CSPGCL Apprentice Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में 245 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन
CSPGCL Apprentice Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों और विषयों में कुल 245 पदों को भरा जाएगा।

CSPGCL Apprentice Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) ने युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में ट्रेनिंग का बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। कंपनी ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न ट्रेडों और विषयों में कुल 245 पदों को भरा जाएगा।
यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने इंजीनियरिंग में डिग्री, डिप्लोमा या आईटीआई (ITI) किया है। चयनित उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ के विभिन्न बिजली संयंत्रों में एक वर्ष की अवधि के लिए अप्रेंटिस ट्रेनिंग दिया जाएगा।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 जनवरी 2026 से बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.cspdcl.co.inपर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है।
पदों की डिटेल्स
कुल 245 पदों को तीन मुख्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
ग्रेजुएट अपरेंटिस (इंजीनियरिंग): मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल जैसे विषयों में डिग्री धारकों के लिए।
डिप्लोमा अपरेंटिस (तकनीशियन): संबंधित विषयों में डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवारों के लिए।
आईटीआई अपरेंटिस: फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और अन्य तकनीकी ट्रेडों के लिए।
आवेदन कैसे करें?
CSPGCL अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन चरणों का मिश्रण हो सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इन चरणों का पालन करें:
पोर्टल रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले उम्मीदवारों को भारत सरकार के आधिकारिक अपरेंटिस पोर्टल (NATS या NAPS) पर अपना रजिस्ट्रोशन करना अनिवार्य है।
आवेदन फॉर्म: कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म का प्रारूप डाउनलोड करें।
डॉक्यूमेंट जमा करना: भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और पहचान पत्र की प्रतियों को संलग्न कर विभाग द्वारा बताए गए पते पर भेजें।
चयन प्रक्रिया और स्टाईपेंड
उम्मीदवारों का चयन उनकी शैक्षणिक योग्यता (डिग्री/डिप्लोमा/आईटीआई) में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयनित प्रशिक्षुओं को सरकार के नियमानुसार हर महीने एक निश्चित ‘स्टाइपेंड’ दिया जाएगा, जो उनके ट्रेड और योग्यता पर निर्भर करेगा।




साइन इन