IIT Madras Introduces 3 New M.Tech Courses in Emerging Tech and MA in Public Policy, Get admission with GATE score IIT Madras M.Tech Courses: IIT मद्रास ने शुरू किए 3 नए M.Tech कोर्स, GATE स्कोर से मिलेगा एडमिशन, Career Hindi News - Hindustan
More

IIT Madras M.Tech Courses: IIT मद्रास ने शुरू किए 3 नए M.Tech कोर्स, GATE स्कोर से मिलेगा एडमिशन

IIT Madras New M.Tech Courses: आईआईटी मद्रास ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तीन नए एम.टेक (M.Tech) कोर्सेज और ‘पब्लिक पॉलिसी’ में एक विशेष मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) प्रोग्राम की घोषणा की है।

Sat, 21 March 2026 07:09 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
IIT Madras M.Tech Courses: IIT मद्रास ने शुरू किए 3 नए M.Tech कोर्स, GATE स्कोर से मिलेगा एडमिशन

IIT Madras New M.Tech Courses: देश के नंबर-1 इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने भविष्य की जरूरतों को देखते हुए अपने शैक्षणिक पोर्टफोलियो में बड़ा विस्तार किया है। इंस्टीट्यूट ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तीन नए एम.टेक (M.Tech) कोर्सेज और ‘पब्लिक पॉलिसी’ में एक विशेष मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA) प्रोग्राम की घोषणा की है। ये नए कोर्स उन छात्रों के लिए बेहतरीन अवसर लेकर आए हैं जो आधुनिक तकनीक और शासन व्यवस्था में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

IIT मद्रास के इस कदम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उन क्षेत्रों में तैयार करना है जिनकी डिमांड इंटरनेशनल मार्केट में तेजी से बढ़ रही है।

एम.टेक के 3 नए स्पेशलाइज्ड कोर्स

इंस्टीट्यूट ने उभरती हुई तकनीकों पर केंद्रित तीन नए पोस्ट-ग्रेजुएट प्रोग्राम शुरू किए हैं:

क्वांटम साइंस और टेक्नोलॉजी: यह कोर्स भविष्य की कंप्यूटिंग और सुरक्षित संचार प्रणाली पर केंद्रित है। डेटा सुरक्षा और सुपरकंप्यूटिंग के क्षेत्र में यह तकनीक बड़ा बदलाव लाने वाली है।

सस्टेनेबल एनर्जी : जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संकट को देखते हुए, यह कोर्स सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के रिसर्च पर जोर देगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस : यह क्षेत्र पहले से मौजूद है, लेकिन IIT मद्रास ने इसे एक नए स्ट्रकचर में पेश किया है ताकि छात्र उद्योगों की जटिल समस्याओं को सुलझाने में सक्षम बन सकें।

इन कोर्सेज में एडमिशन मुख्य रूप से GATE 2026 स्कोर और इंटरव्यू के आधार पर दिया जाएगा।

पब्लिक पॉलिसी में मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA)

तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ IIT मद्रास अब सामाजिक मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित कर रहा है। इंस्टीट्यूट ने MA in Public Policy शुरू किया है। यह प्रोग्राम उन छात्रों के लिए है जो सरकार की पॉलिसी, समाज कल्याण और प्रशासन की बारीकियों को समझना चाहते हैं। इस कोर्स की खास बात यह है कि इसमें नीति निर्धारण के साथ डेटा एनालिटिक्स का भी साथ लाया जाएगा, जिससे छात्र डेटा-आधारित निर्णय लेने में कुशल बनेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:GATE 2026 स्कोर पर कहां मिलेगा एडमिशन? टॉप 10 IIT इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट
ये भी पढ़ें:GATE 2026 रिजल्ट: PSU ही नहीं, इन 7 'हाई-ग्रोथ' करियर में भी है करोड़ों का पैकेज
ये भी पढ़ें:MTech : एमटेक में 3 नए कोर्स शुरू करेगा एमएनएनआईटी, GATE परीक्षा से मिलेगा दाखिल

एडमिशन प्रक्रिया और पात्रता

इंस्टीट्यूट ने स्पष्ट किया है कि इन कोर्सेज के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। एम.टेक के लिए इंजीनियरिंग या संबंधित साइंस विषयों में स्नातक डिग्री और एक वैलिड गेट (GATE) स्कोर अनिवार्य है। MA पब्लिक पॉलिसी के लिए किसी भी विषय में स्नातक छात्र आवेदन कर सकते हैं, हालांकि उन्हें इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित एक स्पेशल एडमिशन परीक्षा या इंटरव्यू से गुजरना पड़ सकता है।

छात्रों के लिए क्यों हैं ये कोर्स खास?

IIT मद्रास के डायरेक्टर ने बताया कि संस्थान का लक्ष्य केवल शिक्षा देना नहीं, बल्कि 'जॉब रेडी' पेशेवर तैयार करना है। इन नए इंस्टीट्यूट के माध्यम से छात्रों को इंडस्ट्री के एक्सपर्ट के साथ काम करने और रिसर्च प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। साथ ही, इन क्षेत्रों में एक्सपर्ट की कमी के कारण शुरुआती सैलरी पैकेज भी काफी आकर्षक होने की उम्मीद है। इच्छुक छात्र ज्यादा जानकारी और आवेदन के लिए IIT मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट iitm.ac.in पर जा सकते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।