CUET UG 2026: CUET UG 2026 परीक्षा अप्रैल के पहले हफ्ते से होगी शुरू, दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने जारी किया कैलेंडर
CUET UG 2026: दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपना आधिकारिक वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। CUET UG 2026 (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) की परीक्षाएं अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होने जा रही हैं।

CUET UG 2026: दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए एक बड़ी खबर है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय (DoE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपना आधिकारिक वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस नए कैलेंडर के साथ ही उच्च शिक्षा की राह देख रहे 12वीं के छात्रों के लिए भी स्थिति साफ हो गई है— CUET UG 2026 (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) की परीक्षाएं अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होने जा रही हैं।
शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी इस विस्तृत शेड्यूल का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को पूरे साल की गतिविधियों, परीक्षाओं और छुट्टियों के बारे में पहले से सूचित करना है, ताकि वे अपनी तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें।
CUET UG 2026: तैयारी के लिए मिलेगा कम समय
आमतौर पर बोर्ड परीक्षाओं के काफी समय बाद होने वाली CUET परीक्षा इस बार अप्रैल की शुरुआत में ही प्रस्तावित है। इसका मतलब है कि 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं के तुरंत बाद प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार रहना होगा। परीक्षा की शुरुआत अप्रैल 2026 का प्रथम सप्ताह में होगी। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), JNU और अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक (UG) कोर्सेज में पारदर्शी तरीके से दाखिला सुनिश्चित करना।
नया शैक्षणिक सत्र और महत्वपूर्ण तिथियां
कैलेंडर के अनुसार, दिल्ली के स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2026 से आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगा। नर्सरी से कक्षा 9वीं और 11वीं कक्षाओं के लिए नया सत्र अप्रैल की शुरुआत से ही सक्रिय हो जाएगा। भीषण गर्मी को देखते हुए मई के मध्य से जून के अंत तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। मार्च 2027 में वार्षिक परीक्षाओं के साथ इस सत्र का समापन होगा।
शिक्षण गतिविधियों और परीक्षाओं का शेड्यूल
निदेशालय ने केवल छुट्टियों ही नहीं, बल्कि परीक्षाओं के चरणों को भी स्पष्ट किया है। पूरे साल को विभिन्न मूल्यांकन सत्रों में बांटा गया है। प्रथम पीरियोडिक परीक्षा जुलाई-अगस्त के दौरान आयोजित की जाएंगी। अर्धवार्षिक परीक्षा सितंबर-अक्टूबर में आयोजित की जाएंगी।प्री-बोर्ड परीक्षाएं दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 में कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए आयोजित होंगी।
अभिभावकों और छात्रों के लिए सुझाव
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार CUET की जल्दी शुरुआत छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने बोर्ड सिलेबस के साथ-साथ CUET के 'जनरल टेस्ट' और 'डोमेन सब्जेक्ट्स' पर अभी से ध्यान देना शुरू कर दें। निदेशालय ने स्कूलों को भी निर्देश दिया है कि वे 12वीं के छात्रों के लिए विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित करें। यह कैलेंडर शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर भी उपलब्ध है, जहां से इसे डाउनलोड किया जा सकता है।




साइन इन