Top Institutes accepting JEE Advanced score JEE Advanced Eligibility Criteria 2025 JEE Advanced Score: जेईई एडवांस स्कोर से किस इंस्टीट्यूट में मिलेगा एडमिशन? क्या आप दे पाएंगे जेईई एडवांस का पेपर, Career Hindi News - Hindustan
More

JEE Advanced Score: जेईई एडवांस स्कोर से किस इंस्टीट्यूट में मिलेगा एडमिशन? क्या आप दे पाएंगे जेईई एडवांस का पेपर

  • JEE Advanced 2025 Score: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड दुनिया के सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक है। जेईई मेन में आपकी रैंक तय करेगी कि आप जेईई एडवांस में शामिल होने के लिए योग्य हैं या नहीं। आइए जानते हैं जेईई एडवांस 2025 परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को।

Sun, 6 April 2025 01:05 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
JEE Advanced Score: जेईई एडवांस स्कोर से किस इंस्टीट्यूट में मिलेगा एडमिशन? क्या आप दे पाएंगे जेईई एडवांस का पेपर

JEE Advanced 2025: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) एडवांस्ड दुनिया के सबसे मुश्किल परीक्षाओं में से एक है। जेईई एडवांस्ड के जरिए स्टूडेंट्स का इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में यूजी कोर्सेज में एडमिशन होता है। हालांकि आईआईटी के अलावा ऐसे बहुत सारे इंस्टीट्यूट हैं जहां आप जेईई एडवांस स्कोर के जरिए एडमिशन ले सकते हैं। जेईई एडवांस में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को योग्यता प्राप्त करनी होगी। जेईई मेन 2025 परीक्षा पास करने वाले हर एक स्टूडेंट को जेईई एडवांस में शामिल होने का मौका नहीं दिया जाएगा। जेईई मेन में आपकी रैंक तय करेगी कि आप जेईई एडवांस में शामिल होने के लिए योग्य हैं या नहीं। आइए जानते हैं जेईई एडवांस 2025 परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को।

जेईई एडवांस स्कोर से किस इंस्टीट्यूट में एडमिशन मिलेगा-

  1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT)

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में स्टूडेंट्स जेईई एडवांस स्कोर के माध्यम से बैचलर कोर्सेस (BTech) में एडमिशन ले सकते हैं।

2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बैंगलोर

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) बैंगलोर, जो नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) में यूनिवर्सिटी और रिसर्च कैटेगरी में टॉप स्थान पर आता है। स्टूडेंट्स जेईई एडवांस स्कोर के माध्यम से बैचलर ऑफ साइंस (IISc BS) कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

3. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISERs)

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISERs) पुणे, कोलकाता और मोहाली सहित पूरे भारत में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड स्कोर का उपयोग करते हैं। वे बीएस-एमएस ड्यूल डिग्री प्रदान करते हुए विज्ञान शिक्षा और रिसर्च पर ध्यान केंद्रित करते हैं। यह इंस्टीट्यूट वैज्ञानिक प्रतिभा और इनोवेशन को बढ़ावा देता है।

4. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIST) तिरुवनंतपुरम

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी (IIST) तिरुवनंतपुरम एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड स्कोर का उपयोग करता है। छात्र 4-वर्षीय बी.टेक (एयरोस्पेस इंजीनियरिंग), 4-वर्षीय बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (एवियोनिक्स)) और 5-वर्षीय ड्यूल डिग्री कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

5. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (IIPE)

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम (IIPE) भी जेईई एडवांस को यूजी एडमिशन के लिए स्वीकार करता है। इंस्टीट्यूट पेट्रोलियम इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी. टेक की पढ़ाई कराता है।

6. राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी (RGIPT)

राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोलियम टेक्नोलॉजी (RGIPT) एक और इंस्टीट्यूट है जो बीटेक में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड स्कोर स्वीकार करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Top 5 IIIT Colleges: इंडिया की टॉप 5 IIIT कॉलेज
ये भी पढ़ें:Top 5 NIT Colleges: भारत के टॉप 5 NIT कॉलेज
ये भी पढ़ें:JEE टॉपर्स की पहली पसंद हैं ये टॉप 5 आईआईटी

जेईई एडवांस 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाती है। एक छात्र लगातार दो वर्षों में अधिकतम दो बार ही यह परीक्षा दे सकता है। जेईई एडवांस पात्रता मानदंड के अनुसार, जेईई मेन्स 2025 परीक्षा में सफल होने वाले और बीई, बी.टेक पेपर में टॉप 2,50,000 में शामिल छात्रों को ही, जेईई एडवांस 2025 परीक्षा में शामिल होने और आवेदन करने के पात्र होंगे।

ऑफिशियल शेड्यूल के अनुसार, जेईई एडवांस्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 23 अप्रैल, 2025 से शुरू होगा। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 मई 2025 है। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 5 मई 2025 है। जेईई (एडवांस) 2025 परीक्षा 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में तीन घंटे के लिए आयोजित की जाएगी-पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।