बोर्ड का आधिकारिक ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। वहां 'Know Your Result' सेक्शन में जाकर अपनी डिटेल्स भरते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
डिजी लॉकर (DigiLocker): सरकार के इस सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर भी मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी। छात्र अपनी कक्षा और बोर्ड चुनकर लॉग-इन कर अपनी डिजिटल मार्कशीट सुरक्षित रख सकते हैं।
SMS के जरिए चुटकियों में जानें अपना स्कोर
इंटरनेट न होने की स्थिति में भी आप अपना रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपने फोन से एक मैसेज भेजना होगा:
10वीं के लिए: टाइप करें "MPBSE10 (अपना रोल नंबर)" और इसे 56263 पर भेज दें।
12वीं के लिए: टाइप करें "MPBSE12 (अपना रोल नंबर)" और इसे 56263 पर भेज दें।
पिछले साल कैसा रहा था प्रदर्शन?
अगर हम बीते साल यानी 2025 के आंकड़ों पर नजर डालें, तो 6 मई को सुबह 10 बजे नतीजों का ऐलान हुआ था। पिछले साल 10वीं का पास प्रतिशत 76.22% रहा था, जबकि 12वीं में 74.48% छात्रों ने बाजी मारी थी। इस बार देखना दिलचस्प होगा कि छात्र पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ पाते हैं या नहीं।
पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?
मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अगर किसी छात्र के इससे कम नंबर आते हैं, तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा का मौका दिया जाता है।




साइन इन