ICAI CA Final Result 2024 out at icai.nic.in or icai.org here direct download link ICAI CA Final Result 2024: आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट 2024 icai.org पर जारी , इन स्टेप्स से करें चेक, Career Hindi News - Hindustan
More

ICAI CA Final Result 2024: आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट 2024 icai.org पर जारी , इन स्टेप्स से करें चेक

  • ICAI CA Final Result 2024 out: आईसीएआई ने 26 दिसंबर, 2024 को आईसीएआई सीए के फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर अपने स्कोर को चेक कर सकते हैं।

Thu, 26 Dec 2024 11:27 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
ICAI CA Final Result 2024: आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट 2024 icai.org पर जारी , इन स्टेप्स से करें चेक

ICAI CA Final Result 2024 Out: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने 26 दिसंबर, 2024 को आईसीएआई सीए के फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी है। फाइनल रिजल्ट को, उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर चेक कर सकते हैं। छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालना होगा।

ICAI CA Foundation November Result 2024: सीए फाउंडेशन कोर्स रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे-

1. सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाना होगा।

2. इसके बाद आपको सीए फाउंडेशन परीक्षा रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. इसके बाद उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।

4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।

5. अब आप रिजल्ट को डाउनलोड कर सकेंगे।

ICAI CA Foundation November Result 2024 Direct Link

आईसीएआई सीए नवंबर फाइनल परीक्षा 2024 में हैदराबाद के हेरंब महेश्वरी और तिरुपति के ऋषभ ओस्तवाल आर ने टॉप किया है। दोनों ने 84.67 फीसदी अंक पाकर रैंक 1 प्राप्त की है। वहीं दूसरे स्थान पर अहमदाबाद की रिया कुंजनकुमार शाह रही हैं और उन्हें 83.50 फीसदी अंक हासिल हुए हैं। तीसरा स्थान कोलकाता की किंजल अजमेरा को मिला है और उन्हें 82.17 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।

icai ca nov 2024 toppers

सीए नवंबर फाइनल परीक्षा 2024 ग्रुप 1 की परीक्षा में कुल 66987 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमें से 11253 उम्मीदवार ही परीक्षा पास करने में सफल रहे। जिनका पासिंग पर्सेंटेज 16.8 फीसदी है।

ग्रुप 2 की परीक्षा में कुल 49459 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिसमें से 10566 उम्मीदवार ही परीक्षा पास करने में सफल रहे। जिनका पासिंग पर्सेंटेज 21.36 फीसदी है।

ग्रुप I और ग्रुप II दोनों ग्रुप के लिए कुल 30763 उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें सिर्फ 4134 उम्मीदवार ही परीक्षा पास करने में सफल घोषित किए गए। जिनका पासिंग पर्सेंटेज 13.44 प्रतिशत है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।