KVS Admission Result 2026: class 1 balvatika First List to be Out on April 8 and 9 for kendriya vidyalaya KVS Admission 2026 : केंद्रीय विद्यालय क्लास-1 एडमिशन लिस्ट 9 अप्रैल को होगी जारी, यहां जानें आगे की प्रक्रिया, Career Hindi News - Hindustan
More

KVS Admission 2026 : केंद्रीय विद्यालय क्लास-1 एडमिशन लिस्ट 9 अप्रैल को होगी जारी, यहां जानें आगे की प्रक्रिया

KVS Admission 2026 : केंद्रीय विद्यालयों (KVS) में सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 में एडमिशन की प्रक्रिया अब अपने सबसे अंतिम मोड़ पर पहुंच गई है। बालवाटिका 1,2, 3 के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 8 अप्रैल को जारी होगी।

Sun, 5 April 2026 01:44 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
KVS Admission 2026 : केंद्रीय विद्यालय क्लास-1 एडमिशन लिस्ट 9 अप्रैल को होगी जारी, यहां जानें आगे की प्रक्रिया

KVS Admission 2026 : देश के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी स्कूलों, यानी केंद्रीय विद्यालयों (KVS) में अपने बच्चों का दाखिला कराने का सपना देख रहे अभिभावकों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 1 में एडमिशन की प्रक्रिया अब अपने सबसे अंतिम मोड़ पर पहुंच गई है। कक्षा 1 दाखिले की पहली प्रोविजनल लिस्ट 9 अप्रैल को जारी होगी। बची सीटों के लिए 16 अप्रैल को दूसरी चयन लिस्ट जारी की जाएगी। वही बालवाटिका 1,2, 3 के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 8 अप्रैल को जारी होगी। बालवाटिका की बची सीटों के लिए 16 अप्रैल को दूसरी चयन लिस्ट जारी की जाएगी।

लाखों अभिभावकों की धड़कनें अब बढ़ गई हैं क्योंकि यह लिस्ट तय करेगी कि उनके बच्चे को केंद्रीय विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी या नहीं। संगठन द्वारा यह लिस्ट पूरी तरह से ऑनलाइन माध्यम से जारी की जाएगी।

रिजल्ट देखने का आधिकारिक पोर्टल

जिन अभिभावकों ने कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था, वे संगठन की विशेष एडमिशन वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकेंगे। इसके लिए आपको kvsangathan.nic.in या फिर kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा।

कैसे चेक करें पहली मेरिट लिस्ट? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाएं।

होमपेज पर 'Check Application Status' या 'Admission List 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

2. यहां आपको अपना लॉगिन कोड, बच्चे की जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

3. कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन दबाएं।

4. आपके बच्चे का एडमिशन स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा। यदि नाम लिस्ट में है, तो आप उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 2 से 8वीं तक एडमिशन के लिए आवेदन शुरू,ऐसे भरें फॉर्म
ये भी पढ़ें:जिले को मिला तीसरा केंद्रीय विद्यालय, उनौला दोयम में नए सत्र से शुरू होगी पढ़ाई
ये भी पढ़ें:केंद्रीय विद्यालय दाखिले के आवेदन आज से, जानें तिथियां, आयु सीमा समेत अहम नियम

क्या है आगे की प्रक्रिया?

पहली लिस्ट में नाम आने का मतलब यह नहीं है कि एडमिशन पक्का हो गया। इसके बाद की प्रक्रिया और भी महत्वपूर्ण है। लिस्ट जारी होने के बाद अभिभावकों को संबंधित केंद्रीय विद्यालय में जाकर ओरिजनल डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन कराना होगा। बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), और पासपोर्ट साइज फोटो तैयार रखें। यदि पहली लिस्ट के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो संगठन द्वारा दूसरी और तीसरी प्रोविजनल लिस्ट भी जारी की जाएगी। इसकी संभावित तारीखें अप्रैल के मध्य और अंत में हो सकती हैं।

एडमिशन का कोटा और प्राथमिकता

केंद्रीय विद्यालयों में दाखिला 'प्रायोरिटी सर्विस कैटेगरी' के आधार पर होता है। इसमें केंद्र सरकार के कर्मचारियों, रक्षा कर्मियों और राज्य सरकार के कर्मचारियों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाती है। इसके साथ ही, शिक्षा का अधिकार (RTE) के तहत 25% सीटें आरक्षित रखी जाती हैं, जिससे समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को भी समान अवसर मिलता है।

अभिभावकों के लिए सलाह

वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक होने की संभावना रहती है, इसलिए संयम बनाए रखें। अपने आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट और लॉगिन क्रेडेंशियल सुरक्षित रखें। यदि पहली लिस्ट में नाम न आए, तो घबराएं नहीं और अगली लिस्ट का इंतजार करें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।