CSBC Bihar Police Vacancy 2026: Bihar Police Special Branch Constable Recruitment no pet physical test 12th apply CSBC Bihar Police Vacancy : बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच में निकली 83 कांस्टेबल की भर्ती, दौड़ कूद नहीं होगा, Career Hindi News - Hindustan
More

CSBC Bihar Police Vacancy : बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच में निकली 83 कांस्टेबल की भर्ती, दौड़ कूद नहीं होगा

CSBC Bihar Constable Vacancy 2026: केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती बिहार ने बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी क्लोज कैडर) के 83 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में फिजिकल टेस्ट नहीं होगा। केवल लिखित परीक्षा होगा।

Fri, 30 Jan 2026 01:25 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
CSBC Bihar Police Vacancy : बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच में निकली 83 कांस्टेबल की भर्ती, दौड़ कूद नहीं होगा

CSBC Bihar Constable Vacancy 2026: केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती बिहार ने बिहार पुलिस स्पेशल ब्रांच में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी क्लोज कैडर) के 83 पदों पर भर्ती निकाली है। 12वीं पास उम्मीदवार इस भर्ती के लिए csbc.bihar.gov.in पर जाकर 6 फरवरी 2026 से आवेदन करें। आवेदन की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर होगा। इस भर्ती में फिजिकल टेस्ट यानी दौड़ कूद का एग्जाम नहीं होगा। मेरिट मुख्य परीक्षा के आधार पर बनेगी।

किस कैटेगरी के कितने पद

अनारक्षित (UR) – 34 पद

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) – 8 पद

अनुसूचित जाति (SC) – 13 पद

अनुसूचित जनजाति (ST) – 01 पद

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) – 18 पद

पिछड़ा वर्ग (BC) – 10 पद

पिछड़ा वर्ग की महिलाएं (BCW) – 02 पद

योग्यता : 12वीं पास।

उम्र सीमा

आयु सीमा – अभ्यर्थी की आयु की गणना मैट्रिक अथवा समकक्ष परीक्षा के प्रमाण-पत्र में अंकित जन्म-तिथि के आधार पर की जाएगी। कट-ऑफ तिथि के अनुसार अभ्यर्थियों की आयु-सीमा आरक्षण कोटिवार निम्न रहेगीः

(क) गैर-आरक्षित कोटि के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष।

(ख) पिछड़ा वर्ग कोटि एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु-सीमा में 2 वर्षों का शिथिलीकरण, अर्थात न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 27 वर्ष।

(ग) पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग कोटि की महिलाओं के लिए अधिकतम आयु-सीमा में 3 वर्षों का शिथिलीकरण, अर्थात न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 28 वर्ष।

(घ) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कोटि के पुरुषों एवं महिलाओं के लिए अधिकतम आयु-सीमा में 5 वर्षों का शिथिलीकरण, अर्थात न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष।

(ङ) बिहार सरकार, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग का संकल्प संख्या 2374, दिनांक 16.07.2007 के आलोक में बिहार के सरकारी सेवकों द्वारा उच्चतर वेतनमान की सेवा/संवर्ग में जाने के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेने हेतु अधिकतम आयु-सीमा में 05 वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

सभी पदों के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा क्वालिफाइ करने वालों को ही अगले चरण शारीरिक मापतौल के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू नहीं होगा। मेरिट लिस्ट मुख्य परीाक्षा के प्राप्तांक से बनेगी। अन्य राज्यों के युवा भी इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं हालांकि इन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

bs

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती के आवेदन आज से शुरू, ग्रेजुएट करें एप्लाई

कद काठी कितनी हो

शारीरिक मापदण्ड - ऊंचाई, सीना और अभ्यर्थियों का शारीरिक मापदण्ड -

(क) लंबाई

(1) अनारक्षित (सामान्य) एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए- न्यूनतम 165 सेन्टीमीटर ।

(2) अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरूष के लिए - न्यूनतम 160 सेन्टीमीटर ।

(3) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन-जाति के पुरूषों के लिए - न्यूनतम 160 सेन्टीमीटर ।

(4) सभी वर्गों की महिलाओं के लिए - न्यूनतम 155 सेन्टीमीटर ।

(ख) सीना (सिर्फ पुरुषों के लिए) -

(1) अनारक्षित (सामान्य) / पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए -

बिना फुलाए - 81 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

फुलाकर - 86 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

(फुलाने के बाद सीना की माप में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा) ।

(2) अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए -

बिना फुलाए - 81 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

फुलाकर - 86 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

(फुलाने के बाद सीना की माप में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा) ।

(3) अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन-जाति के पुरुषों के लिए -

बिना फुलाए - 79 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

फुलाकर - 84 सेन्टीमीटर (न्यूनतम)

(फुलाने के बाद सीना की माप में कम से कम 5 सेन्टीमीटर का अन्तर होना अनिवार्य होगा)

वजन

सभी वर्गों की महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 48 किलो ग्राम होना जरूरी

पढ़ें नोटिफिकेशन

लिखित परीक्षा का पैटर्न

प्रथम प्रश्न पत्र –

90 मिनट के समय में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों का होगा।

द्वितीय प्रश्न पत्र –

90 मिनट का होगा, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसका भी पूर्णांक 100 अंक होगा।

दोनों प्रश्न पत्रों की लिखित परीक्षाओं को समेकित रूप से मुख्य लिखित परीक्षा की संज्ञा दी जाएगी तथा मुख्य लिखित परीक्षा अंतिम मेधा सूची का आधार होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस में बड़ी बहाली, विशेष शाखा सिपाही के कई पद, चालक सिपाही PET डेट जारी

नेगेटिव मार्किंग

दोनों प्रश्न पत्रों में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 01 अंक दिए जाएंगे एवं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे।

30 प्रतिशत से ऊपर अंक लाना जरूरी

लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी शारीरिक मापतौल परीक्षा के लिए असफल घोषित किए जाएंगे।

सभी अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क - 100 रुपये

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।