First cracked UPSC and became IAS office now won 25 lakhs in KBC story despite Impaired Vision delhi girl Ayushi story पहले UPSC क्रैक कर IAS बनीं और अब KBC में 25 लाख जीते, आंखों से ना देख पाने वाली बेटी की कहानी, Career Hindi News - Hindustan
More

पहले UPSC क्रैक कर IAS बनीं और अब KBC में 25 लाख जीते, आंखों से ना देख पाने वाली बेटी की कहानी

दिल्ली की दृष्टिबाधित आयुषी ने यूपीएससी की परीक्षा पास की और आईएएस बनीं। इसके बाद अब केबीसी में 25 लाख रुपये भी जीत लिए हैं। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के एनसीवेब और इग्नू से पढ़ीं। युवाओं के लिए आयुषी एक बेहतरीन मिसाल हैं।

Thu, 18 Sep 2025 07:28 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, अमित झा, नई दिल्ली
share
पहले UPSC क्रैक कर IAS बनीं और अब KBC में 25 लाख जीते, आंखों से ना देख पाने वाली बेटी की कहानी

दृष्टिहीनता को कमजोरी समझने वालों के लिए वसंत विहार एसडीएम के पद पर कार्यरत आयुषी डबास एक मिसाल हैं। बचपन से दृष्टिबाधित होने के बावजूद आयुषी ज्ञान की रोशनी से वर्ष 2022 में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनीं और अब कौन बनेगा करोड़पति ( KBC - Kaun Banega Crorepati ) यूपीएससी आईएएस, यूपीएससी, आईएएस, केबीसी, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, दिल्ली एसडीएम, दिल्ली एसडीएम आयुषी, दिल्ली आईएएस आयुषी, आयुषी डबास ) में 25 लाख रुपये जीते। बचपन में तमाम मुश्किलों से जूझने वालीं रानी खेड़ा निवासी आयुषी ने 12वीं कक्षा के बाद नगर निगम स्कूल में संविदा पर पढ़ाना शुरू कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई की जिसमें तीनों वर्ष वह प्रथम रहीं। आयुषी दिल्ली यूनिवर्सिटी के एनसीवेब से पढ़ीं। वर्ष 2012 में ही उन्होंने दिल्ली सरकार के स्कूल में शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली। उन्होंने इग्नू से इतिहास में एमए किया। 2019 में वह डीएसएसएसबी के माध्यम से परीक्षा देकर इतिहास की लेक्चरार बनीं। वर्ष 2015 में ही उन्होंने आईएएस की तैयारी शुरू कर दी थी। चौथे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी में 48वीं रैंक हासिल की, जो इससे पहले किसी दृष्टिहीन परीक्षार्थी को नहीं मिली थी।

मई में हुआ था चयन

आयुषी ने बताया कि बीते मई माह में जनकपुरी में केबीसी ने खुली प्रतियोगिता रखी थी। इसमें उनका चयन हुआ। इसके बाद कई राउंड फोन पर उन्होंने पार किए और बीते 3 सितंबर को उन्हें मुंबई बुलाया गया। आयुषी ने बताया कि उनकी मां की दो बड़ी चाहत थीं। वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन से मिलना चाहती थीं। आयुषी ने उनके दोनों सपने पूरे किए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:16 की उम्र में चली गई सुनने की शक्ति, नहीं टूटा हौसला; फोड़ा UPSC का एग्जाम

कल्पना चावला से संबंधित सवाल पर अटकीं आयुषी

आयुषी ने बताया कि 50 लाख रुपये के सवाल में उनसे पूछा गया कि कल्पना चावला स्पेस पर कौन से म्यूजिक बैंड की एल्बम लेकर गई थीं। इसका वह जवाब नहीं दे सकीं। इसके बाद उन्होंने गेम को क्विट कर लिया।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।