ICAI CA January Foundation intermediate Admit Card out download from eservices icai org ICAI CA exam 2025: आईसीएआई सीए जनवरी फाउंडेशन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी , ऐसे करें डाउनलोड, Career Hindi News - Hindustan
More

ICAI CA exam 2025: आईसीएआई सीए जनवरी फाउंडेशन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी , ऐसे करें डाउनलोड

चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आईसीएआई सीए जनवरी फाउंडेशन परीक्षा के एडमिट कार्ड 2025 रिलीज कर दिए हैं। जो उम्मीदवार जनवरी 2025 परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org से जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Fri, 27 Dec 2024 02:55 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
ICAI CA exam 2025: आईसीएआई सीए जनवरी फाउंडेशन परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी , ऐसे करें डाउनलोड

चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने आईसीएआई सीए जनवरी फाउंडेशन परीक्षा के एडमिट कार्ड 2025 रिलीज कर दिए हैं। जो उम्मीदवार जनवरी 2025 परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org से जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा नीचे दिएगए लिंक पर क्लिक करके भी एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। जनवरी 12, 16, 18 और 20 जनवरी को सीए फाउंडेशन परीक्षा आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि फाउंडेशन कोर्स का एग्जाम 12, 16, 18 और 20 जनवरी को आयोजित किया जाएगा। फाउंडेशन कोर्स पेपर-1 और पेपर-2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक और पेपर -3 और 4 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें कि इंटरमीडिएट कोर्स के सभी पेपप 2 से 5 बजे तक लिए जाएंगे, पेपर 11 जनवरी, 13, 15 को होगा और ग्रुप 1 17, 19, 21 जनवरी को आयोजित होगा।

आपको बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया बोर्ड ऑफ स्टडीज ने पहले ही घोषणा की था कि अब से आईसीएआई सीए एग्जाम साल में तीन बार आयोजित किए जाएंगे। इनमें मई-जून, सितंबर और जनवरी शामिल हैं। मई जून 2024 के बाद से इंटरमीडिएट और फाउंडेशन कोर्स एग्जामिनेशन अब से साल में तीन बार यानी मई और जून, सितंबर और जनवरी में आयोजित किए जाएंगे, वहीं सीए फाइनल कोर्स एग्जाम साल में दो बार ही आयोजित किया जाएगा। मई और नवंबर में।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ICAI CA final Result: सीए नवंबर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी
ये भी पढ़ें:ICAI सीए फाइनल रिजल्ट 2024 icai.org पर जारी, Direct Link

ICAI CA January Admit Card 2025: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

Admit card Direct link

सबसे पहले आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।

ICAI CA January Admit Card 2025 लिंक आप आईसीएआई की वेबसाइट के होम पेज पर देख सकते हैं।

यहां आपको लॉग इन करना होगा और फिर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।

एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।

इसकी हार्ड कॉपी भविष्य के लिए रखें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।