BPSSC Bihar SI Vacancy 2026: Bihar Police BPSSC Sub Inspector SI Prohibition Recruitment Online Form registration apply BPSSC Bihar SI Vacancy : बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती के आवेदन आज से शुरू, लगानी होगी 1.6 किमी दौड़, Career Hindi News - Hindustan
More

BPSSC Bihar SI Vacancy : बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती के आवेदन आज से शुरू, लगानी होगी 1.6 किमी दौड़

BPSSC Bihar SI Vacancy 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ( बीपीएसएससी ) ने राज्य सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सब इंस्पेक्टर के 78 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया आज 27 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है।

Tue, 27 Jan 2026 07:30 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
BPSSC Bihar SI Vacancy : बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती के आवेदन आज से शुरू, लगानी होगी 1.6 किमी दौड़

BPSSC Bihar SI Vacancy 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ( बीपीएसएससी ) ने राज्य सरकार के मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सब इंस्पेक्टर के 78 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिया आज 27 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है। एप्लाई करने का लिंक bpssc.bih.nic.in पर खोल दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी 2026 तय की गई है। भर्ती (BPSSC Bihar Daroga Bharti 2026) तीन चरणों में होगी - प्रीलिम्स एग्जाम, मेन्स एग्जाम और फिजिकल टेस्ट। यहां पढ़ें भर्ती से जुड़ी 10 खास बातें

1. शैक्षणिक योग्यता- किसी भी विषय में ग्रेजुएशन ।

2. आयु सीमा - 20 वर्ष से 37 वर्ष। आयु की गणना 01-08-2025 से होगी।

(1) अनारक्षित (सामान्य) कोटि के पुरुषों के के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष तथा महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष ।

(2) पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष।

(3) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों एवं महिलाओं तथा थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 42 वर्ष।

आवेदन का लिंक

3. कैसे होगा चयन - तीन चरण - 1.प्रारंभिक लिखित परीक्षा, 2. मुख्य लिखित परीक्षा, 3. फिजिकल टेस्ट

4. लिखित परीक्षाः-

- लिखित परीक्षा दो चरणों में होगी -प्रारम्भिक एवं मुख्य परीक्षा। लिखित परीक्षा के सभी पत्र बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होंगे।

- प्रारम्भिक परीक्षा में 200 अंकों का एक पेपर होगा जिसम प्रश्नों की कुल संख्या-100 होगी एवं परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाएंगे। 30 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जाएंगे।

- प्रारम्भिक परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर रिक्तियों के 20 (बीस) गुणा सफल अभ्यर्थियों का चयन मेधा क्रमानुसार आरक्षण कोटिवार किया जायेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:32000 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु छूट को लेकर विस्तृत गाइडलाइंस जारी

5. मुख्य लिखित परीक्षा

मुख्य परीक्षा में दो पत्र होंगे। प्रथम पत्र 200 अंकों का सामान्य हिन्दी का 2 घंटे का होगा 100 प्रश्न होंगे और न्यूनतम अहर्तांक 30 प्रतिशत पाना करना अनिवार्य होगा। सामान्य हिन्दी पत्र का प्राप्तांक मेधा निर्धारण में नहीं जोड़ा जायेगा।

(ख) द्वितीय पत्र सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता जॉंच से सम्बन्धित होगा। द्वितीय पत्र का पूर्णांक 200 होगा जिसमें प्रश्नों की कुल संख्या-100 होगी एवं परीक्षा की अवधि 2 (दो) घंटे की होगी।

6. नेगेटिव मार्किंग

दोनों लिखित परीक्षाओं में गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटा जाएगा।

7. सब इंस्पेक्टर भर्ती में कद-काठी के नियम

ऊंचाई (लंबाई)

(1) अनारक्षित (सामान्य) वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के पुरूषों के लिए - न्यूनतम ऊंचाई 165 सेन्टीमीटर होनी चाहिए ।

(2) अत्यन्त पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरूषों के लिए - न्यूनतम ऊंचाई 160 सेन्टीमीटर होनी चाहिए ।

(3) सभी वर्गों की महिलाओं के लिए - न्यूनतम ऊंचाई 155 सेन्टीमीटर एवं न्यूनतम वज़न 48 किलोग्राम होना चाहिए ।

सीना (सिर्फ पुरुषों के लिए)-

(1) अनारक्षित (सामान्य) वर्ग, पिछड़ा वर्ग एवं अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के पुरूषों के लिए - बिना फुलाए - 81 सेन्टीमीटर (न्यूनतम) फुलाकर - 86 सेन्टीमीटर (न्यूनतम) (फुलाने के बाद सीना में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा) ।

(2) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरूषों के लिए -

बिना फुलाए - 79 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

फुलाकर- 84 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

(फुलाने के बाद सीना में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा) ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5500 हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आयु सीमा में 3 साल छूट का ऐलान

8. शारीरिक दक्षता परीक्षाः

निम्नांकित शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों को सफल होना अनिवार्य होगा ।

- दौड़ -

पुरुषों के लिए-

एक मील की दौड़ के लिए समय सीमा -

6 मिनट 30 सेकेण्ड (इससे अधिक समय लेने वाले अभ्यर्थी असफल घोषित होंगे)।

महिलाओं के लिए-

एक किलोमीटर की दौड़ के लिए समय सीमा -

6 मिनट (इससे अधिक समय लेने वाली अभ्यर्थी असफल घोषित हांेगी)।

- ऊंची कूद -

पुरुषों के लिए - न्यूनतम 4 (चार) फीट

महिलाओं के लिए - न्यूनतम 3 (तीन) फीट

- लम्बी कूद -

पुरुषों के लिए - न्यूनतम 12 (बारह) फीट

महिलाओं के लिए - न्यूनतम 9 (नौ) फीट

- गोला फेंक -

पुरुषों के लिए - 16 पाउण्ड का गोला

न्यूनतम 16 (सोलह) फीट फेंकना होगा ।

महिलाओं के लिए - 12 पाउण्ड का गोला

न्यूनतम 10 (दस) फीट फेंकना होगा ।

9. फाइनल मेरिट कैसे बनेगी

अन्तिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर बनेगी। फिजिकल टेस्ट में सिर्फ पास होना अनिवार्य होगा।

10. आवेदन फीस- 100 रुपये

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।