JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड की रिस्पॉन्स शीट आज होगी जारी, jeeadv.ac.in पर कर सकेंगे डाउनलोड
JEE Advanced 2026 Response Sheet: आईआईटी रुड़की द्वारा जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक आज 21 मई 2026 को जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षार्थियों की रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी जाएगी।

JEE Advanced 2026 Response Sheet: देश के प्रतिष्ठित इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) में दाखिले के लिए आयोजित की गई 'जेईई एडवांस्ड 2026' (JEE Advanced 2026) में शामिल हुए देश भर के लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट आया है। आईआईटी रुड़की द्वारा जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक आज 21 मई 2026 को शाम 5:00 बजे परीक्षार्थियों की रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी जाएगी।
जो भी छात्र आगामी 17 मई 2026 को आयोजित हुई इस कठिन परीक्षा के दोनों पेपरों (पेपर 1 और पेपर 2) में उपस्थित हुए थे, वे परीक्षा पोर्टल पर लॉग-इन करके यह देख सकेंगे कि उन्होंने परीक्षा के दौरान कंप्यूटर पर किस प्रश्न का क्या उत्तर मार्क किया था।
प्रोविजनल आंसर-की और ऑब्जेक्शन विंडो का शेड्यूल
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 25 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। यदि किसी अभ्यर्थी को प्रोविजनल आंसर-की में दिए गए किसी उत्तर पर कोई आपत्ति होती है, तो वह प्रमाण के साथ अपनी आपत्ति या फीडबैक सबमिट कर सकता है। यह आपत्ति विंडो 25 मई से 26 मई 2026 की शाम 5:00 बजे तक खुली रहेगी।
छात्रों से प्राप्त आपत्तियों की एक्सपर्ट द्वारा जांच करने के बाद, आईआईटी रुड़की 1 जून 2026 को सुबह 10:00 बजे फाइनल आंसर-की के साथ 'जेईई एडवांस्ड 2026' रिजल्ट और स्कोरकार्ड घोषित कर देगा।
रिस्पॉन्स शीट से ऐसे कैलकुलेट करें अपना संभावित स्कोर
आईआईटी रुड़की ने 17 मई को परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद ही पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए थे, इसलिए रिस्पॉन्स शीट आने के बाद छात्र आसानी से अपने स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। 25 मई को जैसे ही प्रोविजनल आंसर-की जारी होगी, छात्र अपने द्वारा चुने गए उत्तरों का मिलान आधिकारिक आंसर-की से करके परिणाम घोषित होने से पहले ही अपना संभावित स्कोर और ऑल इंडिया रैंक (AIR) का अनुमान लगा सकेंगे।
ऑनलाइन रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
शाम 5:00 बजे लिंक एक्टिव होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी पीडीएफ कॉपी डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर दिख रहे "JEE Advanced 2026 Candidate Response Sheet" वाले लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आपके सामने एक नया लॉग-इन क्रेडेंशियल पोर्टल खुलेगा।
4. यहां अपना जेईई एडवांस्ड रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि (Date of Birth) और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।
5. डिटेल्स सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर रिस्पॉन्स शीट ओपन हो जाएगी, जिसे भविष्य के लिए डाउनलोड और सेव कर लें।




साइन इन