cuet ug 2026 city intimation slip release date download nta exam schedule CUET UG 2026: सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द होगी जारी, 11 मई से एग्जाम; ऐसे करें डाउनलोड, Career Hindi News - Hindustan
More

CUET UG 2026: सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द होगी जारी, 11 मई से एग्जाम; ऐसे करें डाउनलोड

CUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। ऐसे में सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों को यह पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।

Mon, 27 April 2026 11:15 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
CUET UG 2026: सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द होगी जारी, 11 मई से एग्जाम; ऐसे करें डाउनलोड

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 में शामिल होने जा रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही CUET UG 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्लिप अप्रैल के अंत तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जा सकती है, हालांकि अभी तक NTA ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

11 से 31 मई के बीच होंगीं परीक्षाएं

CUET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 11 मई से 31 मई 2026 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। ऐसे में सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवारों को यह पता चल जाएगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM Internship Scheme 2026: जानें योग्यता, स्टाइपेंड जैसे 5 जरूरी सवालों के जवाब
ये भी पढ़ें:IAF Recruitment: LDC, टाइपिस्ट और ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती, आवेदन शुरू

सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा शहर और राज्य, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और विषय से जुड़ी जानकारी दी जाती है। हालांकि इसमें परीक्षा केंद्र का सटीक पता या हॉल डिटेल्स शामिल नहीं होती हैं। ये सभी जानकारी बाद में जारी होने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी।

NTA सिटी स्लिप जारी करने के बाद मई के पहले सप्ताह में CUET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज होगा, जिसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग टाइम और सेंटर का पूरा पता दर्ज रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RBSE Supplementary Exam 2026: फेल हुए छात्रों को दूसरा मौका, जानें कब होंगे पेपर

ऐसे डाउनलोड करें सिटी इंटिमेशन स्लिप

  • उम्मीदवार CUET UG 2026 की सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या CUET पोर्टल cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए CUET UG 2026 City Intimation Slip लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर पहुंचने के बाद अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें।
  • सबमिट करते ही स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि किसी भी अपडेट को मिस न करें। कुल मिलाकर, सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के साथ ही CUET UG 2026 परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच जाएंगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।