cbse class 10 second exam result 2026 expected release date how to check scorecard जून की इस तारीख को जारी हो सकता है CBSE 10वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्ट, फटाफट ऐसे करें चेक, Career Hindi News - Hindustan
More

जून की इस तारीख को जारी हो सकता है CBSE 10वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्ट, फटाफट ऐसे करें चेक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस साल पहली बार कक्षा 10 के छात्रों के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी, ताकि छात्र अपने अंकों में सुधार कर सके। CBSE कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जून 2026 के चौथे सप्ताह में जारी कर सकता है।

Fri, 12 June 2026 09:40 AMDheeraj Pal लाइव हिन्दुस्तान
share
जून की इस तारीख को जारी हो सकता है CBSE 10वीं दूसरी परीक्षा का रिजल्ट, फटाफट ऐसे करें चेक

सीबीएसई की 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र अब अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बोर्ड ने संकेत दिया है कि परीक्षा का परिणाम जून महीने में जारी किया जाएगा। हालांकि, अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से देख सकेंगे। बताते चलें कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस साल पहली बार कक्षा 10 के छात्रों के लिए दूसरी बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी, ताकि छात्र अपने अंकों में सुधार कर सके। CBSE कक्षा 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जून 2026 के चौथे सप्ताह में जारी कर सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NTA-CBSE की गलतियों से टूट रहा भरोसा, 73 रिटायर्ड अधिकारियों ने दिए ये सुझाव

15 से 21 मई के बीच हुई थी परीक्षा

CBSE ने नई परीक्षा व्यवस्था के तहत 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का आयोजन 15 मई से 21 मई 2026 के बीच किया था। इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार का एक अतिरिक्त अवसर देना है। जिन छात्रों के पहली परीक्षा में अपेक्षित अंक नहीं आए, वे अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक बेहतर कर सकते हैं।

रिजल्ट कहां और कैसे देखें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही आसानी से परिणाम देख सकें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE विवाद के बाद चर्चा में साइबर सिक्योरिटी कोर्स, क्या छापेंगे खूब पैसा?

मुख्य परीक्षा में लड़कियों का रहा बेहतर प्रदर्शन

CBSE ने 10वीं मुख्य बोर्ड परीक्षा का परिणाम 16 अप्रैल को घोषित किया था। इस परीक्षा में कुल 93.70 प्रतिशत छात्र सफल रहे थे। परिणामों में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.99 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 92.60 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त

सीबीएसई 10th 2nd बोर्ड एग्जाम रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद बोर्ड द्वारा स्कूलों में छात्रों की ओरिजिनल मार्कशीट भेज दी जाएगी। इसके बाद स्टूडेंट्स अपने विद्यालय में क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

सुधार परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने किया आवेदन

CBSE की सेकंड बोर्ड परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया था। बोर्ड को कुल करीब 6.8 लाख आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे ज्यादा छात्र ऐसे थे, जिन्होंने अपने अंकों में सुधार के लिए इम्प्रूवमेंट परीक्षा का विकल्प चुना। लगभग 5.25 लाख छात्रों ने अंक बेहतर करने के उद्देश्य से पंजीकरण कराया था। इसके अलावा 85 हजार से अधिक छात्रों ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया। आवेदन के आंकड़े बताते हैं कि छात्रों ने CBSE की नई दो-परीक्षा व्यवस्था को सकारात्मक रूप से अपनाया है और बेहतर प्रदर्शन के लिए मिले अतिरिक्त अवसर का लाभ उठाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CBSE OSM सिस्टम पूरी तरह टेस्ट नहीं था, IIT पैनल मेंबर का खुलासा
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।