JTET: Jharkhand Teacher Eligibility Test Government said BSc Graduates Eligible to Become Science and Maths Teacher JTET : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा पर सरकार ने किया साफ, BSc ही बनेंगे विज्ञान व गणित के शिक्षक, नियमावली जल्द, Career Hindi News - Hindustan
More

JTET : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा पर सरकार ने किया साफ, BSc ही बनेंगे विज्ञान व गणित के शिक्षक, नियमावली जल्द

झारखंड विधानसभा में मंत्री ने सोमवार को स्पष्ट किया कि राज्य में केवल वे ही अभ्यर्थी जेटेट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने स्नातक में गणित के साथ सब्सिडरी के रूप में विज्ञान के विषय रखे हैं।

Tue, 17 March 2026 10:04 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, रांची
share
JTET : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा पर सरकार ने किया साफ, BSc ही बनेंगे विज्ञान व गणित के शिक्षक, नियमावली जल्द

झारखंड विधानसभा में विधायक अमित कुमार यादव के सवाल का जवाब देते हुए प्रभारी मंत्री सुदिव्य कुमार ने सोमवार को स्पष्ट किया कि राज्य में केवल वे ही अभ्यर्थी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने स्नातक में गणित के साथ सब्सिडरी के रूप में विज्ञान के विषय रखे हैं। सरकार ने साफ किया कि जिन छात्रों ने गणित के साथ कला संकाय के विषय पढ़े हैं, वे इस परीक्षा के पात्र नहीं होंगे। मंत्री ने नियमावली में किए गए इस संशोधन को सही ठहराते हुए तर्क दिया कि कला संकाय से गणित पढ़ने वाले छात्रों में उतनी विषयगत योग्यता नहीं होती कि वे बच्चों को विज्ञान पढ़ा सकें।

जब विधायक ने कॉमर्स के छात्रों को पूर्व में दी गई छूट का हवाला दिया, तो मंत्री ने कहा कि एक बार हुई गलती को बार-बार नहीं दोहराया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन रद्द, आयु सीमा में मिलेगी 8 साल की छूट

31 मार्च तक नई नियमावली होगी तैयार

जेटेट की नई नियमावली को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और इसे 31 मार्च तक फाइनल किए जाने की तैयारी चल रही है। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी) ने संशोधित सिलेबस तैयार कर शिक्षा विभाग को सौंप दिया है। अब विभाग की ओर से नियमावली को अंतिम रूप देने के बाद इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब होगी झारखंड जेट परीक्षा, कब आएगा रिजल्ट, JPSC ने कोर्ट को दी जानकारी

जेटेट परीक्षा जल्द कराने की मांग पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज

झारखंड विधानसभा जाने वाले मार्ग पर स्थित जगन्नाथपुर मंदिर के पास सोमवार को पुलिस ने जेटेट छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। जेटेट परीक्षा जल्द से जल्द कराने की मांग को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए छात्र विधानसभा के पास पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे थे। बताया गया कि छात्रों ने इस आंदोलन की सूचना आजसू के छात्र विंग को भी दी थी और समर्थन के लिए उन्हें बुलाया। इसी दौरान जगन्नाथपुर मंदिर के पास लगाई गई बैरिकेडिंग के समीप बड़ी संख्या में छात्र जुट गए और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने छात्रों को वहां से हटाने का प्रयास किया, जिसके दौरान धक्का-मुक्की हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डीएसपी ने लाठीचार्ज का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें आजसू छात्र संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो समेत कई छात्र घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक बबलू ने कहा कि छात्र केवल जेटेट परीक्षा जल्द कराने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से सीएम से मिलकर ज्ञापन देना चाहते थे। लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब होगा झारखंड टीईटी, कोर्ट ने शिक्षा सचिव को किया तलब
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।