JEE Advanced 2026 Exam Today: जेईई एडवांस्ड आज, एग्जाम सेंटर जाने से पहले जान लें ये कड़े नियम और ड्रेस कोड
JEE Advanced 2026 Exam Day Checklist: JEE Advanced 2026 की परीक्षा आज, 17 मई 2026 (रविवार) को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए बेहद कड़े नियम, रिपोर्टिंग टाइम और एक विशेष ड्रेस कोड लागू किया है।
IIT JEE Advanced 2026 Exam Day Rules, Dress code: देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली JEE Advanced 2026 की परीक्षा आज, 17 मई 2026 (रविवार) को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। इस साल परीक्षा का आयोजन आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा किया जा रहा है। परीक्षा दो अनिवार्य शिफ्टों में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित हो रही है। आईआईटी अधिकारियों ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए बेहद कड़े नियम, रिपोर्टिंग टाइम और एक विशेष ड्रेस कोड लागू किया है। नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा का समय और रिपोर्टिंग टाइम
जेईई एडवांस्ड परीक्षा में दो पेपर होते हैं और दोनों ही पेपरों में शामिल होना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र एक भी पेपर छोड़ता है, तो उसका परिणाम जारी नहीं किया जाएगा।
पेपर 1 (सुबह की शिफ्ट): सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के गेट सुबह 7:00 बजे से खुल चुके हैं और गेट बंद होने का समय सुबह 8:30 बजे तय किया गया है।
पेपर 2 (दोपहर की शिफ्ट): दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। इसके लिए उम्मीदवारों को दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे के बीच रिपोर्ट करना होगा। दोपहर 2:00 बजे के बाद किसी भी कीमत पर एंट्री नहीं मिलेगी।
क्या साथ ले जाना जरूरी है?
परीक्षा केंद्र के अंदर केवल चुनिंदा जरूरी सामान ले जाने की ही अनुमति है:
प्रिंटेड एडमिट कार्ड: jeeadv.ac.in से डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड का साफ प्रिंटआउट (डिजिटल कॉपी मान्य नहीं होगी)।
ओरिजनल फोटो आईडी कार्ड: आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या स्कूल/ओरिजनल आईडी कार्ड।
स्टेशनरी: पेन और पेंसिल (एक पूरी तरह से पारदर्शी पाउच में)।
पानी की बोतल: पूरी तरह से पारदर्शी (सी-थ्रू) पानी की बोतल, जिस पर कोई लेबल या स्टिकर न लगा हो।
क्या पहनें और क्या न पहनें: सख्त ड्रेस कोड
गर्म मौसम और सुरक्षा जांच को ध्यान में रखते हुए आईआईटी रुड़की ने सख्त ड्रेस कोड जारी किया है। हल्के रंग के, ढीले-ढाले और हाफ-स्लीव्स (आधी आस्तीन) वाले कपड़े ही पहनें। बड़े बटन, भारी कढ़ाई, जिप या बहुत सारे पॉकेट (जैसे कार्गो पैंट) वाले कपड़े पहनने से बचें। परीक्षा हॉल के भीतर जूते पहनना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उम्मीदवारों को केवल खुली चप्पलें, सैंडल या फ्लोटर्स पहनने की सलाह दी गई है। अंगूठी, ब्रेसलेट, चेन, हार, बाली, नोज पिन, ताबीज या बैज जैसे किसी भी धातु के सामान को पहनकर न आएं। बालों में लगाने वाले फैंसी क्लिप या बैंड भी वर्जित हैं।
इन चीजों पर है पूरी तरह प्रतिबंध
स्मार्टवॉच, डिजिटल या साधारण घड़ी, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर, वॉलेट, हैंडबैग, चश्मा (धूप वाला), कोई भी खाली या लिखित कागज, लॉग टेबल और राइटिंग पैड परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाना सख्त मना है।
परीक्षा हॉल के नियम
बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और फ्रिस्किंग के बाद ही छात्रों को उनके अलॉटेड कंप्यूटर लैब में भेजा जाएगा। रफ वर्क के लिए परीक्षा हॉल के अंदर एक ‘स्क्रैबल पैड’ दिया जाएगा, जिस पर छात्र को अपना नाम और रोल नंबर लिखना होगा। परीक्षा समाप्त होने के बाद इसे इनविजिलेटर को सौंपना या तय स्थान पर छोड़ना अनिवार्य है।




साइन इन