CSBC BSSC Vacancy 2025: Bihar Police Constable recruitment and clerk recruitment notification soon vacancies list CSBC , BSSC Vacancy 2025: खुशखबरी, बिहार में निकलेगी कांस्टेबल व क्लर्क समेत 2180 पदों पर भर्ती, Career Hindi News - Hindustan
More

CSBC , BSSC Vacancy 2025: खुशखबरी, बिहार में निकलेगी कांस्टेबल व क्लर्क समेत 2180 पदों पर भर्ती

CSBC, BSSC Recruitment 2025: बिहार में जल्द ही मद्य निषेध सिपाही के 1603 और लिपिक के 440 पदों पर भर्ती निकलेगी। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती और बिहार कर्मचारी चयन आयोग यह भर्ती निकालेंगे।

Thu, 12 June 2025 09:31 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
CSBC , BSSC Vacancy 2025: खुशखबरी, बिहार में निकलेगी कांस्टेबल व क्लर्क समेत 2180 पदों पर भर्ती

CSBC Bihar Constable , BSSC Clerk Vacancy 2025: बिहार सरकार के मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में 2180 पदों पर सीधी भर्ती होगी। इनके अतिरिक्त 1245 पद आंतरिक व्यवस्था के तहत प्रोन्नति से भरे जायेंगे। विभाग ने सीधी बहाली वाले 2180 पदों पर नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से संबंधित आयोगों को अधियाचना भेजी है। इनमें सबसे अधिक 1603 पद मद्य निषेध सिपाही के हैं। इन पदों के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) को अधियाचना भेजी गयी है। इनके अतिरिक्त अवर निबंधक या संयुक्त अवर निबंधक के 14 पदों पर बहाली को लेकर बिहार लोक सेवा आयोग को अधियाचना मिली है।

6707 स्वीकृत पदों के मुकाबले 3526 पद रिक्त

जानकारी के मुताबिक मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग में 6707 स्वीकृत पदों के मुकाबले 3526 पद रिक्त हैं। जिला अवर निबंधक के स्वीकृत 40 पद में 06, जबकि अवर निबंधक के स्वीकृत 137 पद में 17 पद रिक्त हैं। निबंधन विभाग में उच्चवर्गीय लिपिक के स्वीकृत 490 पद में 51 ही कार्यरत हैं। शेष 439 पदों को प्रोन्नति से भरा जायेगा। वहीं, निम्नवर्गीय लिपिक के स्वीकृत 900 पदों में 329 ही कार्यरत हैं। रिक्त 571 में 135 प्रोन्नति से जबकि 436 बहाली कर भरे जायेंगे।

मद्य निषेध एएसआई और इंस्पेक्टर के शत-प्रतिशत रिक्त पदों को जबकि मद्य निषेध दारोगा के 50 फीसदी रिक्त पदों को प्रोन्नति से भरा जाना है। सिपाहियों की बहाली प्रक्रिया पूरी होने के बाद पहले से बहाल सिपाही, एएसआई और दारोगा को यह प्रोन्नति मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती में हजारों फॉर्म खारिज, देखें लिस्ट

पद, वैकैंसी और आयोग ( जो भर्ती निकालेगा)

मद्य निषेध सिपाही - 1603- केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती)

निम्नवर्गीय लिपिक (निबंधन) - 440 - बिहार कर्मचारी चयन आयोग

कार्यालय परिचारी (मूल कोटि) - 79 - बिहार तकनीकी सेवा आयोग

अवर निरीक्षक मद्य निषेध - 28- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग

अवर निबंधक/संयुक्त अवर निबंधक - 14- बिहार लोक सेवा आयोग

वाहन चालक - 07- बिहार तकनीकी सेवा आयोग

आशुलिपिक ग्रेड तीन 09- बिहार कर्मचारी चयन आयोग

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा