IGNOU TEE Admit Card 2026 : इग्नू जून टीईई एडमिट कार्ड ignou.ac.in पर जारी, Direct Link
IGNOU TEE Admit Card 2026 : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ( इग्नू ) ने जून टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

IGNOU TEE Admit Card 2026 : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ( इग्नू ) ने जून टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) 2026 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड पर छात्रों को उनके एग्जाम सेंटर, एग्जाम सेंटर कोड, एग्जाम डेट, परीक्षा के दिन की गाइडलाइन सहित अन्य जानकारियां मिल पाएंगी। छात्रों को सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैलिड आईडी भी लेकर जाना होगा। एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की गलती होने पर छात्र इग्नू से संपर्क करके उसमें सुधार करवा सकते हैं।
केवल वे छात्र जिन्होंने जून 2026 टर्म एंड परीक्षाओं के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कराया है, वे ही IGNOU हॉल टिकट 2026 डाउनलोड करने और परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। छात्रों की सुविधा के लिए IGNOU 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
IGNOU एडमिट कार्ड 2026 जून सत्र कैसे डाउनलोड करें?
IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट: ignou.ac.in पर जाएं या यहां क्लिक करें।
होमपेज के ऊपरी भाग में स्थित "Announcements" (घोषणाएं) अनुभाग पर क्लिक करें।
"Hall Ticket/Admit Card for the June 2026 Term-End Examination (TEE) for ODL/IOP" लिंक पर क्लिक करें।
अपना एनरोलमेंट नंबर या यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
दी गई जानकारी की जांच करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
भविष्य में उपयोग के लिए IGNOU हॉल टिकट 2026 की एक हार्ड कॉपी (प्रिंटआउट) निकाल लें।
छात्र अपने यूजरनेम और पासवर्ड या 10 अंकों के एनरोलमेंट नंबर का उपयोग करके IGNOU 2026 हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए उन्हें कैंडिडेट पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और अपने लॉगिन विवरण दर्ज करने होंगे। IGNOU परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना अनिवार्य है। बिना वैध हॉल टिकट के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
री-रजिस्ट्रेशन 30 जून तक
इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2026 सेशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। जो छात्र अभी तक अगले सेमेस्टर या वर्ष के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए हैं, वे अब 30 जून 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह राहत उन हजारों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन प्रोग्राम में नामांकित हैं। इग्नू ने स्पष्ट किया है कि यह विस्तार सर्टिफिकेट और सेमेस्टर-आधारित प्रोग्राम को छोड़कर लगभग सभी ओडीएल और ऑनलाइन मोड के कोर्सेज के लिए लागू होगा।




साइन इन