mba or mtech which degree is better for career growth things to consider before choosing MBA या MTech करियर के लिहाज से कौन सी डिग्री है बेस्ट? कोर्स को चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान, Career Hindi News - Hindustan
More

MBA या MTech करियर के लिहाज से कौन सी डिग्री है बेस्ट? कोर्स को चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

एमबीए और एम.टेक दोनों ही पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स है और अपनी-अपनी फील्ड में बेहतरीन माने जाते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं कि करियर और स्किल्स के लिहाज से कौन का कोर्स बेस्ट साबित होगा।

Wed, 10 June 2026 03:12 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
MBA या MTech करियर के लिहाज से कौन सी डिग्री है बेस्ट? कोर्स को चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान

एमबीए और एम.टेक दोनों ही पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स है और अपनी-अपनी फील्ड में बेहतरीन माने जाते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग इस बात को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं कि करियर और स्किल्स के लिहाज से कौन का कोर्स बेस्ट साबित होगा। क्योंकि आज के समय में पोस्टग्रेजुएट (PG) का मतलब सिर्फ एक और डिग्री हासिल करना नहीं रह गया है, बल्कि छात्र अब ऐसे कोर्स चुनना चाहते हैं जो उन्हें जरूरी स्किल्स दें और नौकरी के बाजार में बेहतर अवसर दिला सकें। यही वजह है कि MBA और MTech छात्रों के बीच सबसे लोकप्रिय विकल्पों में शामिल हैं। चलिए आज हम जानते हैं कि दोनों की डिग्रियों में क्या अंतर है और दोनों में करियर के लिए कितना स्कोप है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इग्नू ने जलवायु परिवर्तन में MSc कोर्स शुरू किया, किसी भी विषय से ग्रेजुएट योग्य

MBA और MTech में क्या अंतर है?

MTech क्या है
MTech उन छात्रों के लिए बेहतर है जो टेक्नोलॉजी फील्ड में गहराई से काम करना चाहते हैं। यह कोर्स इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस, डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रिसर्च और नई तकनीकों के विकास जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता प्रदान करता है। जिन छात्रों को तकनीकी समस्याओं का समाधान करना पसंद है, उनके लिए MTech अच्छा विकल्प हो सकता है।

करियर विकल्प
एमटेक के बाद आप सॉफ्टवेयर इंजीनियर, AI इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट, रिसर्च इंजीनियर और सिस्टम आर्किटेक्ट जैसे पदों पर काम कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एनआईटी पटना में 43 सीटें बढ़ीं, बीटेक + एमटेक कोर्स की सीटें दोगुनी से अधिक हुईं

MBA क्या है

MBA यानी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एक मैनेजमेंट कोर्स है। इसमें बिजनेस, मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स, ऑपरेशंस, बिजनेस एनालिटिक्स और लीडरशिप जैसी चीजें सिखाई जाती है। अगर आप भविष्य में किसी कंपनी में मैनेजर बनना चाहते हैं, टीम लीड करना चाहते हैं, बिजनेस शुरू करने का सपना देखते हैं या प्रोडक्ट मैनेजमेंट और कंसल्टिंग जैसी फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो MBA आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। आज के दौर में MBA में डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, इनोवेशन और उद्यमिता (Entrepreneurship) जैसे आधुनिक विषय भी शामिल किए जा रहे हैं।

करियर विकल्प

MBA के बाद कंसल्टिंग, स्ट्रेटेजी, प्रोडक्ट मैनेजमेंट, फाइनेंस, मार्केटिंग, ऑपरेशंस, डेटा एनालिटिक्स, उद्यमिता और जनरल मैनेजमेंट जैसे क्षेत्रों में करियर बनाया जा सकता है। यह डिग्री छात्रों को अलग-अलग उद्योगों में काम करने का अवसर देती है।

MBA या MTech चुनते समय क्या ध्यान रखें?

अगर आपकी रुचि तकनीकी विशेषज्ञता, रिसर्च, इंजीनियरिंग और नई तकनीकों के विकास में है, तो MTech बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं यदि आप लीडरशिप, बिजनेस मैनेजमेंट, रणनीति निर्माण, टीम मैनेटजम या उद्यमिता यानी Entrepreneurship में करियर बनाना चाहते हैं, तो MBA आपके लिए अधिक उपयोगी हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना विश्वविद्यालय UG में एडमिशन के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी, PG में एडमिशन

कैसे करें चुनाव

जब बात एमबीए और एमटेक के चुनाव की आती है, तो यह फैसला केवल ट्रेंड, दोस्तों की पसंद या पॉपुलैरिटी देखकर नहीं लेना चाहिए। आपको यह सोचना चाहिए कि आप भविष्य में किस तरह का काम करना चाहते हैं और किस क्षेत्र में अपना प्रभाव छोड़ना चाहते हैं। इसलिए किसी भी कोर्स का चुनाव उसकी लोकप्रियता नहीं, बल्कि अपने करियर लक्ष्य और पसंद को ध्यान में रखकर करना चाहिए।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।