ias ips wedding : In Rajashta kota chambal front ips sujit ias charu marriage upsc cse rank and marks IAS चारू और IPS सुजीत ने रचाई शादी, UPSC CSE में दोनों के मार्क्स बराबर पर रैंक में बड़ा अंतर, Career Hindi News - Hindustan
More

IAS चारू और IPS सुजीत ने रचाई शादी, UPSC CSE में दोनों के मार्क्स बराबर पर रैंक में बड़ा अंतर

IAS IPS couple marriage : कोचिंग हब सिटी के नाम से मशहूर राजस्थान के कोटा में आईएएस आईपीएस कपल की शादी हुई। कोटा के चंबल रिवर फ्रंट पर दोनों ने सात फेरे लिए। दोनों अधिकारियों के विवाह के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Thu, 4 Dec 2025 07:45 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
IAS चारू और IPS सुजीत ने रचाई शादी, UPSC CSE में दोनों के मार्क्स बराबर पर रैंक में बड़ा अंतर

IAS IPS couple marriage : राजस्थान में एक और आईएएस आईपीएस कपल की शादी चर्चा में है। कोचिंग नगरी कोटा के चंबल रिवर फ्रंट पर एक भव्य शादी समारोह में आईपीएस सुजीत शंकर और प्रशिक्षु आईएएस चारू शादी के बंधन में बंध गए। 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी सुजीत शंकर वर्तमान में कोटा ग्रामीण एसपी हैं और 2022 बैच की आईएएस चारू रामगंजमंडी में एसडीएम पद पर तैनात हैं। इससे पहले 29 नवंबर को संगीत का कार्यक्रम हुआ था जिसमें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शिरकत की थी। 30 नवंबर को हुए शादी समारोह में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर भी पहुंचे। शादी विवाह समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। आपको बता दें कि चंबल रिवर फ्रंट भारत की सबसे खूबसूरत लोकेशनों में से एक है। यह सिर्फ पर्यटन के लिए नहीं बल्कि भारत का टॉप वेडिंग डेस्टिनेशन बन चुका है।

इससे पहले पिछले साल फरवरी माह में राजस्थान में आईएएस अपराजिता सिंह व आईपीएस देवेंद्र कुमार की शादी सुर्खियों में आई थी। भरतपुर में अपराजिता के माता पिता ने होटल में विवाह की रस्में करवाईं थीं और दोनों को हेलीकॉप्टर में विदा किया था।

यूपीएससी में दोनों के मार्क्स बराबर पर रैंक में बड़ा अंतर

चारू ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 में 76वीं रैंक हासिल की थी। हालांकि तीसरी बार उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। पहली दो बार में उन्हें आईएएस नहीं मिल सका था। चारू ने मेन्स में 831 , इंटरव्यू मे्ं 160 , कुल 991 मार्क्स हासिल किए थे। वहीं सुजीत ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 में 122वीं रैंक हासिल की थी। सुजीत के मेन्स में 825, इंटरव्यू में 166 यानी कुल 991 मार्क्स थे। यह गजब इत्तेफाक है कि दोनों के यूपीएससी सीएसई में मार्क्स बराबर (991) रहे। हालांकि रैंक में बड़ा अंतर रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उस आईएएस अफसर की कहानी जिसने कभी यूपीएससी नहीं दिया

कौन हैं चारू, कहां से की पढ़ाई

चारू 2022 बैच की IAS ऑफिसर हैं। जिनका ट्रांसफर शादी के आधार पर त्रिपुरा कैडर से राजस्थान कैडर में हुआ है। चारु को राजस्थान में पहली पोस्टिंग कोटा जिले में मिली है। वह रामगंजमंडी में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट और सब डिविजनल ऑफिसर (SDM) के पद पर तैनात है। चारू ने तीन बार यूपीएससी सीएसई परीक्षा को पास किया। अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के रामजस स्कूल से पूरी की । इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज से मैनेजमेंट स्टडीज में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की। चारू ने यूपीएससी की परीक्षा में अपने ऑप्शनल सबजेक्ट में बदलाव करते हुए जियोग्राफी से स्विच कर पॉलिटिकल साइंस और इंटरनेशनल रिलेशंस को अपनाया। चारू का चयन पहले भारतीय रेलवे सुरक्षा सेवा (IRSS) के लिए हुआ था। 2018 में उनका चयन भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा के लिए हुआ।

कौन हैं सुजीत, कहां से की पढ़ाई

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड के यजुआर गांव के सुजीत शंकर ने तीसरे प्रयास में यूपीएससी क्रैक किया था। उनके पिता उमेश झा व्यवसायी व मध्य वर्गीय किसान हैं, वहीं, माता वीणा झा गांव की ही प्राथमिक मध्य विद्यालय की शिक्षिका है। आईआईएसटी शिवपुर हावड़ा से बीटेक की डिग्री हासिल की।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।