JEE Advanced 2025 response sheet released at jeeadv.ac.in here direct download link JEE Advanced 2025 : जेईई एडवांस्ड 2025 रिस्पॉन्स शीट jeeadv.ac.in पर जारी, Direct Link, Career Hindi News - Hindustan
More

JEE Advanced 2025 : जेईई एडवांस्ड 2025 रिस्पॉन्स शीट jeeadv.ac.in पर जारी, Direct Link

JEE Advanced 2025 Response Sheet: जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में शामिल छात्रों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी अपनी रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Thu, 22 May 2025 06:40 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
JEE Advanced 2025 : जेईई एडवांस्ड 2025 रिस्पॉन्स शीट jeeadv.ac.in पर जारी, Direct Link

JEE Advanced 2025 Response Sheet: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), कानपुर की ओर से आज 22 मई 2025 को जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में शामिल छात्रों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी गई है। परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थी अपनी रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर डालकर लॉग इन करना होगा।

इसके बाद जेईई एडवांस्ड 2025 की प्रोविजनल आंसर की जल्द ही जारी की जाएगी। जेईई एडवांस्ड 2025 इंफॉर्मेशन ब्रोशर में दी गई जानकारी के अनुसार, उम्मीदवारों की प्रोविजनल आंसर की 26 मई 2025 को जारी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों को 26 मई से 27 मई 2025 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद आईटीआई कानपुर की ओर से फाइनल आंसर की 2 जून 2025 को जारी की जाएगी।

अगर उम्मीदवारों को लगता है कि आंसर की में दिए गए प्रश्न का उत्तर गलत है तो वे अपनी आपत्ति ऑब्जेक्शन विंडों पर जाकर दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए फीस देनी होगी। उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।

जेईई एडवांस्ड 2025 का पेपर 18 मई 2025 को आयोजित किया गया था। परीक्षा दो सत्रों में तीन घंटे के लिए आयोजित की गई थी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया गया था। परीक्षा में तीन घंटे की अवधि के दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल थे। दोनों पेपरों में उपस्थित होना छात्रों के लिए अनिवार्य था। जेईई एडवांस 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा में करीब 1.87 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:JEE Advanced स्कोर से किस इंस्टीट्यूट में मिलेगा एडमिशन? क्या आप दे पाएंगे पेपर
ये भी पढ़ें:जेईई एडवांस्ड 2025 आंसर-की का jeeadv.ac.in पर इंतजार, ऐसे कर सकेंगे चेक

JEE Advanced 2025 Response Sheet: उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट कैसे चेक कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाना होगा।

2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा रिस्पॉन्स शीट पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।

5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर रिस्पॉन्स शीट आ जाएगी।

6. अब आप ध्यान से रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ को चेक करें।

7. अब आप JEE Advanced 2025 परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।