ICAI CA Final Result 2025, DU Graduate Harleen Kakkar Secures All India Rank 9 ICAI CA Topper 2025 Success Story: CA फाइनल रिजल्ट 2025 डीयू की छात्रा हरलीन कक्कड़ ने हासिल की AIR 9, Career Hindi News - Hindustan
More

ICAI CA Topper 2025 Success Story: CA फाइनल रिजल्ट 2025 डीयू की छात्रा हरलीन कक्कड़ ने हासिल की AIR 9

ICAI CA Topper 2025 Success Story: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा घोषित CA फाइनल रिजल्ट 2025 में, दिल्ली यूनिवर्सिटी की ग्रैजुएट हरलीन कौर कक्कड़ ने पूरे देश में अपना परचम लहराया है।

Wed, 5 Nov 2025 07:57 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
ICAI CA Topper 2025 Success Story: CA फाइनल रिजल्ट 2025 डीयू की छात्रा हरलीन कक्कड़ ने हासिल की AIR 9

ICAI CA Topper 2025 Success Story: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) द्वारा घोषित CA फाइनल रिजल्ट 2025 में, दिल्ली यूनिवर्सिटी की ग्रैजुएट हरलीन कौर कक्कड़ ने पूरे देश में अपना परचम लहराया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 9 हासिल कर न केवल अपने शहर मेरठ बल्कि पूरे अकैडमिक जगत का नाम रोशन किया है।

सफलता का सफर और तैयारी-

हरलीन कौर कक्कड़ मूल रूप से मेरठ की रहने वाली हैं। उन्होंने डीयू के आत्म राम सनातन धर्म कॉलेज से ग्रैजुएशन की पढ़ाई पूरी की है।

प्रेरणा और शुरुआत-

हरलीन के CA बनने की प्रेरणा उनकी माताजी थीं, जो एक न्यूट्रीशनिस्ट हैं। उन्होंने 2019 में CA की तैयारी शुरू की और इस परीक्षा को पास करने वाली वह अपने परिवार की पहली सदस्य बनीं।

पसंदीदा विषय-

हरलीन का पसंदीदा विषय फाइनेंस रहा है, जिसमें उन्होंने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उन्हें अपनी बड़ी बहन जसलीन से भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।

सफलता का मंत्र-

हरलीन मानती हैं कि CA की परीक्षा बहुत मुश्किल नहीं है, बस सफलता के लिए निरंतर और ध्यान लगाकर पढ़ाई करना बहुत जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आईसीएआई सीए सितंबर रिजल्ट 2025 जारी, जानें टॉपर्स लिस्ट
ये भी पढ़ें:आईसीएआई सीए सितंबर रिजल्ट 2025 icai.org पर जारी, Direct Link

परिवार का सहयोग और भविष्य की योजना-

हरलीन के पिता चिरंजीव सिंह कक्कड़ एक बिजनेसमैन हैं, और बेटी की इस शानदार सफलता से परिवार में खुशी की लहर है। साइंस बैकग्राउंड से होने के बावजूद, हरलीन ने इंटरमीडिएट में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

भविष्य की प्लानिंग-

CA बनने के बाद, हरलीन की प्लानिंग अपने पिता के बिजनेस को संभालने के साथ-साथ सीए प्रैक्टिस भी शुरू करने की है। राष्ट्रीय स्तर पर 9वीं रैंक हासिल करने के अलावा, हरलीन कौर कक्कड़ ने 473 अंकों के साथ मेरठ जिले में भी टॉप किया है। उनके अलावा, मेरठ के अन्य छात्रों राघव अरोड़ा (388 अंक), अनंत जैन (362 अंक), आदित्य वत्स (354 अंक) और वर्तिका गुप्ता (335 अंक) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

ICAI के रीजनल काउंसिल मेंबर और स्थानीय ब्रांच अध्यक्ष ने भी मेरठ के छात्रों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की है। इस साल का परिणाम पिछले वर्षों की तुलना में काफी बेहतर रहा है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।