JEE Advanced Answer Key 2026 OUT, jee advanced paper 1 and paper 2 answer key download on jeeadv.ac.in, direct link JEE Advanced Answer Key 2026, Direct Link: जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की जारी, कल तक दर्ज करें आपत्ति, Career Hindi News - Hindustan
More

JEE Advanced Answer Key 2026, Direct Link: जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की जारी, कल तक दर्ज करें आपत्ति

JEE Advanced 2026 answer key : आईआईटी रुड़की की ओर से जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। जेईई एडवांस्ड 2026 की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Mon, 25 May 2026 11:53 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
JEE Advanced Answer Key 2026, Direct Link: जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की जारी, कल तक दर्ज करें आपत्ति

IIT Roorkee JEE Advanced Provisional Answer Key 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की की ओर से जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। जेईई एडवांस्ड 2026 की प्रोविजनल आंसर की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट 21 मई 2026 को जारी कर दी गई है।

जो उम्मीदवार 17 मई 2026 को आयोजित हुई इस बेहद चुनौतीपूर्ण परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बिना किसी लॉगिन क्रेडेंशियल के सीधे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर पेपर 1 और पेपर 2 दोनों की आंसर-की पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

आपत्ति दर्ज कराने के लिए 26 मई तक का समय

आंसर-की जारी करने के साथ ही आईआईटी रुड़की ने छात्रों को किसी भी विवादित उत्तर या प्रश्न पर अपनी चुनौती या फीडबैक देने का अवसर भी प्रदान किया है। उम्मीदवार आज यानी 25 मई से लेकर 26 मई 2026 की शाम 5:00 बजे तक ही ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। ईमेल या किसी अन्य ऑफलाइन माध्यम से भेजी गई आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना JEE स्कोर आईआईटी में पाएं एडमिशन, 4 साल के कोर्स के लिए अभी लें दाखिला

छात्रों को अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए 500 रुपये प्रति प्रश्न की दर से ऑनलाइन शुल्क (नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड द्वारा) का भुगतान करना होगा। यदि विषय विशेषज्ञों की जांच के बाद उम्मीदवार का दावा बिल्कुल सही पाया जाता है, तो यह शुल्क उम्मीदवार के बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT बॉम्बे एडमिशन: जानें कितनी रैंक पर मिलेगी आपकी मनपसंद इंजीनियरिंग ब्रांच

आपत्ति दर्ज कराने का आसान तरीका

  1. सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर कैंडिडेट पोर्टल (Candidate Portal) के लिंक पर क्लिक करें और अपने आवेदन नंबर, जन्मतिथि तथा मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करें।

3. लॉगिन के बाद "Challenge Answer Key" के विकल्प को चुनें।

4. संबंधित प्रश्न संख्या का चयन करें जिसे आप चुनौती देना चाहते हैं और अपने दावे के समर्थन में आवश्यक डॉक्यूमेंट या प्रामाणिक सबूत अपलोड करें।

5. प्रति प्रश्न 500 रुपये के हिसाब से ऑनलाइन फीस जमा करें और फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT में चाहिए करोड़ों का पैकेज? JEE Advanced के बाद चुनें ये टॉप BTech ब्रांच

1 जून को आएगा फाइनल रिजल्ट

प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा आईआईटी रुड़की के वरिष्ठ विषय विशेषज्ञों की एक विशेष समिति द्वारा बारीकी से की जाएगी। इसके बाद, 1 जून 2026 को सुबह 10:00 बजे फाइनल आंसर-की के साथ ही जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद ही देश के सभी 23 आईआईटी, एनआईटी (NITs) और आईआईआईटी (IIITs) संस्थानों में सीटों के आवंटन के लिए जोसा (JoSAA) काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा, आर्किटेक्चर कोर्सेज में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) का पंजीकरण भी 1 जून से शुरू होकर 4 जून को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।