CSBC Bihar Police Constable Admit Card Link : Bihar Police admit card download direct link sarkari result CSBC Bihar Police Constable Admit Card Link: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड यहां से कर सकेंगे डाउनलोड, Career Hindi News - Hindustan
More

CSBC Bihar Police Constable Admit Card Link: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

CSBC Bihar Police Constable Admit Card : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज रात 12 बजे से जारी होंगे। वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर इन्हें डाउनलोड किया जा सकेगा। रजिस्टर्ड आईडी या मोबाइल नंबर व जन्मतिथि डालकर इन्हें डाउनलोड किया जा सकेगा।

Tue, 8 July 2025 08:13 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
CSBC Bihar Police Constable Admit Card Link: बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

CSBC Bihar Police Constable Admit Card : बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 19838 पदों पर भर्ती को लेकर 16 जुलाई से आयोजित होने जा रही परीक्षा के एडमिट कार्ड आज रात 12 बजे से जारी होंगे। अभ्यर्थी पर्षद की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी या मोबाइल नंबर और जन्मतिथि डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे कि आज केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी होंगे, जिनकी परीक्षा 16 जुलाई 2025 को है। इससे पहले सीएसबीसी ने एग्जाम सिटी व कैंडिडेट वाइज एग्जाम डेट जारी की थी। अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अभ्यर्थी की परीक्षा तिथि से सात सात दिन पहले जारी किए जा रहे हैं।

एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र का नाम व पता दिया गया होगा। अंतिम रूप से 16,73,586 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किया जा रहा है।

Direct Link

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 एडमिट कार्ड तिथियां

16 जुलाई की परीक्षा के एडमिट कार्ड 9 जुलाई को

20 जुलाई की परीक्षा के एडमिट कार्ड 13 जुलाई को

23 जुलाई की परीक्षा के एडमिट कार्ड 16 जुलाई को

27 जुलाई की परीक्षा के एडमिट कार्ड 20 जुलाई को

30 जुलाई की परीक्षा के एडमिट कार्ड 23 जुलाई को

03 अगस्त की परीक्षा के एडमिट कार्ड 27 जुलाई को

जो अभ्यर्थी किसी वजह से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकें, वे निम्न कार्यक्रमान अनुसार केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के बैक हार्डिंग रोड (सचिवालय हाल्ट के निकट), पटना 800001 स्थित कार्यालय से डुप्लीकेट ई-एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं-

परीक्षा की तिथि डुप्लीकेट एडमिट कार्ड पाने की तिथि

16.07.2025 14.07.2025

20.07.2025 18.07.2025

23.07.2025 21.07.2025

27.07.2025 25.07.2025

30.07.2025 28.07.2025

03.08.2025 01.08.2025

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुशखबरी, बिहार में निकलेगी कांस्टेबल व क्लर्क समेत 2180 पदों पर भर्ती

आपको बता दें कि परीक्षा 16 जुलाई से तीन अगस्त तक छह चरणों में ली जायेगी। 16 जुलाई के बाद 20 जुलाई, 23 जुलाई, 27 जुलाई, 30 जुलाई और तीन अगस्त 2025 को लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। इसके लिए राज्य के सभी 38 जिला मुख्यालयों पर 627 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। हर चरण में करीब ढाई से तीन लाख परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा सिर्फ एक पाली में दोपहर 12 से दो बजे तक ली जायेगी। इसके लिए अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 9.30 से 10.30 बजे तक होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा