CBSE Class 10 Mathematics Exam 2026: Master Plan to Score 100% , A Complete Preparation Guide CBSE Class 10 Mathematics Exam 2026: CBSE 10वीं गणित में 100% स्कोर करने का ‘मास्टर प्लान’, ऐसे करें तैयारी, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE Class 10 Mathematics Exam 2026: CBSE 10वीं गणित में 100% स्कोर करने का ‘मास्टर प्लान’, ऐसे करें तैयारी

CBSE Class 10 Mathematics Exam 2026: छात्रों के लिए सबसे कठिन माने जाने वाले सब्जेक्ट में से एक है गणित (Mathematics)। एक्सपर्ट ने छात्रों को स्ट्रेस कम करने और गणित में फुल मार्क्स प्राप्त करने में मदद करने के लिए कुछ बेहद उपयोगी स्ट्रैटिजी साझा की हैं।

Wed, 10 Dec 2025 06:57 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CBSE Class 10 Mathematics Exam 2026: CBSE 10वीं गणित में 100% स्कोर करने का ‘मास्टर प्लान’, ऐसे करें तैयारी

CBSE Class 10 Mathematics Exam 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की 10वीं बोर्ड परीक्षाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं। छात्रों के लिए सबसे कठिन माने जाने वाले सब्जेक्ट में से एक है गणित (Mathematics)। परीक्षा की तारीख नजदीक आने पर अक्सर स्टूडेंट्स स्ट्रेस में आ जाते हैं। एक्सपर्ट ने छात्रों को स्ट्रेस कम करने और गणित में फुल मार्क्स प्राप्त करने में मदद करने के लिए कुछ बेहद उपयोगी स्ट्रैटिजी साझा की हैं।

1. सिलेबस और वेटेज को समझें

गणित में शानदार स्कोर की शुरुआत सिलेबस को पूरी तरह समझने और हर चैप्टर के वेटेज को जानने से होती है। ज्यादा मार्क्स वाले टॉपिक्स पर पहले ध्यान केंद्रित करें, जैसे:

बीजगणित (Algebra)

ज्यामिति (Geometry)

त्रिकोणमिति (Trigonometry)

पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन (Surface Areas & Volumes)

सांख्यिकी और प्रायिकता (Statistics & Probability)

इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों को पहले कवर करने से आपका समय सही जगह लगेगा और आपका स्कोर तेजी से बढ़ेगा।

2. NCERT बुक को रट लें

एक्सपर्ट का कहना है कि NCERT किताब कक्षा 10वीं के गणित के लिए प्राथमिक और सबसे महत्वपूर्ण है। अधिकांश प्रश्न सीधे NCERT के उदाहरणों या एक्सरसाइज से आते हैं, या फिर उनका पैटर्न वैसा ही होता है। इसलिए, हर चैप्टर के सभी उदाहरणों और अभ्यासों को पूरी तरह से हल करें और मुश्किल सवालों को बाद में दोहराने के लिए मार्क करें।

3. फॉर्मूला नोटबुक और प्रैक्टिस

जल्दी रिवीजन के लिए एक फॉर्मूला नोटबुक बनाना बहुत जरूरी है। इसमें सभी महत्वपूर्ण सूत्रों, प्रमेयों (Theorems) को लिखें। इसे रोजाना कुछ मिनटों के लिए दोहराने से आपको सवालों को तेजी से हल करने में मदद मिलेगी।

इसके अलावा, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और CBSE के सैंपल पेपर्स हल करने का अभ्यास करें। इससे आपको सवालों के पैटर्न, टाइम मैनेजमेंट और बोर्ड की मार्किंग स्कीम को समझने में मदद मिलेगी।

4. प्रेजेंटेशन पर दें खास ध्यान

गणित में सिर्फ फाइनल आंसर के लिए नहीं, बल्कि पूरे हल करने के तरीके के लिए अंक दिए जाते हैं। अपने सभी स्टेप्स को साफ और स्पष्ट रूप से लिखें। फाइनल आंसर को अंडरलाइन करना न भूलें।

ज्यामिति के सवालों में, जहां भी आवश्यक हो, डाईग्राम का उपयोग जरूर करें, क्योंकि यह आपकी प्रेजेंटेशन को बेहतर बनाता है और अतिरिक्त मार्क्स दिला सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE 10वीं बोर्ड 2026, साइंस और सोशल साइंस कॉपी के लिए नए नियम
ये भी पढ़ें:CBSE बोर्ड परीक्षा में फिजिक्स में 100% मार्क्स कैसे लाएं? अपनाएं ये स्ट्रैटिजी
ये भी पढ़ें:CBSE बोर्ड परीक्षा 2026, बेहतर स्कोर के लिए ये 5 अचूक स्ट्रैटिजी अपनाएं

5. गलतियां पहचानें और लिमिडेट टाईम में प्रैक्टिस करें

अपनी कमजोरियों को पहचानें और उन चैप्टर को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। क्लास नोट्स पढ़ें, शिक्षकों की मदद लें और सवालों को व्यवस्थित तरीके से हल करें।

परीक्षा की स्पीड और सटीकता (Accuracy) बढ़ाने के लिए, घड़ी लगाकर समयबद्ध अभ्यास करें। यह आपको परीक्षा के दबाव को कम करने और दिए गए समय में पेपर पूरा करने में मदद करेगा।

अंतिम सलाह: परीक्षा से एक रात पहले कोई भी नया विषय पढ़ने से बचें। केवल अपनी फॉर्मूला नोटबुक और मुख्य कॉन्सेप्ट्स का रिवीजन करें, ताकि आपका आत्मविश्वास बना रहे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।