JTET : Jharkhand Teacher Eligibility Test JHTET notification cancelled age limit will increase JTET : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन रद्द, आयु सीमा में मिलेगी 8 साल की छूट, Career Hindi News - Hindustan
More

JTET : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन रद्द, आयु सीमा में मिलेगी 8 साल की छूट

JTET : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2024 का विज्ञापन रद्द कर दिया। बीते वर्ष जुलाई-अगस्त माह में इसके आवेदन लिए गए थे।

Wed, 18 June 2025 07:57 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
JTET : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का विज्ञापन रद्द, आयु सीमा में मिलेगी 8 साल की छूट

JTET JHTET Jharkhand Teacher Eligibility Test : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने मंगलवार को झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2024 का विज्ञापन रद्द कर दिया। बीते वर्ष जुलाई-अगस्त माह में इसके आवेदन लिए गए थे। करीब 3.65 लाख ने आवेदन किया था। जेटेट नियमावली में संशोधन के बाद फिर से आवेदन लिए जाएंगे। पूर्व के आवेदकों को फिर से आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। शिक्षा विभाग द्वारा गठित कमेटी रिपोर्ट पर विज्ञापन रद्द किया गया है। इसके बाद यह कदम उठाया गया है। नई नियमावली बनने के बाद राज्य सरकार के निर्देशानुसार जेटेट परीक्षा लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अब परीक्षा नई नियमावली के मुताबिक ली जाएगी।

सिर्फ दो बार हुई जेटेट

झारखंड के अलग राज्य बनने के बाद 25 सालों में जेटेट सिर्फ दो बार आयोजित हुई है। पहली बार 2013 में 68 हजार और दूसरी बार 2016 में 53 हजार सफल हुए थे। पिछले 9 सालों से जेटेट नहीं हुआ है।

नए विज्ञापन में अधिकतम आयु सीमा में मिलेगी 8 साल की छूट

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली 2025 के प्रारूप के मुताबिक झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) में अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में आठ साल की छूट मिलेगी। यह छूट एक बार ही मिलेगी। न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीचर बनने के लिए टॉप 10 BEd एंट्रेंस एग्जाम की लिस्ट

58 वर्ष के पारा शिक्षक भी टेट में हो सकेंगे शामिल

पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) को अधिकतम आयु सीमा में छूट उनके अनुबंध की अवधि के बराबर दी जाएगी। यह अधिकतम आयु 58 वर्ष से अधिक नहीं होगी। इस तरह 58 वर्ष के पारा शिक्षक भी इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। जेटेट के सफल अभ्यर्थियों को मिलनेवाले प्रमाणपत्रों की वैधता आजीवन होगी। साथ ही वर्ष 2013 और 2016 की जेटेट परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की वैधता भी आजीवन होगी। प्रस्तावित नियमावली में इसका प्रावधान किया गया है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।