IIIT offers MTech course in AI data science MTech with job at MNNIT class and practicals will be online mode IIIT : ट्रिपलआईटी में नौकरी के साथ कर सकेंगे एआई डेटा साइंस में MTech कोर्स, पढ़ाई और प्रैक्टिकल होंगे ऑनलाइन, Career Hindi News - Hindustan
More

IIIT : ट्रिपलआईटी में नौकरी के साथ कर सकेंगे एआई डेटा साइंस में MTech कोर्स, पढ़ाई और प्रैक्टिकल होंगे ऑनलाइन

ट्रिपलआईटी संस्थान जनवरी 2026 से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस में ई-एमटेक पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। बीटेक कर चुके विद्यार्थी अपनी नौकरी छोड़े बिना एमटेक की पढ़ाई कर सकेंगे।

Wed, 1 Oct 2025 11:36 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, अनिकेत यादव, प्रयागराज
share
IIIT : ट्रिपलआईटी में नौकरी के साथ कर सकेंगे एआई डेटा साइंस में MTech कोर्स, पढ़ाई और प्रैक्टिकल होंगे ऑनलाइन

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) ने नौकरी करने वालों के लिए बड़ा अवसर उपलब्ध कराया है। संस्थान जनवरी 2026 से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस में ई-एमटेक पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विभाग की ओर से संचालित इस नए कोर्स में बीटेक कर चुके विद्यार्थी अपनी नौकरी छोड़े बिना एमटेक की पढ़ाई कर सकेंगे क्योंकि प्रैक्टिक और पढ़ाई पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। इस कोर्स में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपनी कंपनी से अनुभव प्रमाणपत्र और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देना अनिवार्य होगा। इससे पढ़ाई और कार्यस्थल के बीच तालमेल बनाना आसान होगा। ई-एमटेक कोर्स में न्यूनतम 40 और अधिकतम 150 अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा। अधिक आवेदन आने पर प्रवेश के लिए इंटरव्यू भी आयोजित किया जा सकता है।

ई-एमबीए भी होगा शुरू: ट्रिपलआईटी के प्रबंधन विभाग की ओर से ई-एमबीए पाठ्यक्रम भी शुरू किया जाएगा। विभाग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। एमबीए की कक्षाएं भी ऑनलाइन मोड में संचालित की जाएंगी।

शनिवार और रविवार को चलेंगी कक्षाएं

कक्षाओं का संचालन पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगा। शनिवार और रविवार को दिन में तथा आवश्यकता पड़ने पर शुक्रवार को रात में भी कक्षाएं चलेंगी। इस तरह नौकरी करने वाले अपनी दिनचर्या के अनुसार पढ़ाई कर सकेंगे। सभी प्रैक्टिकल ऑनलाइन कराए जाएंगे और छात्र-छात्राओं को कैंपस आने की आवश्यकता नहीं होगी। आधुनिक तकनीक आधारित प्रयोगशालाओं से जुड़े ऑनलाइन टूल्स का उपयोग करके प्रैक्टिकल कराए जाएंगे। नए ई-एमटेक पाठ्यक्रम की फीस संरचना तैयार कर ली गई है, जिसे वित्त समिति की मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वर्ष 2030 में किन इंजीनियरिंग स्किल्स की होगी तगड़ी डिमांड

यह पहल उच्च शिक्षा और उद्योग जगत के बीच सहयोग का नया मॉडल साबित होगी। इससे कार्यरत पेशेवर अपने करियर में आगे बढ़ने के साथ-साथ एआई और डेटा साइंस जैसे उभरते क्षेत्रों में विशेषज्ञता भी हासिल कर सकेंगे।- डॉ. मनीष कुमार, विभागाध्यक्ष आईटी, ट्रिपलआईटी

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।