JEE Advanced 2026 Exam Pattern Will Not Be Changed For IIT admission, Registration Dates and Eligibility Explained IIT JEE 2026: पुराने पैटर्न पर ही होगी आईआईटी एडमिशन परीक्षा, जेईई एग्जाम में कोई बदलाव नहीं, Career Hindi News - Hindustan
More

IIT JEE 2026: पुराने पैटर्न पर ही होगी आईआईटी एडमिशन परीक्षा, जेईई एग्जाम में कोई बदलाव नहीं

IIT JEE Advanced 2026 Exam: इस वर्ष जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। अब छात्र अपनी तैयारी को पुराने फॉर्मेट के अनुसार ही जारी रख सकते हैं।

Thu, 26 March 2026 06:09 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
IIT JEE 2026: पुराने पैटर्न पर ही होगी आईआईटी एडमिशन परीक्षा, जेईई एग्जाम में कोई बदलाव नहीं

JEE Advanced 2026 Exam Pattern : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली देश की सबसे कठिन परीक्षा JEE Advanced 2026 को लेकर एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। सोशल मीडिया और विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर परीक्षा पैटर्न में बदलाव की चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए IIT रूड़की ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। यह स्पष्टीकरण उन लाखों छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जो पिछले कई महीनों से अनिश्चितता की स्थिति में थे। अब छात्र अपनी तैयारी को पुराने फॉर्मेट के अनुसार ही जारी रख सकते हैं।

क्यों हो रही थी बदलाव की चर्चा?

पिछले कुछ समय से शिक्षा जगत में यह चर्चा तेज थी कि नई शिक्षा नीति और प्रतियोगी परीक्षाओं के बढ़ते दबाव को देखते हुए आईआईटी प्रवेश परीक्षा के पैटर्न में कुछ बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। आईआईटी रूड़की की आधिकारिक घोषणा ने यह साफ कर दिया है कि JEE Advanced 2026 अपने पुराने और चुनौतीपूर्ण पैटर्न पर ही आधारित होगी।

कैसा होगा परीक्षा का पैटर्न?

आईआईटी रूड़की के अनुसार, परीक्षा में पहले की तरह ही दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) होंगे। दोनों ही पेपर में शामिल होना हर उम्मीदवार के लिए अनिवार्य है। प्रत्येक पेपर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और गणित के सेक्शन होंगे। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs), न्यूमेरिकल वैल्यू वाले प्रश्न और मैचिंग लिस्ट वाले सवाल शामिल होंगे, जो छात्रों की गहरी समझ और प्रॉब्लम साॅल्विंग की स्किल को परखेंगे। परीक्षा में गलत उत्तरों के लिए अंकों की कटौती नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान पहले की तरह ही लागू रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIT-NIT नहीं मिला तो न हों परेशान, ये हैं देश के टॉप प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज
ये भी पढ़ें:JEE टॉपर्स की पहली पसंद, ये हैं देश के टॉप 5 IIT संस्थान
ये भी पढ़ें:बिना JEE दिए भी बन सकते हैं IITian, जानें इन 5 शानदार कोर्सेस के बारे में

रजिस्ट्रेशन और पात्रता मानदंड

JEE Advanced 2026 में केवल वे ही छात्र बैठने के पात्र होंगे जो JEE Main 2026 की परीक्षा में टॉप 2.5 लाख रैंक (सभी कैटेगरी को मिलाकर) के अंदर आएंगे। जेईई मेन के नतीजे आने के बाद अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में एडवांस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। छात्रों को अपनी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 75% अंक (SC/ST के लिए 65%) या अपनी कैटेगरी के टॉप 20 परसेंटाइल में होना अनिवार्य होगा।

एक्सपर्ट की सलाह: अब केवल प्रैक्टिस पर ध्यान दें

शिक्षा एक्सपर्ट का कहना है कि पैटर्न में बदलाव न होने की खबर छात्रों के लिए मानसिक शांति लेकर आई है। अब छात्रों को किसी भी नए प्रकार के प्रश्नों के डर से मुक्त होकर पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों (PYQ) और मॉक टेस्ट पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। आईआईटी रूड़की ने भी छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें।

इस परीक्षा के माध्यम से देश के 23 आईआईटी संस्थानों में बी.टेक, बी.ई. और अन्य अंडरग्रेजुएट कोर्सेज की हजारों सीटों पर एडमिशन मिलता है। परीक्षा की तिथि 17 मई 2026 है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।