CBSE Class 12 Accountancy Exam 2026: Effective Revision Strategies for Final Month for Score 90+ in Accountancy CBSE Class 12 Accountancy Exam 2026: 12वीं अकाउंटेंसी में चाहिए पूरे अंक? आखिरी महीने में अपनाएं ये स्मार्ट रिविजन टिप्स, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE Class 12 Accountancy Exam 2026: 12वीं अकाउंटेंसी में चाहिए पूरे अंक? आखिरी महीने में अपनाएं ये स्मार्ट रिविजन टिप्स

CBSE Class 12 Accountancy: कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए 'अकाउंटेंसी' बहुत कठिन विषय है। अकाउंटेंसी में धैर्य और एकाग्रता ही आपको 'परफेक्ट 100' तक पहुंचा सकती है।

Wed, 14 Jan 2026 06:01 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CBSE Class 12 Accountancy Exam 2026: 12वीं अकाउंटेंसी में चाहिए पूरे अंक? आखिरी महीने में अपनाएं ये स्मार्ट रिविजन टिप्स

CBSE Class 12 Accountancy Exam: सीबीएसई (CBSE) कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अब बेहद करीब हैं। कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए 'अकाउंटेंसी' एक ऐसा विषय है जो स्कोरिंग तो है, लेकिन इसमें सटीकता और टाइम मैनेजमेंट की भारी आवश्यकता होती है। परीक्षा में अब लगभग एक महीने का समय बचा है, ऐसे में छात्रों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए एक बेहतरीन की जरूरत है। विशेषज्ञों और अनुभवी शिक्षकों ने छात्रों के लिए कुछ खास रिविजन टिप्स साझा किए हैं जो उन्हें 90% से अधिक मार्क्स दिलाने में सहायक हो सकते हैं।

चैप्टर के अनुसार तैयारी पर दें ध्यान

अकाउंटेंसी के सिलेबस में कुछ हिस्से ऐसे हैं जहां से हर साल बड़े प्रश्न पूछे जाते हैं।

पार्टनरशिप: इस सेक्शन पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि यह बोर्ड परीक्षा का एक बड़ा हिस्सा कवर करता है। इसमें एडमिशन, रिटायरमेंट और पार्टनर की मृत्यु से संबंधित एडजस्टमेंट को गहराई से समझें।

कंपनियों के लिए लेखांकन (Company Accounts): 'शेयरों का निर्गम' (Issue of Shares) और 'डिबेंचर' जैसे चैप्टर्स से सीधे प्रश्न आते हैं। फोरफीचर और री-इश्यू की प्रविष्टियों का बार-बार अभ्यास करें।

कैश फ्लो स्टेटमेंट: इसमें इन्वेस्टिंग, ऑपरेटिंग और फाइनेंसिंग गतिविधियों को पहचानने में गलती न करें। इसके फॉर्मेट को रटने के बजाय उसके पीछे के लॉजिक को समझें।

प्रैक्टिस ही सफलता की कुंजी है

अकाउंटेंसी थ्योरी का नहीं बल्कि प्रैक्टिस का विषय है। केवल नियमों को पढ़ने से काम नहीं चलेगा।

सैंपल पेपर्स और पिछले वर्षों के प्रश्न: पिछले 5-10 वर्षों के बोर्ड पेपर्स को हल करें। इससे आपको प्रश्नों के पैटर्न और कठिनाई स्तर का अंदाजा होगा।

समयबद्ध अभ्यास: अक्सर छात्र शिकायत करते हैं कि पेपर छूट गया। इससे बचने के लिए 3 घंटे का अलार्म लगाएं और पूरे पेपर को हल करने की कोशिश करें।

कैलकुलेटर का प्रयोग न करें: परीक्षा हॉल में कैलकुलेटर की अनुमति नहीं होती, इसलिए घर पर प्रैक्टिस करते समय खुद से कैलकुलेशन करने की आदत डालें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:10वीं के छात्रों के लिए 9 असरदार रिवीजन ट्रिक्स, ऐसे लाएं टॉप मार्क्स
ये भी पढ़ें:CBSE 10वीं गणित में 100% स्कोर करने का ‘मास्टर प्लान’, ऐसे करें तैयारी
ये भी पढ़ें:CBSE कक्षा 12वीं बायोलॉजी में फुल मार्क्स की गारंटी, अपनाएं ये 7 जादुई टिप्स

प्रजेंटेशन का रखें ख्याल

बोर्ड परीक्षा में स्टेप मार्किंग होती है। यदि आपका अंतिम उत्तर गलत भी है, तो सही स्टेप्स और फॉर्मेट के लिए आपको अंक मिलते हैं।

हमेशा स्केल का उपयोग करके साफ-सुथरे लेजर और जर्नल फॉर्मेट बनाएं।

‘वर्किंग नोट्स’ को उत्तर के अंत में स्पष्ट रूप से दिखाएं, क्योंकि इनके अलग से अंक निर्धारित होते हैं।

स्ट्रैस कम करें और स्वस्थ रहें

अंतिम समय में नए चैप्टर्स को शुरू करने के बजाय जो आपने पढ़ा है, उसी का रिविजन करें। पर्याप्त नींद लें और फॉर्मूला चार्ट्स को अपने कमरे में लगाएं ताकि बार-बार उन पर नजर पड़ती रहे। याद रखें, अकाउंटेंसी में धैर्य और एकाग्रता ही आपको 'परफेक्ट 100' तक पहुंचा सकती है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।