ICAI CA September Result 2025: आईसीएआई सीए सितंबर रिजल्ट 2025 icai.org पर जारी, Direct Link
ICAI CA September Result 2025: आईसीएआई की ओर से सीए सितंबर 2025 परीक्षा का रिजल्ट आज 3 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर अपने स्कोर को चेक कर सकते हैं।

ICAI CA September Result 2025 Download Link: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से सीए सितंबर परीक्षा का रिजल्ट का आज 3 नवंबर को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icai.nic.in पर अपने स्कोर को चेक कर सकते हैं। छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालकर चेक करना होगा।
आईसीएआई सीए सितंबर परीक्षा का आयोजन कब हुआ था?
आईसीएआई सीए सितंबर फाउंडेशन परीक्षा का आयोजन 16,18, 20 और 22 सितंबर 2025 को किया गया। आईसीएआई सीए सितंबर इंटरमीडिएट ग्रुप 1 परीक्षा का आयोजन 4,7 और 9 सितंबर 2025 को किया गया। वहीं, सीए सितंबर ग्रुप 2 परीक्षा का आयोजन 11,13 और 15 सितंबर 2025 को किया गया। आईसीएआई सीए सितंबर फाइनल ग्रुप 1 परीक्षा का आयोजन 3, 6 और 8 सितंबर 2025 को किया गया। वहीं, सीए सितंबर फाइनल ग्रुप 2 परीक्षा का आयोजन 10,12 और 14 सितंबर 2025 को किया गया।
सीए फाइनल सितंबर 2025 परीक्षा के टॉपर्स
AIR प्राप्त अंक (प्रतिशत)
AIR 1 - मुकुंद आगीवाल - 500 (83.33 प्रतिशत)
AIR 2 - तेजस मुंदडा - 492 (82.00 प्रतिशत)
AIR 3 - बकुल गुप्ता - 489 (81.50 प्रतिशत)
सीए इंटर सितंबर 2025 परीक्षा के टॉपर्स
AIR प्राप्त अंक (प्रतिशत)
AIR 1 - नेहा खुरवानी: 505/600 (84.17 प्रतिशत)
AIR 2 - कृति शर्मा: 503/600 (83.83 प्रतिशत)
AIR 3-अक्षत बीरेंद्र नौटियाल: 500/600 (83.33 प्रतिशत)
सीए फाउंडेशन के टॉपर्स
AIR प्राप्त अंक (प्रतिशत)
AIR 1 - एल राजलक्ष्मी: 360 मार्क्स (90 प्रतिशत)
AIR 2 - प्रेम अग्रवाल: 354 मार्क्स (88.50 प्रतिशत)
AIR 3 - नील राजेश शाह: 353 मार्क्स (88.25 प्रतिशत)
ICAI CA Result 2025: सीए सितंबर परीक्षा का रिजल्ट कैसे चेक कर सकेंगे-
1. सबसे पहले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर जाना होगा।
2. इसके बाद आपको सीए फाउंडेशन और इंटर परीक्षा रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. इसके बाद उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
4. अब आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
5. अब आप रिजल्ट को डाउनलोड कर सकेंगे।




साइन इन