CBSE Class 10 Social Science 2026: CBSE कक्षा 10वीं सोशल साइंस में टॉपर बनने के लिए अपनाएं ये 5 मास्टर टिप्स
CBSE Class 10 Social Science 2026: कई छात्रों के लिए 'सोशल साइंस' (SST) एक मुश्किल विषय होता है। एक सही स्ट्रैटिजी और व्यवस्थित रिवीजन के साथ इस विषय में 90% से अधिक अंक प्राप्त करना बेहद आसान है।

CBSE Class 10 Social Science 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं अब करीब हैं। कई छात्रों के लिए 'सोशल साइंस' (SST) एक मुश्किल विषय हो सकता है क्योंकि इसमें इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र जैसे चार अलग-अलग सेक्शन शामिल हैं। एक सही स्ट्रैटिजी और व्यवस्थित रिवीजन के साथ इस विषय में 90% से अधिक अंक प्राप्त करना बेहद आसान है।
1. नए नियमों और परीक्षा पैटर्न को समझें
2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सीबीएसई ने कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब 80 अंकों के थ्योरी पेपर में 50% प्रश्न योग्यता-आधारित होंगे, जिनमें केस स्टडी और स्रोत-आधारित प्रश्न शामिल हैं।
सेक्शन का सख्ती से पालन: उत्तर पुस्तिका में इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र और अर्थशास्त्र के लिए अलग-अलग सेक्शन बनाने अनिवार्य हैं। किसी एक सेक्शन का उत्तर दूसरे में लिखने पर अंक काटे जा सकते हैं।
अंक विभाजन: प्रत्येक यूनिट 20 अंकों की है, जिससे पूरे विषय में संतुलन बनाना जरूरी है।
2. सब्जेक्ट-वाइज रिवीजन स्ट्रेटजी
इतिहास: तारीखों और घटनाओं को रटने के बजाय एक 'टाइमलाइन' चार्ट बनाएं। 'भारत में राष्ट्रवाद' जैसे हाई-वेटेज अध्यायों पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि यहां से 5 से 10 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं।
भूगोल : यहां चित्र और मानचित्र (मैप) ही सफलता की कुंजी हैं। मिट्टी के प्रकार, बांध और प्रमुख बंदरगाहों को मैप पर बार-बार अभ्यास करें।
राजनीति विज्ञान : 'सत्ता की साझेदारी' और 'संघवाद' जैसे अध्यायों के प्रमुख सिद्धांतों को समझें। उत्तरों में संवैधानिक शब्दों का प्रयोग करने से अच्छे अंक मिलते हैं।
अर्थशास्त्र : डेटा और उदाहरणों पर ध्यान दें। विकास और भारतीय अर्थव्यवस्था के क्षेत्र जैसे विषयों को वास्तविक जीवन के उदाहरणों से जोड़कर पढ़ें।
3. उत्तर लिखने की कला
अच्छे अंक केवल सही उत्तर लिखने से नहीं, बल्कि उसे सही ढंग से प्रस्तुत करने से मिलते हैं।
पॉइंट्स में लिखें: लंबे पैराग्राफ के बजाय उत्तरों को बुलेट पॉइंट्स में लिखें और मुख्य शब्दों (कीवर्ड) को अंडरलाइन करें।
शब्द सीमा का ध्यान: 3 और 5 अंकों के प्रश्नों के लिए निर्धारित शब्द सीमा का पालन करें। अनावश्यक विस्तार से बचें।
फ्लोचार्ट का उपयोग: प्रक्रियाओं या अंतर स्पष्ट करने वाले प्रश्नों के लिए फ्लोचार्ट या तुलनात्मक तालिकाओं (टेबल) का प्रयोग करें।
4. मैप वर्क में पूरे 5 अंक सुनिश्चित करें
सोशल साइंस के पेपर में 5 अंक (2 इतिहास और 3 भूगोल) पूरी तरह से मैप वर्क के लिए होते हैं। प्रतिदिन 15-20 मिनट केवल मैप भरने का अभ्यास करें। केवल एनसीईआरटी (NCERT) की किताबों में दिए गए मैप ही तैयार करें क्योंकि परीक्षा में वहीं से प्रश्न आते हैं।
5. अंतिम समय के लिए सलाह
NCERT को अपना आधार बनाएं: 90% से अधिक प्रश्न सीधे एनसीईआरटी की किताबों से होते हैं। किसी भी 'रिफ्रेशर' बुक से पहले अपनी टेक्स्टबुक को कम से कम तीन बार पढ़ें।
पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs): पिछले 5 से 10 वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों का अंदाजा हो जाएगा।
मॉक टेस्ट: घर पर 3 घंटे का अलार्म लगाकर सैंपल पेपर हल करें। इससे आपका टाएम मैनेजमेंट बेहतर होगा।
सोशल साइंस केवल याद करने का नहीं, बल्कि समझने का विषय है। यदि आप शांत मन से और प्लानिंग से रिवीजन करते हैं, तो 2026 की बोर्ड परीक्षा में आप निश्चित रूप से टॉप प्रदर्शन करेंगे।




साइन इन