CUET UG Answer Key Mismatch: Candidates Allege Question ID Errors in NTA cuet answer key CUET UG आंसर-की पर विवाद, छात्रों का आरोप-प्रश्न और उत्तर ID मैच ही नहीं हो रहे, Career Hindi News - Hindustan
More

CUET UG आंसर-की पर विवाद, छात्रों का आरोप-प्रश्न और उत्तर ID मैच ही नहीं हो रहे

CUET UG Answer Key 2026: सीयूईटी यूजी 2026 आंसर-की जारी होते ही विवादों में है। छात्रों का आरोप है कि आंसर-की में क्वेश्चन आईडी उनके पेपर से मैच नहीं कर रही हैं।

Thu, 11 June 2026 02:04 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CUET UG आंसर-की पर विवाद, छात्रों का आरोप-प्रश्न और उत्तर ID मैच ही नहीं हो रहे

CUET UG Answer Key 2026: देश के विश्वविद्यालयों में ग्रेजुएशन (UG) कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली 'कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट' (CUET UG 2026) की आंसर-की जारी होते ही एक नए विवाद सामने आ गया है। परीक्षा देने वाले हजारों छात्रों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी की गई आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट में बड़ी गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है और वे लगातार एनटीए से इस पर स्पष्टीकरण की मांग कर रहे हैं। एनटीए द्वारा जारी आंसर-की में कई ऐसे उत्तरों को भी गलत बता दिया गया है, जो में पूरी तरह सही हैं।

सोशल मीडिया पर छात्रों ने उठाई आवाज: 'ID ही मैच नहीं हो रही'

विवाद की शुरुआत तब हुई जब प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद छात्रों ने अपनी रिस्पॉन्स शीट से मिलान करना शुरू किया। कई छात्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर पोस्ट शेयर करते हुए दावा किया कि आंसर-की में जो ‘क्वेश्चन आईडी’ दी गई है, वह उनके द्वारा परीक्षा में हल किए गए प्रश्नों से मेल ही नहीं खा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CUET UG आंसर-की cuet.nta.nic.in पर जारी, डाउनलोड लिंक

एक छात्र ने एनटीए को टैग करते हुए लिखा, "यह क्या है एनटीए? मेरी सीयूईटी आंसर-की पूरी तरह गलत है, इसमें दी गई कोई भी प्रश्न आईडी मेरे पेपर से मैच नहीं कर रही है।" इस पोस्ट के वायरल होते ही सैकड़ों अन्य उम्मीदवार भी समर्थन में उतर आए और उन्होंने भी अपने-अपने विषय की आंसर-की में इसी तरह के मिसमैच और गड़बड़ियों की शिकायत दर्ज कराई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ विश्वविद्यालय बीफार्मा एडमिशन में बड़ा बदलाव, CUET-UG से मिलेगी एंट्री

शिकायतों पर एनटीए का एक्शन: मांगी डिटेल्स

सोशल मीडिया पर बढ़ते विवाद और छात्रों की परेशानी को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) भी तुरंत हरकत में आई। एनटीए ने शिकायत करने वाले उम्मीदवारों के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनसे सीधे डायरेक्ट मैसेज (DM) में अपना 'सीयूईटी यूजी 2026 एप्लीकेशन नंबर' साझा करने को कहा है, ताकि इस तकनीकी खामी की गंभीरता से जांच की जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CUET में देरी, BHU स्नातक दाखिले के लिए अभी करना होगा लंबा इंतजार

चैलेंज विंडो और फीस का पेच: छात्र परेशान

एनटीए ने आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो को खोल रखा है। नियमों के मुताबिक, यदि किसी छात्र को आंसर-की में कोई गलती लगती है, तो वह प्रति प्रश्न 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देकर आपत्ति दर्ज करा सकता है। लेकिन यहां छात्रों का कहना है कि जब समस्या किसी एक प्रश्न के उत्तर की नहीं बल्कि पूरी की पूरी क्वेश्चन आईडी मिसमैच होने की है, तो वे इतने सारे प्रश्नों के लिए भारी-भरकम फीस कैसे चुकाएं? छात्रों की मांग है कि इस तकनीकी खराबी को एनटीए बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने स्तर पर ठीक करे।

एनटीए के अनुसार, प्राप्त सभी जायज आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों के पैनल द्वारा की जाएगी और उसके बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस साल सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा के लिए कुल 15.68 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यह परीक्षा हाइब्रिड मोड में आयोजित की गई थी। अब देखना यह होगा कि एनटीए छात्रों की इस बड़ी परेशानी का क्या समाधान निकालती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।