BTSC Calendar 2026 pdf : Bihar BTSC recruitments 42000 vacancies posts notification exam dates BTSC Calendar : बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने जारी किया 37 भर्तियों का कैलेंडर, 42000 वैकेंसी, कब कौन सी भर्ती और परीक्षा, Career Hindi News - Hindustan
More

BTSC Calendar : बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने जारी किया 37 भर्तियों का कैलेंडर, 42000 वैकेंसी, कब कौन सी भर्ती और परीक्षा

BTSC Calendar 2026 : बीपीएससी बिहार लोक सेवा आयोग और बीएसएससी बिहार कर्मचारी चयन आयोग के बाद बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने भी साल 2026 के लिए अपनी भर्तियों का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।

Tue, 24 Feb 2026 11:58 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
BTSC Calendar : बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने जारी किया 37 भर्तियों का कैलेंडर, 42000 वैकेंसी, कब कौन सी भर्ती और परीक्षा

BTSC Calendar 2026 : बीपीएससी बिहार लोक सेवा आयोग और बीएसएससी बिहार कर्मचारी चयन आयोग के बाद बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने भी साल 2026 के लिए अपनी भर्तियों का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। 37 भर्तियों के जरिए कुल 42,467 रिक्त पदों पर बहाली की जाएंगी। सबसे अधिक रिक्तियां स्वास्थ्य विभाग में हैं। स्टाफ नर्स के 11,389 पद शामिल हैं। कैलेंडर के मुताबिक इसकी प्रक्रिया अगस्त 2026 तक पूरी कर ली जाएगी। एएनएम के 8,938 पदों के लिए जुलाई में विज्ञापन का प्रकाशन किया जाएगा। परिधापक की 3,326, कनीय अभियंता की 2,653, फार्मासिस्ट के 2,473, शल्य कक्ष सहायक की 1,683, एक्स-रे टेक्नीशियन की 1,232 रिक्तियों को भरने के लिए अप्रैल तक प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। लैब टेक्नीशियन के 2,359, कार्य निरीक्षक के 1,114, प्रयोगशाला सहायक के 1,023 पदों पर नियुक्ति होगी।

इन विभागों में होगी 42,467 पदों पर भर्ती

- स्वास्थ्य विभाग (सर्वाधिक नियुक्तियां)

- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED)

- पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग

- विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग

- पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग

- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग

- खेल, परिवहन एवं वाणिज्य कर विभाग

BTSC

आने वाली भर्तियां

एएनएम (स्वास्थ्य विभाग): 8938 रिक्तियां, विज्ञापन प्रकाशन जुलाई 2026 में संभावित है।

अमीन: 765 रिक्तियां, विज्ञापन प्रकाशन मई 2026 में संभावित है।

भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी: 787 रिक्तियां का विज्ञापन अप्रैल 2026 में संभावित।

मत्स्य प्रसार पदाधिकारी: 231 रिक्ति का विज्ञापन अप्रैल 2026 में संभावित।

खाद्य संरक्षा अधिकारी: 105 रिक्तियां का विज्ञापन अप्रैल 2026 में संभावित।

वाहन चालक: (विभिन्न विभागों में कुल 27 रिक्तियां) का विज्ञापन अप्रैल 2026 में संभावित।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CSBC : बिहार पुलिस भर्तियों का कैलेंडर जारी, देखें कब कौन सी भर्ती और परीक्षा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BSSC का बड़ा धमाका: 35,000 पदों का कैलेंडर जारी, जानें कब होगी कौन सी भर्ती
ये भी पढ़ें:बिहार 2nd इंटर लेवल, CGL समेत 45 भर्तियों का कैलेंडर जारी, कब कौन सी परीक्षा

बीएसएससी भर्ती कैलेंडर 2026

बीएसएससी भर्ती कैलेंडर के मुताबिक 26000 पदों के लिए बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती 2026 ( BSSC 2nd Inter Level Exam date ) की प्रारंभिक परीक्षा जून जुलाई 2026 और मुख्य परीक्षा सितंबर 2026 में आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट अक्टूबर 2026 व टंकण जांच परीक्षा नवंबर 2026 में होगा। नियुक्ति की अनुशंसा 2026 में होगी। आपको बता दें कि यह आयोग की सबसे बड़ी भर्ती है। करीब 33 लाख से ज्यादा युवाओं ने इसके लिए आवेदन किया है। यह भर्ती 2023 में निकली थी। लाखों अभ्यर्थियों को इसके परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार था। वहीं 5,151 पदों के लिए कार्यालय परिचारी/परिचारी (विशिष्ट) (वि.सं. 06/25) भर्ती परीक्षा का आयोजन जुलाई-अगस्त 2026 में आयोजित होगी। मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2026 में होगी। बीएसएससी सीजीएल -4 चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (वि.सं. 05/25) के तहत 1,883 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। बिहार सीजीएल- 4 प्रारंभिक परीक्षा जून-जुलाई 2026 और मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2026 में निर्धारित की गई है। इसके अलावा 1951 पदों के लिए सहायक उर्दू अनुवादक भर्ती परीक्षा जून 2026 में प्रस्तावित है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।