CBSE Group A, B and C Answer Key 2026 and OMR Sheets Released; Challenge Window Opens Feb 12 CBSE Answer Key 2026: सीबीएसई ग्रुप A, B और C परीक्षा आंसर की जारी, 14 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE Answer Key 2026: सीबीएसई ग्रुप A, B और C परीक्षा आंसर की जारी, 14 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति

CBSE Group A, B and C Answer Key 2026: सीबीएसई ने ग्रुप A, B और C के विभिन्न पदों के लिए आयोजित टियर-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और उम्मीदवारों की ओएमआर शीट की स्कैन की गई कॉपियां आधिकारिक तौर पर जारी कर दी हैं।

Wed, 11 Feb 2026 06:11 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CBSE Answer Key 2026: सीबीएसई ग्रुप A, B और C परीक्षा आंसर की जारी, 14 फरवरी तक दर्ज करें आपत्ति

CBSE Group A, B and C Answer Key 2026 OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीधी भर्ती कोटा परीक्षा 2026 (DRQ 2026) के अंतर्गत ग्रुप A, B और C के विभिन्न पदों के लिए आयोजित टियर-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और उम्मीदवारों की ओएमआर शीट की स्कैन की गई कॉपियां आधिकारिक तौर पर जारी कर दी हैं।

बोर्ड द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और यदि उन्हें किसी उत्तर पर संदेह है, तो वे अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं।

परीक्षा का विवरण और लॉगिन प्रक्रिया

सीबीएसई ने ग्रुप A, B और C के पदों को भरने के लिए टियर-1 परीक्षा का आयोजन 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को दो सत्रों में और 1 फरवरी 2026 (रविवार) को एक सत्र में किया था। अब उम्मीदवार बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए लिंक cbse.gov.in पर जाकर अपनी आंसर कॉपी देख सकते हैं।

लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को इन विवरणों की आवश्यकता होगी:

रोल नंबर

जन्म तिथि

इन विवरणों के माध्यम से छात्र अपनी स्कैन की गई OMR शीट और प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों को अपनी OMR शीट डाउनलोड करने का यह अंतिम अवसर दिया जा रहा है, इसके बाद कोई अन्य मौका नहीं मिलेगा।

उत्तरों को चुनौती देने की प्रक्रिया और शुल्क

यदि कोई उम्मीदवार बोर्ड द्वारा जारी किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं है, तो वह उसे ऑनलाइन चुनौती दे सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है:

समय सीमा: चुनौती देने की विंडो 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) से 14 फरवरी 2026 (शनिवार) रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी।

शुल्क: उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1,000 रुपये का नॉन-रिफंडेबल शुल्क देना होगा।

भुगतान का माध्यम: चुनौतियां केवल निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार की जाएंगी। ईमेल, पत्र या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई शिकायतों पर विचार नहीं किया जाएगा।

सब्जेक्ट एक्सपर्ट का निर्णय और परिणाम

उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा। एक बार परिणाम घोषित होने के बाद आंसर-की के संबंध में किसी भी शिकायत पर विचार नहीं किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE 12वीं रिजल्ट में अब नहीं होगी गलती, कंप्यूटर स्क्रीन पर जांची जाएंगी कॉपी
ये भी पढ़ें:CBSE कक्षा 10वीं सोशल साइंस में टॉपर बनने के लिए अपनाएं ये 5 मास्टर टिप्स
ये भी पढ़ें:CBSE 12वीं गणित में पाना चाहते हैं 90+ स्कोर? आजमाएं यह '30-डे स्मार्ट प्लान'

CBSE Group A, B and C Answer Key 2026 : उम्मीदवार सीबीएसई ग्रुप A, B और C भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की कैसे चेक कर सकते हैं-

1. सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर जाना होगा।

2. अब आपको होम पेज पर दिए गए लिंक सीबीएसई ग्रुप A, B और C भर्ती की प्रोविजनल आंसर की पर क्लिक करना होगा।

3. . इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा।

4. इसके बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना होगा।

5. अब आप के सामने एक नई विंडों ओपन हो जाएगी और आपकी स्क्रीन पर आंसर की आ जाएगी।

6. अब आप ध्यान से आंसर की पीडीएफ को चेक करें।

7. अब आप सीबीएसई ग्रुप A, B और C भर्ती की प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ को डाउनलोड कर सकते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।