DRDO में इंटर्नशिप मौका, 30,000 रुपये महीना स्टाइपेंड, इंजीनियरिंग छात्रों के लिए खुशखबरी
DRDO Internship 2026 के तहत इंजीनियरिंग छात्रों को 30,000 रुपये महीना स्टाइपेंड मिलेगा। जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तारीख और पूरी जानकारी।

अगर आप इंजीनियरिंग कर रहे हैं या हाल ही में पासआउट हुए हैं और चाहते हैं कि करियर की शुरुआत किसी बड़े प्लेटफॉर्म से हो, तो ये मौका आपके लिए खास हो सकता है। Defence Research and Development Organisation यानी DRDO ने साल 2026 के लिए अपना पेड इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू कर दिया है। इसमें न सिर्फ आपको देश के टॉप वैज्ञानिकों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, बल्कि हर महीने 30,000 रुपये तक का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।
DRDO का ये इंटर्नशिप प्रोग्राम खास तौर पर उन युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है जो टेक्नोलॉजी और डिफेंस सेक्टर में कुछ नया करना चाहते हैं। इस प्रोग्राम के तहत चुने गए छात्रों को असली डिफेंस प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। यह सिर्फ एक इंटर्नशिप नहीं है, बल्कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां आप सीखते हुए देश की सुरक्षा और टेक्नोलॉजी में योगदान भी दे सकते हैं। यहां आपको क्लासरूम से बाहर निकलकर असली दुनिया के प्रोजेक्ट्स पर काम करने का एक्सपीरियंस मिलेगा।
इंटर्नशिप की अवधि और स्टाइपेंड
इस इंटर्नशिप की सबसे बड़ी खासियत इसका स्टाइपेंड है, जो छात्रों के लिए काफी आकर्षक माना जा रहा है।
अवधि: 4 से 6 महीने
शुरुआत: मई या जून 2026 से
स्टाइपेंड: 30,000 रुपये प्रति महीना
यानि अगर आप पूरी अवधि तक इंटर्नशिप करते हैं, तो अच्छा खासा अनुभव के साथ कमाई भी कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन
इस प्रोग्राम के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से आते हैं। योग्यता की बात करें तो B.E. या B.Tech कर रहे या पास कर चुके छात्र, M.E. या M.Tech के छात्र, अलग-अलग इंजीनियरिंग ब्रांच के स्टूडेंट्स इस इंटर्नशिप के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
इंटर्नशिप में क्या मिलेगा सीखने को
इस इंटर्नशिप के दौरान आपको सिर्फ किताबों का ज्ञान नहीं, बल्कि रियल एक्सपीरियंस मिलेगा डिफेंस टेक्नोलॉजी के असली प्रोजेक्ट्स पर काम, DRDO के वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स से सीधा मार्गदर्शन, एडवांस रिसर्च और टेक्नोलॉजी की समझ, इंटर्नशिप पूरा करने पर सर्टिफिकेट यह अनुभव आगे चलकर आपकी जॉब प्रोफाइल को मजबूत बना सकता है।
महत्वपूर्ण तारीखें जो याद रखना जरूरी है
अगर आप इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो तारीखों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
- आवेदन शुरू: 1 अप्रैल 2026
- आखिरी तारीख: 15 मई 2026
समय रहते आवेदन करना जरूरी है क्योंकि आखिरी समय में वेबसाइट पर लोड बढ़ सकता है।
कैसे करें आवेदन
इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।
- सबसे पहले DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- वहां "Internship" सेक्शन में जाएं
- नोटिफिकेशन पढ़ें और आवेदन फॉर्म भरें
आवेदन करते समय सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स और जानकारी सही-सही भरना जरूरी है, ताकि आपकी एप्लीकेशन रिजेक्ट न हो।
गौरतलब है कि आज के समय में सिर्फ डिग्री होना काफी नहीं है, बल्कि प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस भी उतना ही जरूरी है। DRDO जैसी संस्था के साथ काम करने का मौका हर किसी को नहीं मिलता। यह इंटर्नशिप आपको टेक्निकल स्किल्स के साथ-साथ एक मजबूत करियर की दिशा भी दे सकती है। साथ ही, यह मौका उन छात्रों के लिए और भी खास है जो देश के लिए कुछ करना चाहते हैं और डिफेंस सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं।




साइन इन