CBSE Class 10th Second Exam 2026: LOC Submission Portal to Open on April 16 for Five Days on cbse.gov.in CBSE 10वीं के छात्रों के लिए बड़ा मौका, 16 अप्रैल से शुरू होगी दूसरी बोर्ड परीक्षा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE 10वीं के छात्रों के लिए बड़ा मौका, 16 अप्रैल से शुरू होगी दूसरी बोर्ड परीक्षा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

CBSE 10th Second Board Exam 2026: सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली 'दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026' के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट (LOC) जमा करने की प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है।

Wed, 15 April 2026 07:57 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CBSE 10वीं के छात्रों के लिए बड़ा मौका, 16 अप्रैल से शुरू होगी दूसरी बोर्ड परीक्षा की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

CBSE Class 10 Phase 2 Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट में 93.70 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं के उन छात्रों के लिए एक राहत भरी और महत्वपूर्ण घोषणा की है जो अपने परीक्षा परिणामों में सुधार करना चाहते हैं या मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। सीबीएसई द्वारा आयोजित की जाने वाली 'दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026' के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट (LOC) जमा करने की प्रक्रिया 16 अप्रैल 2026 से शुरू होने जा रही है।

यह कदम नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत उठाया गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों को अपनी शैक्षणिक योग्यता साबित करने का एक और अवसर देना है। हालांकि, इस बार रजिस्ट्रेशन की विंडो बहुत कम समय के लिए खुलेगी, इसलिए स्कूलों और छात्रों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीबीएसीई 10वीं रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से करें मार्कशीट डाउनलोड

केवल पांच दिनों का समय: चूके तो गया साल

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बहुत ही सीमित समय के लिए होगी। स्कूलों के पास 16 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक, यानी केवल पांच दिन का समय होगा। इन पांच दिनों के भीतर ही स्कूलों को उन छात्रों का डेटा (LOC) पोर्टल पर अपलोड करना होगा जो इस परीक्षा में बैठना चाहते हैं।

सीबीएसई ने स्कूलों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे समय सीमा का पालन करें, क्योंकि अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। यह जिम्मेदारी पूरी तरह से स्कूलों की होगी कि वे योग्य छात्रों की पहचान करें और उनका विवरण सही-सही बोर्ड को भेजें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी, स्ट्रीम चुनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

कौन दे सकता है यह परीक्षा? (पात्रता)

दूसरे बोर्ड एग्जाम का लाभ मुख्य रूप से दो श्रेणियों के छात्र उठा सकते हैं:

इम्प्रूवमेंट छात्र: ऐसे विद्यार्थी जो मुख्य परीक्षा में पास तो हो गए हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि उनके नंबर कम हैं और वे अपने स्कोर को बेहतर बनाना चाहते हैं।

फेल छात्र: वे छात्र जो मुख्य परीक्षा के दौरान एक या दो विषयों में 'कंपार्टमेंट' श्रेणी में आए हैं या सफल नहीं हो पाए हैं।

स्कूलों के लिए सख्त दिशा-निर्देश

बोर्ड ने स्कूलों को हिदायत दी है कि वे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को बहुत ही सावधानी से पूरा करें। डेटा अपलोड करते समय छात्र का नाम, विषयों का चयन और माता-पिता की जानकारी में कोई गलती नहीं होनी चाहिए। स्कूलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे केवल उन्हीं छात्रों का LOC भेजें जो वास्तव में परीक्षा देने के इच्छुक और पात्र हैं। रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ निर्धारित परीक्षा शुल्क भी तय समय के भीतर जमा करना अनिवार्य होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE 10वीं का रिजल्ट, डिजिलॉकर पर अपनी मार्कशीट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

छात्रों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह अवसर?

अक्सर छात्र मुख्य परीक्षा के दौरान किसी स्वास्थ्य कारण या पारिवारिक समस्या की वजह से अपना शत-प्रतिशत नहीं दे पाते। सीबीएसई की यह 'सेकंड बोर्ड एग्जाम' नीति छात्रों के सिर से 'एक ही मौके' का तनाव कम करती है। 10वीं कक्षा के आधार पर ही छात्र आगे की स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स) चुनते हैं, ऐसे में यह परीक्षा उनके करियर को सही दिशा देने का एक सुनहरा मौका है।

जरूरी बातें और तैयारी

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत अपने स्कूल के संपर्क में रहें और सुनिश्चित करें कि उनका नाम LOC में शामिल किया गया है। चूंकि आवेदन के लिए केवल 5 दिन का समय है, इसलिए किसी भी डॉक्यूमेंट कमी को पहले ही पूरा कर लें।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।