JEE Advanced 2026 Admit Card OUT at cdata jeeadv ac in link why student not filled iit btech form JEE Advanced Admit Card OUT : जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड जारी, क्यों हजारों ने नहीं भरा फॉर्म, 4 वजह संभव, Career Hindi News - Hindustan
More

JEE Advanced Admit Card OUT : जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड जारी, क्यों हजारों ने नहीं भरा फॉर्म, 4 वजह संभव

JEE Advanced 2026 : जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार करीब 2.54 लाख अभ्यर्थी जेईई-एडवांस्ड के लिए पात्र थे, लेकिन इनमें से केवल लगभग 1.80 लाख विद्यार्थियों ने ही आवेदन कर फीस जमा कराई है।

Mon, 11 May 2026 10:29 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
JEE Advanced Admit Card OUT : जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड जारी, क्यों हजारों ने नहीं भरा फॉर्म, 4 वजह संभव

JEE Advanced 2026 Admit Card OUT: आईआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी jeeadv.ac.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उन्हें अपना जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर डालना होगा। इस वर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की इस परीक्षा को करा रहा है। संस्थान ने जेईई एडमिट कार्ड के दो लिंक जारी किए हैं, किसी पर भी क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई को दो पारियों में आयोजित होगी।

Direct Link

कैसे डाउनलोड करें जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड

स्टेप 1 - सबसे पहले jeeadv.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2- Admit Card for JEE(Advanced) 2026 Examination क लिंक 1 या लिंक 2 किसी पर भी क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब अपना जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर डालना होगा।

स्टेप 4- डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा। इसे सेव कर लें और प्रिंट आउट भी ले लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT में बिना JEE Main और Advanced के एडमिशन शुरू, 4 साल के कोर्स में लें दाखिला

क्यों नहीं भरा हजारों ने फॉर्म

पिछले साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में जेईई मेन क्वालिफाइड विद्यार्थियों ने एडवांस्ड परीक्षा से दूरी बना ली है। आंकड़ों के अनुसार करीब 2.54 लाख अभ्यर्थी जेईई-एडवांस्ड के लिए पात्र थे, लेकिन इनमें से केवल लगभग 1.80 लाख विद्यार्थियों ने ही आवेदन कर फीस जमा कराई है। यानी करीब 74 हजार पात्र छात्र परीक्षा में शामिल नहीं होंगे। करियर एक्सपर्ट्स का मानना है कि बड़ी संख्या में छात्र अब जेईई मेन स्कोर के आधार पर एनआईटी (NIT), ट्रिपल आईटी (IIIT) और अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। वहीं आईआईटी में प्रवेश के लिए होने वाली कठिन प्रतिस्पर्धा और एडवांस्ड परीक्षा के उच्च कठिनाई स्तर के कारण भी कई विद्यार्थी आवेदन नहीं करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अयोग्य घोषित अभ्यर्थी को JEE एडवांस्ड में बैठने की इजाजत,कोर्ट ने क्या दिया तर्क

ये 4 वजह संभव

  1. जेईई एडवांस्ड का लेवल काफी हाई: कई विद्यार्थियों ने पूरे साल तैयारी केवल जेईई मेन को ध्यान में रखकर की थी। ऐसे में वे एडवांस्ड के ऊंचे लेवल और कम समय में अलग पैटर्न की तैयारी को देखते हुए परीक्षा से दूर हो गए।
  2. 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75% पात्रता : कुछ अभ्यर्थी 12वीं में आवश्यक 75 प्रतिशत अंकों की पात्रता पूरी नहीं कर पाए, जिसके कारण उन्होंने आवेदन नहीं किया।

3. ड्रॉपर छात्रों के नियम: ऐसे विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में रहे जो दूसरे ड्रॉप में थे। नियमों के अनुसार वे जेईई-एडवांस्ड के लिए पात्र नहीं थे।

4. - नीट अभ्यर्थी: मेडिकल की तैयारी करने वाले कई नीट अभ्यर्थियों ने भी जेईई-मेन दिया था, लेकिन उनका मुख्य फोकस मेडिकल प्रवेश परीक्षा होने के कारण उन्होंने एडवांस्ड में आवेदन नहीं किया।

जेईई मेन क्वालीफाई करने के बाद एडवांस्ड परीक्षा नहीं देने का ट्रेंड पिछले कुछ वर्षों से लगातार बढ़ रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2024 में लगभग 63,700 पात्र विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं किया। वर्ष 2025 में करीब 63 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन नहीं किया। इस बार (2026): यह आंकड़ा बढ़कर करीब 74 हजार तक पहुंच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT में चाहिए करोड़ों का पैकेज? JEE Advanced के बाद चुनें ये टॉप BTech ब्रांच

पुराने पैटर्न पर ही होगी आईआईटी एडमिशन परीक्षा

आईआईटी रूड़की के अनुसार, परीक्षा में पहले की तरह ही दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) होंगे। दोनों ही पेपर में शामिल होना हर उम्मीदवार के लिए अनिवार्य है। प्रत्येक पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित के सेक्शन होंगे। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs), न्यूमेरिकल वैल्यू वाले प्रश्न और मैचिंग लिस्ट वाले सवाल शामिल होंगे, जो छात्रों की गहरी समझ और प्रॉब्लम साॅल्विंग की स्किल को परखेंगे। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए अंकों की कटौती नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान पहले की तरह ही लागू रहेगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।