How to prepare for SSC CGL exam know exam pattern and all tricks SSC CGL 2026 का एग्जाम करना है क्रैक, तो ऐसे करें पेपर को हल, जान लें तैयारी की पूरी स्ट्रैटजी, Career Hindi News - Hindustan
More

SSC CGL 2026 का एग्जाम करना है क्रैक, तो ऐसे करें पेपर को हल, जान लें तैयारी की पूरी स्ट्रैटजी

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी SSC CGL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुका है। आवेदन की अंतिम तारीख 22 जून 2026 है। एग्जाम की बात करें, तो सबसे पहले एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा आयोजित होगी।

Thu, 4 June 2026 03:15 PMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
SSC CGL 2026 का एग्जाम करना है क्रैक, तो ऐसे करें पेपर को हल, जान लें तैयारी की पूरी स्ट्रैटजी

कहते हैं कि अगर कड़ी मेहनत और सही स्ट्रैटजी के साथ किसी भी एग्जाम की तैयारी करें, तो आपको सफल होने से कोई रोक नहीं सकता है। यही बात लागू होती है एसएससी सीजीएल 2026 के एग्जाम में। क्योंकि कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा यानी SSC CGL 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 मई 2026 से शुरू हो चुका है। आवेदन की अंतिम तारीख 22 जून 2026 है। एग्जाम की बात करें, तो सबसे पहले एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा अगस्त और सितंबर 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगी। अगर आप चाहते हैं कि पहली बार में ही एसएससी सीजीएल टियर 1 की परीक्षा क्रैक करना चाहते हैं, तो आपको एक पुख्ता एस्ट्रैटजी के साथ तैयारी करनी पड़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्‍या सच में SSC CGL में सवाल पूछा गया था, कटरीना लंबी है क‍ि दीप‍िका?

कितने घंटे पढ़ाई करें

सबसे बड़ा सवाल अभ्यार्थियों के मन में रहता है कि कितने घंटे पढ़ाई करें कि एसएससी सीजीएल एग्जाम क्रैक हो जाए। हालांकि इसका कोई पुख्ता फार्मूला तो नहीं है, लेकिन अगर हर एक दिन और घंटे का सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो एग्जाम को क्रैक कर पाना अंसभव तो नहीं होगा। क्योंकि अगर आप एक-एक दिन सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे, तो आपकी तैयारी इंप्रुव होती चली जाएगी। आप दिन में 10 घंटे की पढ़ाई कर सकते हैं। इससे बहुत कुछ बदलाव आ सकता है।

टियर 1 का पेपर सॉल्व कैसे करें

इस बार सीजीएल के पेपर में कुछ बदलाव भी हुए हैं। इस बार सीजीएल टियर I और टियर II दोनों में सेक्शन वाइज लिमिट तय की गई है। अब आपको हर सेक्शन के सवालों को एक निश्चित अवधि में ही सॉल्व करना होगा,जो सब के लिए लागू होता है। टाइमर समाप्त होने के बाद सेक्शन में विकल्प चुनने का ऑप्शन बंद हो जाएगा। यानी अगर पेपर के दौरान आप किसी सवाल सवाल पर अटक जाते हैं, तो उसी टाइम आपको यह तय करना होगा कि इसका जवाब देना या नहीं। अब तक कैंडिडेट के पास सवालों पर फिर से वापस आकर उनके जवाब देने का विकल्प था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं SSC वाले अभिनय सर, 10 लग्जरी कारें, कई प्लॉट और फ्लैट, 50 करोड़ जॉइनिंग

टियर 1 का एग्जाम पैटर्न

एग्जाम पैटर्न की बात करें, तो टियर 1 में मैथ, इंग्लिश, रीजनिंग और जीके आता है। हर सेक्शन में 25-25 सवाल होंगे। हर सवाल 2-2 नंबर का है। यानी हर सेक्शन का सवाल 50-50 नंबर का आता है। टोटल 100 सवाल और 200 नंबर का पेपर होगा। नेगेटिव मार्किंग .50 नंबर का होगा। पूरा पेपर एक घंटे का है। अब आपको हर सेक्शन में 15-15 मिनट मिलेंगे। टाइम लिमिट फिक्स होने से इंग्लिश और जनरल अवेयरनेस वाले सेक्शन को सॉल्व करने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। असल परेशानी मैथ और रीजनिंग में हैं। ये दोनों ही सेक्शन टाइम लेने वाले हैं। जिनमें सवालों को सॉल्व करने में समय लगता है। ऐसे में अब आपको इन दोनों विषयों में ही अपनी स्पीड बढ़ानी होगी।

SSC CGL exam

टियर-2 का एग्जाम

टियर-II परीक्षा में भी हर सेक्शन के लिए अलग-अलग समय सीमा निर्धारित की गई है। पेपर-I में मैथमैटिकल एबिलिटी और रीजनिंग सेक्शन को हल करने के लिए 30-30 मिनट का समय मिलेगा। वहीं, इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन के लिए 40 मिनट तथा जनरल अवेयरनेस सेक्शन के लिए 20 मिनट का समय तय किया गया है। प्रत्येक सेक्शन के दौरान स्क्रीन पर अलग से टाइमर दिखाई देगा, जिससे उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर ही प्रश्नों का उत्तर दे सकें।

स्किप करें सवाल

टाइम लिमिट फिक्स होने से अगर आपको लगता है कि इस सवाल में टाइम ज्यादा लग सकता है, तो आप उस सवाल को स्किप कर दो। बाकी के सवाल जो आपको आ रहे हैं, उन्हें फटाफट करते चलो। प्राब्लम्स वाले सवाल को बाद में कर लेना। ऐसे में अगर अपना टाइम कठिन सवालों में बर्बाद कर दिया ना, तो प्रेशर इतना क्रिएट हो जाएगा कि आप दूसरे सिंपल सवालों को करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ जाएगा। इस तरह से अबनए पैटर्न को ध्यान में रखकर ही अपनी तैयारी करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SSC CGL में 12 हजार से ज्यादा भर्ती, जारी है आवेदन; जानिए परीक्षा पैटर्न, सिलेबस

इतने पदों पर निकली है भर्ती

बताते चलें कि इस बार सीजीएल में 12256 वैकेंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदक इसके जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों में नौकरी पा सकते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।