IGNOU SWAYAM Courses List : IGNOU offers 8 free courses on management and commerce on SWAYAM portal IGNOU SWAYAM Courses : इग्नू स्वयं पोर्टल पर करा रहा मैनेजमेंट व कॉमर्स के 8 फ्री कोर्स, Career Hindi News - Hindustan
More

IGNOU SWAYAM Courses : इग्नू स्वयं पोर्टल पर करा रहा मैनेजमेंट व कॉमर्स के 8 फ्री कोर्स

IGNOU SWAYAM Courses : इग्नू मैनेजमेंट और कॉमर्स विषयों में फ्री कोर्स करा रहा है। ये आठ फ्री कोर्स सभी इच्छुक छात्रों के लिए स्वयं ( SWAYAM ) पोर्टल पर उपलब्ध हैं। इन कोर्सेज के आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है।

Thu, 11 Sep 2025 02:19 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IGNOU SWAYAM Courses : इग्नू स्वयं पोर्टल पर करा रहा मैनेजमेंट व कॉमर्स के 8 फ्री कोर्स

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) मैनेजमेंट और कॉमर्स विषयों में फ्री कोर्स करा रहा है। ये आठ फ्री कोर्स सभी इच्छुक छात्रों के लिए स्वयं ( SWAYAM ) पोर्टल पर उपलब्ध हैं। आपको बता दें कि SWAYAM भारत सरकार की एक पहल है जो मुफ्त ऑनलाइन कोर्सेज देती है। SWAYAM की फुल फॉर्म है स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स। कम से कम खर्च में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अच्छी शिक्षा पहुंच सके, इस मकसद से इसकी शुरुआत की गई। आज स्वयं प्लेटफॉर्म पर कक्षा 9वीं से 12वीं, यूजी और पीजी लेवल के सैंकड़ों नॉन इंजीनियरिंग स्ट्रीम के मूक कोर्सेज उपलब्ध हैं। स्वयं प्लेटफर्म को मानव संसाधन विकास मंत्रालय और AICTE (अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद) ने माइक्रोसॉफ्ट की मदद से मिलकर विकसित किया है। आज 2,000 से भी ज्यादा विभिन्न विषयों से जुड़े मूक कोर्स स्वयं पोर्टल पर उपलब्ध हैं। स्वयं प्लेटफॉर्म के जरिए देश के दूर दराज के क्षेत्र में बैठे ग्रामीण परिवेश के बच्चे भी फ्री ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं।

1. फाइनेंशियल अकाउंटिंग : प्रो. सुनील कुमार इस कोर्स को पढ़ाएंगे। यह मुख्य रूप से अकाउंटिंग के थ्योरेटिकल फ्रेमवर्क, अकाउंटिंग प्रक्रिया, फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स को बनाना, उन्हें समझना व विश्लेषण पर फोकस करता है। इससे विभिन्न हितधारकों को किसी व्यवसाय की वित्तीय स्थिति को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से समझने और व्याख्या करने में मदद मिलती है। इस कोर्स के लिए पंजीकरण 15 सितंबर को खत्म होगा।

2. बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन एंड मैनेजमेंट : बीकॉम कोर्सेज के मुख्य कोर्सेज में से एक इस कोर्स में छात्रों को व्यवसाय और व्यावसायिक उद्यमों के प्रारंभिक पहलुओं से रूबरू कराया जाएगा। प्रो. नवल किशोर इस पाठ्यक्रम को पढ़ाएंगे। दाखिले की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2025 है।

3. बिजनेस लॉ: बिजनेस लॉ कोर्स सामाजिक, डोमेस्टिक, नैतिक, धार्मिक और वाणिज्यिक सहित सभी तरह के एग्रीमेंट पर फोकस करता है। इन कोर्सेज से छात्रों को कानूनी विभाग से निरंतर सहायता प्राप्त किए बिना निर्णय लेने में मैनेजमेंट का मार्गदर्शन करने में सक्षम बनाया जाता है।

4. आयकर कानून और व्यवहार: यह सीबीसीएस योजना के तहत बीकॉम कोर्स के मुख्य पाठ्यक्रमों में से एक है। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आयकर कानून और व्यवहार से रूबरू कराना है। छात्र को कानून के नियमों कायदों की जानकारी होनी चाहिए। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है।

5. मार्केटिंग के सिद्धांत: यह कोर्स स्टूडेंट्स को मार्केटिंग के बेसिक सिद्धांतों और किसी भी व्यावसायिक संगठन में इसकी भूमिका को समझने में सक्षम बनाता है। इसमें विद्यार्थी मार्केटिंग मिक्स के तत्वों और आधुनिक मार्केटिंग स्ट्रैटिजी और सिद्धांतों के बारे में भी जानेंगे। डॉ. अनुप्रिया पांडे इस पाठ्यक्रम को पढ़ाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या है SWAYAM प्लेटफॉर्म, क्या हैं MOOC कोर्सेज, जानें इसके फायदे

6. बिजनेस कम्युनिकेशन: इस कोर्स में बिजनेस में कम्युनिकेशन के बारे में सिखाया जाएगा। इसमें बिजनेस मीटिंग, डीलिंग, क्लाइंट के सामने प्रजेंटेशन देना आदि शामिल है। डॉ. रश्मि बंसल द्वारा पढ़ाया जाने वाला यह पाठ्यक्रम 12 सप्ताह तक चलता है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है।

7. फाइनेंशियल लिटरेसी : फाइनेंस की फील्ड में अपना करियर शुरू करना चाह रहे स्टूडेंट्स के लिए फाइनेंशियल लिटरेसी अच्छा कोर्स है। यह पाठ्यक्रम भारत के वित्तीय क्षेत्र के अग्रणी पेशेवरों द्वारा डिजाइन और संचालित किया जाएगा। इस कोर्स में सिखाई स्किल्स स्टूडेंट्स के जीवन भर काम आएंगी।

8. उद्यमिता कौशल और डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रेटिजी: इस कोर्स की अवधि 12 सप्ताह है और दाखिला प्रक्रिया 15 सितंबर को समाप्त होगी। इसमें डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रेटिजी के साथ उद्यमिता के मूल सिद्धांत शामिल हैं। यह उद्यमियों, कॉलेज के छात्रों और छोटे व्यवसाय के मालिकों के लिए डिजाइन किया गया है ताकि डिजिटल युग में स्टार्टअप्स विकसित हो सकें। उन्हें बढ़ावा देने के लिए व्यावहारिक ज्ञान और स्किल सिखाई जा सके।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।