IAF Agniveer Vayu Age limit : after Army Indian Airforce Agniveer Vayu age limit increased form Re Open खुशखबरी, इंडियन आर्मी के बाद वायु सेना ने भी अग्निवीर भर्ती की उम्र सीमा बढ़ाई, फिर खुलेंगे आवेदन, Career Hindi News - Hindustan
More

खुशखबरी, इंडियन आर्मी के बाद वायु सेना ने भी अग्निवीर भर्ती की उम्र सीमा बढ़ाई, फिर खुलेंगे आवेदन

IAF Agniveer Vayu Age limit : इंडियन आर्मी के बाद वायु सेना ने भी अग्निवीर भर्ती की अधिकतम आयु सीमा एक वर्ष बढ़ा दी है। अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए साढ़े 17 से 22 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकेंगे। आवेदन विंडो फिर खुलेगी।

Wed, 25 Feb 2026 04:00 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
खुशखबरी, इंडियन आर्मी के बाद वायु सेना ने भी अग्निवीर भर्ती की उम्र सीमा बढ़ाई, फिर खुलेंगे आवेदन

IAF Agniveer Vayu Age limit : इंडियन आर्मी के बाद वायु सेना ने भी अग्निवीर भर्ती की अधिकतम आयु सीमा एक वर्ष बढ़ा दी है। अग्निवीर वायु भर्ती 2026 के लिए साढ़े 17 से 22 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकेंगे। जबकि पहले साढ़े 17 से 21 वर्ष तक के युवाओं को ही आवेदन की इजाजत दी गई थी। अधिकतम आयु सीमा बढ़ने से ओवरएज होने के चलते आवेदन से चूके युवाओं को बड़ी राहत मिली है। इसके अलावा इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की विंडो एक बार फिर से खोली जाएगी। आवेदन से वंचित व योग्य अभ्यर्थी 3 मार्च 2026 से 10 मार्च 2026 के बीच iafrecruitment.edcil.co.in/agniveervayu पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए पहले 8 फरवरी 2026 तक आवेदन लिए गए थे।

अब क्या है उम्र सीमा

अधिकतम आयु सीमा: 22 वर्ष। यानी अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2005 से 1 जुलाई 2009 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच हो।

पहले ये थी उम्र सीमा - अधिकतम 21 वर्ष, यानी अभ्यर्थी का जन्म 1 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2009 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच हो। नामांकन के समय अधिकतम आयु 21 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इससे ज्यादा नौजवानों को योजना में शामिल होने का मौका मिलेगा।

क्या है शैक्षणिक योग्यता (विज्ञान विषय)

10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा गणित, भौतिकी और अंग्रेजी के साथ न्यूनतम 50% कुल अंकों और अंग्रेजी में भी 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। (इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक भी पात्र हैं)।

शैक्षणिक योग्यता (अन्य विषय)

किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% कुल अंकों और अंग्रेजी में 50% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण।

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के लिए 550 रुपये + 18% GST। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया के चरण

अग्निवीरवायु का चयन तीन चरणों में पूरा होगा:

चरण-I (ऑनलाइन परीक्षा): यह एक कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। इसमें गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

चरण-II (शारीरिक परीक्षण): लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PFT) के लिए बुलाया जाएगा। पुरुषों को 1.6 किमी की दौड़ 7 मिनट में और महिलाओं को 8 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके अलावा पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वाट्स भी करने होंगे।

चरण-III (मेडिकल): अंतिम चरण में वायुसेना के मानकों के अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आर्मी अग्निवीर भर्ती में वेस्ट यूपी का दबदबा, सर्वाधिक चयन का बनाया रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:आर्मी अग्निवीर भर्ती में क्या हुए बदलाव, क्या है 2 फॉर्म भरने का नियम,परीक्षा कब
ये भी पढ़ें:खुशखबरी, आर्मी अग्निवीर भर्ती की आयु में मिली छूट, आवेदन शुरू, 10 बड़ी बातें

वेतन और सेवा लाभ

चयनित उम्मीदवारों को 4 साल की सेवा अवधि के दौरान पहले वर्ष 30,000 रुपये मासिक वेतन मिलेगा, जो चौथे वर्ष तक बढ़कर 40,000 रुपये हो जाएगा। 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद, अग्निवीरों को 'सेवा निधि' पैकेज के रूप में लगभग 10.04 रुपये लाख की राशि दी जाएगी। साथ ही, प्रदर्शन के आधार पर 25% अग्निवीरों को वायुसेना में स्थायी कैडर के लिए विचार किया जाएगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा