Army Agniveer Bharti Online Form 2026 : changes in join indian army agniveer vacancy recruitment age selection criteria Army Agniveer Bharti : आर्मी अग्निवीर भर्ती में क्या हुए बदलाव, क्या है 2 फॉर्म भरने व शादी का नियम, परीक्षा कब, Career Hindi News - Hindustan
More

Army Agniveer Bharti : आर्मी अग्निवीर भर्ती में क्या हुए बदलाव, क्या है 2 फॉर्म भरने व शादी का नियम, परीक्षा कब

Army Agniveer Bharti Online Form 2026 : अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थी अपनी योग्यता के आधार पर दो अग्निवीर कैटेगरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। दो ऑप्शन चाहने वाले कैंडिडेट को दोनों कैटेगरी के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे और अपनी पसंद की कैटेगरी से जुड़े दो CEET देने होंगे।

Sat, 14 Feb 2026 06:29 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Army Agniveer Bharti : आर्मी अग्निवीर भर्ती में क्या हुए बदलाव, क्या है 2 फॉर्म भरने व शादी का नियम, परीक्षा कब

Army Agniveer Vacancy 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 13 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य युवा इंडियन आर्मी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा अग्निवीर भर्ती की अधिकतम आयु सीमा ( Army Agniveer Age Limit ) में एक साल की छूट दी गई है। यानी अब साढ़े 17 से 22 वर्ष तक के युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं। पहले अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष थी। इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 है। लिखित परीक्षा ( Army Agniveer Exam date ) का आयोजन 1 जून 2026 से 15 जून 2026 तक होगी। इस भर्ती में अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), टेक्निकल, क्लर्क व स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक, वूमेन पुलिस के पदों पर भर्ती होगी। जॉइन इंडियन आर्मी वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विभिन्न एआरओ ने अपने अपने अग्निवीर रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं।

दो कैटेगरी के लिए एप्लाई कर सकते हैं, 2 फॉर्म भरने होंगे

अग्निवीर भर्ती के अभ्यर्थी अपनी योग्यता के आधार पर दो अग्निवीर कैटेगरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। दो ऑप्शन चाहने वाले कैंडिडेट को दोनों कैटेगरी के लिए अलग-अलग फॉर्म भरने होंगे और अपनी पसंद की कैटेगरी से जुड़े दो कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (लिखित परीक्षा) देने होंगे। यानी दोनों पदों की लिखित परीक्षा अलग अलग देनी होगी। हालांकि उन्हें फिजिकल टेस्ट/ मेडिकल टेस्ट सिर्फ एक बार ही देना होगा। अभ्यर्थी को कैटेगरी का पोस्ट प्रेफरेंस एप्लीकेशन स्टेज के दौरान ही भरना होगा।

शादी को लेकर क्या है नियम

अग्निवीर भर्ती में सिर्फ अविवाहित युवा ही आवेदन कर सकते हैं। बतौर अग्निवीर एनरोलमेंट के लिए अविवाहित ही योग्य हैं। उन्हें यह वादा भी करना होगा कि वे चार साल के तय समय के दौरान शादी नहीं करेंगे। जो अग्निवीर इस समय के दौरान शादी करेंगे, उन्हें सर्विस से हटा दिया जाएगा। इसके अलावा सिर्फ अविवाहित अग्निवीर ही रेगुलर कैडर (परमानेंट) में सिपाही के तौर पर फिर से एनरोलमेंट के लिए योग्य होंगे। यही नियम वर्तमान में भी है। जैसा कि पिछली भर्तियों में चला आ रहा है।

इंडियन आर्मी भर्ती में क्या क्या बदलाव हुए हैं

1. 21 से बढ़कर 22 हुई अधिकतम आयु सीमा

अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क स्टोर कीपर, अग्निवीर ट्रेड्मैन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ा दी गई है। इससे ओवरएज हो चुके युवाओं को फायदा होगा। आर्मी अग्निवीर भर्ती में इन पदों के लिए 17.5 साल से लेकर 22 साल तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। यानी जिन अभ्यर्थियों का जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ है, वो इसमें आवेदन कर सकते हैं।

2.अब 8वीं व 10वीं ट्रेड्मैन अग्निवीर पदों के लिए ट्रेड को प्रेफरेंस देना होगा

इंडियन आर्मी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर नोटिस जारी कर कहा गया है कि जो अभ्यर्थी 8वीं व 10वीं ट्रेड्मैन अग्निवीर पदों के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें अपनी पसंद के ट्रेड खुद भरने होंगे। 10वीं पास अभ्यर्थी अधिकतम 9 ट्रेड चुन सकेंगे। वहीं 8वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 2 ट्रेड का विकल्प दिया जाएगा। यदि कोई अभ्यर्थी ट्रेड नहीं भरता है तो मेरिट में आने के बावजूद उसका चयन नहीं हो पाएगा। इंडियन आर्मी ने नोटिस में कहा, 'अभ्यर्थियों को अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणी के अन्तर्गत उनके पसंद के ट्रेड्स का विकल्प दिया जाना आवश्यक है। अग्निवीर ट्रेड्समैन (10 वीं पास) श्रेणी के अंतर्गत कुल 09 ट्रेड तक के विकल्प तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) श्रेणी में दो ट्रेड तक के विकल्प का चयन अभ्यर्थी अपनी प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित कर सकता है। इसके अतिरिक्त, यदि अभ्यर्थी अपनी प्राथमिकताओं के चयन में किसी विशिष्ट ट्रेड को शामिल नहीं करता है तो ऐसी स्थिति में मेरिट में होने के बावजूद उसका चयन नहीं किया जाएगा तथा प्राथमिकता के आधार पर चुनी गई श्रेणी में रिक्तियों की अनुपलब्धता के कारण उसे चयन से वंचित कर दिया जाएगा।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी, आर्मी अग्निवीर भर्ती की आयु में मिली छूट, आवेदन शुरू, 10 बड़ी बातें
ये भी पढ़ें:अग्निवीर भर्ती : इस चूक पर मेरिट में होने के बाद भी नहीं होगा चयन
ये भी पढ़ें:शादी की तो नहीं बन पाएंगे स्थायी अग्निवीर सैनिक, सेना ने जारी किए सख्त नियम

3. शैक्षणिक योग्यता में 5 विषयों वाली बात का जिक्र

- अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी)

पहले अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी) पद की भर्ती की योग्यता में 10वीं में 5 विषयों वाली बात का जिक्र नहीं होता था। अब कहा गया है कि कम से कम 45 फीसदी (एग्रीगेट) अंकों के साथ में 10वीं पास होना चाहिए। 10वीं के बेसिक पांच विषयों में प्रत्येक में कम से कम 33 फीसदी अंक होना जरूरी। 10वीं के पांच विषयों का एग्रीगेट कम से कम 45 फीसदी होना चाहिए।

- जिन उम्मीदवारों के पास लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होगा, उन्हें ड्राइवर भर्ती में प्रेफरेंस भी दिया जाएगा।

4. अग्निवीर टेक्निकल की योग्यता से केमिस्ट्री विषय हटाया

अब फिजिक्स, मैथ्स और अंग्रेजी विषयों में 50 फीसदी अंकों (एग्रीगेट) के साथ में 12वीं पास जरूरी है। जबकि पिछली भर्तियों में केमिस्ट्री विषय भी मांगा जाता था। पहले इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स व अंग्रेजी में एग्रीगेट 50 फीसदी मार्क्स मांगे जाते थे।

अग्निवीर क्लर्क/ स्टोरकीपर टेक्निकल पद की योग्यता

किसी भी स्ट्रीम में कम के कम 60% (एग्रीगेट) अंकों के साथ 12वीं पास हो। हर विषय में 50 फीसदी मार्क्स होना जरूरी। 12वीं में अंग्रेजी और गणित/अकाउंट्स/ बुक कीपिंग में कम से कम 50 फीसदी अंक जरूरी।

- अग्निवीर क्लर्क और स्टोरकीपर कैटेगरी के पदों के लिए टाइपिंग टेस्ट देना अनिवार्य है।

अग्निवीर ट्रेड्समैन - सिंपल 10वीं पास

- कम से कम 10वीं पास। आवेदक के सभी विषयों में 33 फीसदी अंक होने चाहिए।

अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास - कम से कम 8वीं पास। आवेदक के सभी विषयों में 33 फीसदी अंक होने चाहिए।

ग्रुप 1

- अग्निवीरों की भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल टेस्ट की बात करें कि ग्रुप-1 के तहत साढ़े 5 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके लिए 60 मार्क्स दिए जाएंगे। 10 पुल अप्स लगाने होंगे जो 40 मार्क्स के होंगे।

ग्रुप 2

- ग्रुप-2 के तहत 5 मिनट 45 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 48 मार्क्स होंगे। 9 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 33 मार्क्स होंगे।

ग्रुप 3

- ग्रुप-3 के तहत 6 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 36 मार्क्स होंगे। 8 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 27 मार्क्स होंगे।

ग्रुप 4

- ग्रुप-2 के तहत 6 मिनट 15 सेकेंड में 1.6 किमी की दौड़ लगानी होगी। इसके 24 मार्क्स होंगे। 7 बार पुल अप्स लगाने होंगे जिसके लिए 21 मार्क्स होंगे। 6 बार पुल अप्स लगाने वाले को 16 मार्क्स मिलेंगे।

उपरोक्त सभी ग्रुप में दो चीजें महज क्ववालिफाइंग होंगी

- 9 फीट लंबी कूद मारनी होगी। यह केवल क्वालिफाई करना होगा।

- जिग जैग बैलेंस टेस्ट महज पास करना होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा