KVS Vacancy 2026: Kendriya Vidyala Recruitment Special Educator Vacancies 987 TGT and PRT posts notification kvsangathan KVS Vacancy 2026 : केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों की एक और बंपर भर्ती, 987 पदों पर आवेदन का मौका, Career Hindi News - Hindustan
More

KVS Vacancy 2026 : केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों की एक और बंपर भर्ती, 987 पदों पर आवेदन का मौका

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने स्पेशल एजुकेटरों के 987 पदों पर भर्ती निकाली है । कुल वैकेंसी में से 493 भर्तियां स्पेशल एजुकेटर टीजीटी और 494 भर्तियां स्पेशल एजुकेटर पीआरटी पद पर होगी।

Wed, 28 Jan 2026 02:18 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
KVS Vacancy 2026 : केंद्रीय विद्यालय में शिक्षकों की एक और बंपर भर्ती, 987 पदों पर आवेदन का मौका

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने स्पेशल एजुकेटरों के 987 पदों पर भर्ती निकाली है। स्पेशल एजुकेटरों के ये पद ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT) और प्राइमरी टीचर (PRT) के लिए हैं। कुल वैकेंसी में से 493 भर्तियां स्पेशल एजुकेटर टीजीटी और 494 भर्तियां स्पेशल एजुकेटर पीआरटी पद पर होगी। ये भर्तियां उत्तर प्रदेश, गुजरात, दमन और दीव, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, चंडीगढ़, तमिलनाडु, पुदुचेरी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, असम, तेलंगाना, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, पश्चिम बंगाल, गोवा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, नागालैंड, केरल में होगी। शॉर्ट नोटिस से यह जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि केवीएस जल्द ही kvsangathan.nic.in स्पेशल एजुकेटर भर्ती 2026 के लिए फरवरी में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करेगा। इसके साथ ही kvsangathan.nic.in पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

इन नियुक्तियों का मकसद केवीएस स्कूल सिस्टम में विशेष जरूरत ले बच्चों को स्ट्रक्चर्ड एकेडमिक और डेवलपमेंटल सपोर्ट देना है। टीजीटी और पीआरटी पदों के लिए राज्यवार वैकेंसी की डिटेल्स नोटिफिकेशन के साथ जारी होने वाले एक ऑफिशियल पीडीएफ के जरिए उपलब्ध कराई जाएंगी।

क्या है योग्यता

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पीआरटी स्पेशल एजुकेटर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने 12वीं कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया हो। आवेदकों के पास विकलांगता श्रेणी में स्पेशल एजुकेशन में दो साल का डिप्लोमा भी होना चाहिए।

सीबीएसई द्वारा आयोजित CTET पेपर-I पास करना योग्यता के लिए अनिवार्य है। इसके अलावा केवीएस के अनुसार उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी दोनों में पढ़ाने की क्षमता दिखानी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसा था KVS और NVS पेपर का लेवल? क्या रह सकती है संभावित कट-ऑफ

टीजीटी स्पेशल एजुकेटर पदों के लिए योग्यता

टीजीटी स्पेशल एजुकेटर पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। प्रोफेशनल योग्यताओं में स्पेशल एजुकेशन में बीएड या बीएड जनरल के साथ स्पेशल एजुकेशन में एक साल का डिप्लोमा शामिल है।

आवेदकों ने सीबीएसई द्वारा आयोजित सीटीईटी पेपर-II पास किया हो। इसके अलावा, इन पदों पर नियुक्ति के लिए रिहैबिलिटेशन काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ वैध रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती के आवेदन आज से शुरू, ग्रेजुएट करें एप्लाई

चयन में 180 अंकों का एक ऑब्जेक्टिव कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा जिसमें जनरल इंग्लिश, हिंदी, रीजनिंग स्किल्स, शिक्षा पर दृष्टिकोण और संबंधित विषयों से ज्ञान के प्रश्न होंगे। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रोफेशनल कॉम्पिटेंस टेस्ट में शामिल होना होगा, जिसमें शिक्षण कौशल का डेमो और इंटरव्यू शामिल होंगे, जिसके लिए कुल 60 अंक आवंटित हैं। सामान्य तौर पर, 70:30 के अनुपात में वेटेज दिया जाता है, यानी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।