Indian Army Agniveer CEE Recruitment: Over 1 Lakh Applications for Agniveer bharti Across 12 Districts of Purvanchal Indian Army Agniveer CEE Recruitment: अग्निवीर भर्ती का नया रिकॉर्ड, पहली बार अग्निवीर आवेदनों की संख्या 1 लाख के पार, Career Hindi News - Hindustan
More

Indian Army Agniveer CEE Recruitment: अग्निवीर भर्ती का नया रिकॉर्ड, पहली बार अग्निवीर आवेदनों की संख्या 1 लाख के पार

Indian Army Agniveer CEE Recruitment 2026: भारतीय सेना में 'अग्निपथ योजना' के तहत वाराणसी परिक्षेत्र के 12 जनपदों से कुल 1,07,155 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह संख्या पिछले तीन वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है।

Sun, 12 April 2026 07:11 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
Indian Army Agniveer CEE Recruitment: अग्निवीर भर्ती का नया रिकॉर्ड, पहली बार अग्निवीर आवेदनों की संख्या 1 लाख के पार

Indian Army Agniveer CEE Recruitment 2026: भारतीय सेना में 'अग्निपथ योजना' के तहत अग्निवीर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के जोश ने इस बार पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। वाराणसी सेना भर्ती कार्यालय (ARO) के अंतर्गत आने वाले 12 जिलों से इस बार पहली बार आवेदकों की संख्या एक लाख के जादुई आंकड़े को पार कर गई है। पूर्वांचल के युवाओं में देश सेवा का ऐसा जज्बा दिखा है कि पिछले सत्र के मुकाबले आवेदनों में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल शैलेश कुमार के अनुसार, वाराणसी परिक्षेत्र के 12 जनपदों से कुल 1,07,155 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह संख्या पिछले तीन वर्षों की तुलना में सबसे अधिक है, जो यह दर्शाती है कि योजना को लेकर युवाओं में स्वीकार्यता और उत्साह लगातार बढ़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, CRPF कांस्टेबल के 9,195 पदों पर निकली भर्ती

पदों के अनुसार आवेदनों का गणित

इस बार की भर्ती में विभिन्न पदों के लिए युवाओं ने बढ़-चढ़कर दावेदारी पेश की है। सबसे अधिक आवेदन 'अग्निवीर जनरल ड्यूटी' (GD) के पद के लिए है:

अग्निवीर जीडी: 77,437 आवेदन

अग्निवीर टेक्निकल: 4,457 आवेदन

अग्निवीर क्लर्क: 3,730 आवेदन

ट्रेडमैन (10वीं पास): 20,440 आवेदन

ट्रेडमैन (8वीं पास): 1,091 आवेदन

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अग्निवीर भर्ती के आवेदन की कल अंतिम तिथि, जानें कब होगी लिखित परीक्षा

गाजीपुर और बलिया रहे सबसे आगे

वाराणसी परिक्षेत्र के जिलों की बात करें तो गाजीपुर जिला 23,183 आवेदनों के साथ सबसे टॉप पर रहा है। वहीं, बलिया से 16,194 और गोरखपुर से 12,550 युवाओं ने आवेदन किया है। आजमगढ़ (9,869), वाराणसी (8,507), देवरिया (8,174), जौनपुर (7,578), चंदौली (7,150), मऊ (6,437), मिर्जापुर (4,416), भदोही (2,606) और सोनभद्र (491) से भी बड़ी संख्या में युवाओं ने फॉर्म भरे हैं।

पिछले वर्षों का सफर और बढ़ती चुनौती

तुलनात्मक रूप से देखें तो साल दर साल आवेदनों की संख्या में बड़ा उछाल आया है। सत्र 2023-24 में केवल 43,922 आवेदन आए थे, जिनमें से 1,211 युवा सफल हुए थे। इसके बाद 2024-25 में 49,371 आवेदन (625 सफल) और 2025-26 में 58,648 आवेदन (3,513 सफल) प्राप्त हुए थे। इस बार आवेदन सीधे 1.07 लाख पहुंच गए हैं, जिससे मुकाबला और भी कड़ा होने वाला है।

कर्नल शैलेश कुमार ने बताया कि आवेदकों की भारी संख्या को देखते हुए इस बार प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ जाएगी। युवाओं को शारीरिक दक्षता के साथ-साथ लिखित परीक्षा में भी अपनी श्रेष्ठता साबित करनी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2317 नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर की निकली भर्ती, B.Sc वालें करें अभी अप्लाई

लिखित परीक्षा और रिजल्ट का शेड्यूल

भर्ती की प्रक्रिया अब तेज होने वाली है। कर्नल शैलेश कुमार ने जानकारी दी है कि जून के पहले या दूसरे सप्ताह में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के ठीक दो सप्ताह बाद यानी जून के अंत तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। सटीक तारीखों का एलान जल्द ही भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाएगा।

दिसंबर में बाहर आएगा पहला बैच

अग्निपथ योजना का एक महत्वपूर्ण पड़ाव इस साल दिसंबर में आने वाला है। 2023-24 में भर्ती हुए अग्निवीरों का पहला बैच अपनी सेवा अवधि पूरी कर दिसंबर में सेवामुक्त होगा। इन युवाओं को सेना की ओर से 'स्किल डेवलपमेंट सर्टिफिकेट' (कौशल विकास प्रमाणपत्र) दिया जाएगा, जो उन्हें नागरिक जीवन में रोजगार पाने में मदद करेगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।